BIOS क्या है? यह कैसे काम करता है? पूरा जाने।

दोस्तों हम आपको आज BIOS के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां बताएंगे। BIOS बिल्कुल एक Unique चीज है और आपको इस Technical जमाने में Technical वाली चीजों के बारे में ज्ञान ज्यादा न सही पर कुछ तो होना ही चाहिए क्योंकि कोई सी भी चीज हमारे कब काम में आ जाए इसका किसी को पता नहीं है। BIOS क्या है ? BIOS के प्रकार इत्यादि जानकारियां हम इस आर्टिकल की मदद से आपको बताते हैं।

 

BIOS क्या है?

BIOS यहां कंप्यूटर के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट पार्ट होता है। इसका मेन वर्क कंप्यूटर में हार्डवेयर को कंट्रोल करना होता है। BIOS जिसका पूरा नाम “Basic Input Output System” होता है और इसका खास कार्य तब शुरू होता है जब कंप्यूटर स्टार्ट होता है। इसकी हेल्प से ही कंप्यूटर के संपूर्ण कॉम्पोनेंट्स सही ढंग से वर्क कर पाते हैं। BIOS एक तरह से सॉफ्टवेयर का रूप होता है और इसको मदरबोर्ड के साथ में जोड़ा जाता है इसका आकार छोटा होता है।

आसान शब्दों में जान तो- BIOS विशेष रूप से एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है और यहां कंप्यूटर के अंदर मदरबोर्ड के पास देखने को मिलता है। यहां तब ऑन होता है। जब किसी यूज़र द्वारा कंप्यूटर ऑन होता है। तब यहां अपने आप कंप्यूटर पर रन करने लग जाता है। कहने का मतलब यह है कि जब यूजर द्वारा कंप्यूटर ऑन किया जाता है तब जो स्क्रीन आती है वहां BIOS के कारण ही आती है। जब यूजर द्वारा कंप्यूटर अथवा लैपटॉप को ऑन किया जाता है तब BIOS कंप्यूटर के अंदर लगी हुई रैम पर लोड होकर अपना वर्क स्टार्ट कर देता है। BIOS जो भी कॉम्पोनेंट्स कंप्यूटर के अंतर्गत आते हैं जैसे कि RAM, Keyboard, Hard Disc, Processor इत्यादि को पहले स्टार्ट करता है फिर उनकी जांच करता है जिसके बाद अंततः ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर की मेमोरी पर लोड करता है।

 

BIOS किस प्रकार कार्य करता है?

BIOS का कार्य तब शुरू होता है जब कोई यूज़र कंप्यूटर या लैपटॉप को ऑन करता है। BIOS सर्वप्रथम CMOS सेटिंग की जांच करने जुट जाता है। इसके बाद BIOS का कार्य डिसाइड करने का होता है जिसमें यहां डिसाइड करता है कि कौन से/किस प्रकार के डिवाइस से सिस्टम को सही पोर्ट करवाया जाए। इस प्रोसेस के बाद यहां ऑपरेटिंग सिस्टम को एक तरह से इनवाइट करता है एवं फिर इसके उपरांत यूजर का कंप्यूटर चालू हो जाता है। इन बातों से यहां तो समझ में आ गया होगा दोस्तों की BIOS का कार्य कंप्यूटर को स्टार्ट/बूट करना होता है।

 

BIOS के प्रकार कौन-कौन से हैं?

BIOS दो टाइप में होता है आइए निम्न मध्यम से जानते हैं-

1. UEFI –

इस टाइप का BIOS बहुत ही लेटेस्ट होता है इसको सन् 2005 में अवेलेबल किया गया था। UEFI इसका पूरा नाम “Unified Extensible Firmware Interface” होता है। यहां अधिकतम 2.2TB से ओर भी अधिक साइज वाली ड्राइव को लोड कर सकता है। इसमें एक खासियत यहां होती है कि यहां GUID table की जगह MBR (Master Boot Record) का यूज करता है। यूज करने के बाद यहां पूर्णतः हार्ड ड्राइव को संभालने में सक्षम बन जाता है।

2. Legacy –

इसका यूज विशेष रूप से जो छोटी हार्ड ड्राइव होती है उनके लिए किया जाता है। इसकी कैपेसिटी केवल छोटी हार्ड ड्राइव को संभालने में ही सीमित है। बड़ी हार्ड ड्राइव को संभालना इसके लिए मुश्किल होता है। कुल मिलाकर Legacy की क्षमता UEFI की अपेक्षा कम होती है।

 

BIOS और CMOS में क्या-क्या अंतर है?

BIOS और CMOS में बहुत प्रकार का फर्क देखने को मिलेगा चलिए दोस्तों निम्न माध्यम से कुछ जानकारियां जानते हैं-

1. BIOS मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर होता है तथा यहां रोम में स्टोर होता है जबकि CMOS एक हार्डवेयर का रूप होता है और यहां मदरबोर्ड में देखने को मिलता है।

2. BIOS को CMOS की हेल्प से पावर प्रोवाइड होती है तो वही CMOS को एक बैटरी के माध्यम से पावर प्रोवाइड होती है जिसको CMOS Battery कहा जाता है।

3. BIOS का पूरा नाम “Basic Input Output System” होता है तो वहीं CMOS का पूरा नाम “Complementary Metal Oxide Semiconductor” होता है।

4. BIOS का वर्क पोस्ट की प्रोसेस, बूट एवं ड्राइव को लोड कराना होता है। जबकि CMOS का वर्क बहुत ही अलग है यहां मात्र BIOS की सेटिंग को सेफ तरीके से स्टोर करने में जुट जाता है।

 

BIOS को रिसेट करने का तरीका क्या है?

BIOS को रिसेट करने के कई तरीके हैं लेकिन कुछ खास तरीकों को निम्नलिखित प्रदर्शित किया गया है। आइए निम्न माध्यम से जानते हैं-

1. अगर दोस्तों आप भी चाहते हैं कि BIOS को रिसेट करें तो बहुत ही सरल स्टेप है। आपको सर्वप्रथम कंप्यूटर की जो पावर बटन होती है उसको 10 सेकंड तक दबाकर रखना होगा, इसके बाद आपका कंप्यूटर ऑफ हो जाएगा।
2. कंप्यूटर को फिर से ऑन कर लीजिए आपका कंप्यूटर जैसे ही ऑन होगा तब तुरंत ही आपको BIOS Setting को भी ऑन करना होगा।
3. यहां पर दोस्तों आपको BIOS Setting ऑन करना नहीं आता है तो आपको कंप्यूटर में ESC, Delete इत्यादि किसी भी key को दबाना है।
4. key को दबाने के बाद कंप्यूटर में BIOS Setting ऑन होगी। अब आपको Restore Defaults क्लिक करना होगा।
5. क्लिक करने के बाद दोस्तों आपको अपने कीबोर्ड में F10 key को प्रेस करना होगा जिसके बाद आप सभी सेटिंग्स को सेव करें तथा Enter प्रेस करके BIOS Setting से बाहर निकाल सकते हैं।

 

BIOS को अपडेट करने की प्रोसेस क्या है?

BIOS को अपडेट करने के लिए दोस्तों कुछ स्टेप दी गई है जिनका अवश्य ही फॉलो करें। BIOS के वर्जन को अपडेट समय के अनुसार ही करें तो चलिए दोस्तों निम्न माध्यम से ओर भी अधिक जानते हैं-

• सर्वप्रथम दोस्तों आपको अपने कीबोर्ड में Win + R key को दबाना है इसके पश्चात है आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर सर्च बार ओपन हो जाएगा।
• सर्च बार में आपको Msinfo32 लिखना होगा लिखने के तुरंत बाद ही एक नई स्क्रीन ओपन होगी तब वहां पर आपको एक BIOS Version जैसा ऑप्शन देखने को मिलेगा।
• फिर आपको इसके अलावा भी Computer Manufacturer जैसा लिखा हुआ देखने को मिलेगा तब आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है। वहां पर आपको BIOS Version मिल जाएगा वहां से डाउनलोड करके आप आसानी से इसको अपडेट कर सकते हैं।

 

BIOS कौन-कौन से कार्य को करने में सक्षम है?

BIOS कई सारे कार्यों को करने में पूर्णतः सक्षम है चलिए दोस्तों निम्न माध्यम से कुछ विशेष जानकारी को जानने का प्रयास करते हैं-

• BIOS मुख्यतः यूजर्स को जैसे- समय और तारीख, बूट ऑर्डर और सुरक्षा सेटिंग को कॉन्फ़िगर करने की परमिशन देता।
• BIOS खासकर इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस को चेक करने का कार्य करता है।
• BIOS आपके कंप्यूटर के भीतर ड्राइवर को लोड करने में अहम भूमिका निभाता है।
• BIOS कंप्यूटर में कंप्यूटर रजिस्टर को Initialize करने में भी पूरा सपोर्ट करता है। यहां BIOS का बहुत ही इंपॉर्टेंट वर्क होता है।

➤ यहां भी जाने- HDR Mode क्या है? कैसे वर्क करता है? इसका इस्तेमाल कहां और कब सही, कब नहीं करना चाहिए?

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि
BIOS क्या है आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
“Thank you”

 

कुछ FAQ-

Q.1 कंप्यूटर में Bios क्या है?
Ans. जब यूजर द्वारा कंप्यूटर ऑन किया जाता है। तब जो स्क्रीन आती है वहां BIOS के कारण ही आती है। जब यूजर द्वारा कंप्यूटर अथवा लैपटॉप को ऑन किया जाता है तब BIOS कंप्यूटर के अंदर लगी हुई रैम पर लोड होकर अपना वर्क स्टार्ट कर देता है।

Q.2 बायोस का दूसरा नाम क्या है?
Ans. BIOS जिसका पूरा नाम “Basic Input Output System” होता है।

 

Advertisement

Leave a Comment