आज के लेख में हम ZigBee तथा Bluetooth के बारे में चर्चा करेंगे। इनके बीच में अंतर जानने की कोशिश करेंगे। बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिनको मॉडर्न जमाने में ZigBee तथा Bluetooth के बारे में जानकारियां ज्ञात नहीं है तो चलिए दोस्तों बिना वक्त गंवाए आसान से आसान शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं-
विषय-सूची
ZigBee क्या है?
ZigBee जिसको एक वायरलेस कम्युनिकेशन प्रोटोकोल का रूप कह सकते हैं। इसका विशेष तौर पर Smart home automation, industrial control एवं wireless sensor networks इत्यादि एप्लीकेशन में उपयोग होता है। जिगबी, सुरक्षा जैसी सुविधा में भी बड़ा अच्छा प्रदर्शन करता है। वास्तव में जिगबी एक तरह से भरोसेमंद तथा सिक्योर वायरलेस कम्युनिकेशन प्रोटोकोल है और यहां low-power, low-data-rate एप्लीकेशंस के लिए बड़ा ही उचित है। जिगबी टेक्निक ब्लूटूथ से बहुत ही आसान है।
Bluetooth क्या है?
ब्लूटूथ टेक्निक का मुख्य फंक्शन यह है कि यह आपको डाटा ट्रांसफर करने के लिए विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को वायरलैसली कनेक्ट करने की अनुमति देता है। सेल फोन्स को आप Hands फ्री ईयरफोन्स, स्पीकर इत्यादि को वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। वायरलेस माउस, वायरलैस कीबोर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कनेक्ट करना भी आज के जमाने में संभव हो चुका है। ब्लूटूथ डिवाइस के प्रयोग द्वारा, सूचना एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर होती है। इस तकनीक के पास विभिन्न फंक्शन होते हैं और यहां प्रायः कम्युनिकेशन में प्रयोग होती है।
Zigbee और Bluetooth दोनों में अंतर क्या है?
जिगबी और ब्लूटूथ दोनों में अंतर कुछ इस प्रकार है-
1. जिगबी की रेंज ज्यादा होती है वही ब्लूटूथ की रेंज बहुत ही कम होती है।
2. जिगबी की डाटा रेट मिनिमम 250 Kbps होती है। इसके बावजूद ब्लूटूथ की डाटा रेट हाई होती है। ब्लूटूथ के न्यू वर्जन 5.2 की डाटा रेट 2 mbps है।
3. जिगबी का यूज प्रायः होम ऑटोमेशन और स्मार्ट होम एप्लिकेशन में होता है। जैसे- लाइट्स, थर्मोस्टैट्स एवं कई सारे सिक्योरिटी सिस्टम को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। दूसरी ओर ब्लूटूथ का यूज PAN (Personal Area Network) में होता है। जैसे- वायरलेस हेडसेट, स्पीकर इत्यादि। जिनको आसानी से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।
4. जिगबी मेश नेटवर्क पर आधारित होकर कार्य करता है। ओर वही ब्लूटूथ पॉइंट टू पॉइंट कनेक्शन पर आधारित होकर कार्य करता है।
➤ यहां भी जानें-
GPS क्या है? GPS कहाँ-कहाँ उपयोग होता है?
Zigbee और Bluetooth में विस्तृत अंतर
ऊपर आपने Zigbee और Bluetooth की बुनियादी जानकारी पढ़ी। अब इन दोनों वायरलेस तकनीकों के बीच के मुख्य अंतरों को विस्तार से समझते हैं, ताकि आपको साफ पता चल सके कि किस काम के लिए कौन सी तकनीक बेहतर है।
1. रेंज (Range) में अंतर
रेंज यानी वह अधिकतम दूरी, जहां तक दो डिवाइस आपस में वायरलेस तरीके से जुड़े रह सकते हैं। Bluetooth की रेंज आमतौर पर 10 मीटर तक होती है (Class 2 डिवाइस में), जो छोटे कमरे या नजदीकी डिवाइस के लिए पर्याप्त है। वहीं Zigbee की रेंज 10 से 100 मीटर तक होती है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत Mesh Networking है — इसमें हर Zigbee डिवाइस सिग्नल को आगे बढ़ाने का काम करता है, जिससे नेटवर्क का दायरा कई गुना बढ़ जाता है। बड़े घरों, फैक्ट्रियों या खेतों में सेंसर लगाने के लिए Zigbee ज्यादा उपयुक्त है।
2. डेटा ट्रांसफर स्पीड में अंतर
डेटा स्पीड के मामले में Bluetooth, Zigbee से काफी आगे है। Bluetooth Classic की स्पीड 1 से 3 Mbps तक होती है, इसलिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग, फोटो-वीडियो ट्रांसफर जैसे कामों में इसका इस्तेमाल होता है। इसके मुकाबले Zigbee की अधिकतम डेटा रेट सिर्फ 250 Kbps होती है। लेकिन यह कोई कमी नहीं है — Zigbee को छोटे-छोटे डेटा पैकेट (जैसे तापमान की रीडिंग, लाइट ऑन/ऑफ का कमांड) भेजने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां हाई स्पीड की जरूरत ही नहीं होती।
3. बिजली की खपत में अंतर
बिजली की बचत के मामले में Zigbee बेजोड़ है। Zigbee डिवाइस ज्यादातर समय Sleep Mode में रहते हैं और सिर्फ डेटा भेजते समय ही जागते हैं, इसलिए एक छोटी सी Coin Cell बैटरी पर ये महीनों या सालों तक चल सकते हैं। Bluetooth (खासकर Classic Bluetooth) अपेक्षाकृत ज्यादा बिजली खर्च करता है, हालांकि Bluetooth Low Energy (BLE) में यह खपत काफी कम कर दी गई है। बैटरी से चलने वाले सेंसरों के लिए Zigbee पहली पसंद है।
4. नेटवर्क क्षमता में अंतर
एक नेटवर्क में कितने डिवाइस जुड़ सकते हैं, इसमें भी दोनों में बड़ा फर्क है। Bluetooth एक समय में 7-8 डिवाइस तक ही कनेक्ट कर सकता है (Piconet), जो पर्सनल इस्तेमाल के लिए काफी है। वहीं Zigbee एक ही नेटवर्क में 65,000 से ज्यादा डिवाइस को जोड़ सकता है। इसीलिए Smart Home, Smart City और Industrial Automation जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में, जहां सैकड़ों सेंसर एक साथ काम करते हैं, Zigbee का इस्तेमाल किया जाता है।
5. उपयोग के क्षेत्र में अंतर
Bluetooth का इस्तेमाल मुख्यतः PAN (Personal Area Network) में होता है — जैसे वायरलेस ईयरफोन, स्पीकर, स्मार्टवॉच, मोबाइल से फाइल ट्रांसफर और लैपटॉप से प्रिंटर कनेक्ट करना। वहीं Zigbee का उपयोग Home Automation (स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट लॉक, थर्मोस्टेट), Industrial Control Systems और Wireless Sensor Networks में होता है। संक्षेप में कहें तो Bluetooth इंसान और उसके पर्सनल डिवाइस को जोड़ता है, जबकि Zigbee मशीनों और सेंसरों के बड़े नेटवर्क को जोड़ता है।
निष्कर्ष-
दोस्तों मुझे आशा है कि आपको ZigBee और Bluetooth दोनों विषय पर जानकारियां पसंद जरूर आई होगी। आशा करता हूं कि आपके सारे प्रश्न क्लियर हो चुके होंगे। अगर फिर भी आपके मन में कोई सा भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं तथा इन जानकारियों को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।
Thanks
कुछ FAQ-
Q.1 ZigBee की विशेषता बताइये?
Ans. ZigBee की डाटा रेट मिनिमम 250 Kbps तक होती है
Q.2 ZigBee क्या है?
Ans. ZigBee जिसको एक वायरलेस कम्युनिकेशन प्रोटोकोल का रूप कह सकते हैं। इसका विशेष तौर पर Smart home automation, industrial control एवं wireless sensor networks इत्यादि एप्लीकेशन में उपयोग होता है।

नमस्कार दोस्तों,
मेरा नाम Nik Vishwakarma है, सबसे पहले तो आप सभी का यहाँ पर स्वागत है। मै इस Blog का Founder हूँ और ये gyanmaala.com का पेज है। मै आप सभी के लिए यहाँ Internet और Technology से संबंधित Unique एवं Informative जानकारियां शेयर करता रहता हूँ …