विमैक्स क्या है और यह कैसे काम करता है?

आज के लेख में हम एक ऐसे विषय के बारे में बात करेंगे। जिस की विशेषता बहुत ही अद्भुत है। यहां विषय नेटवर्क से संबंधित है जिसको WiMax कहां जाता है। WiMax एक तरह से टेक्नोलॉजी का रूप है। यह टेक्नोलॉजी बिल्कुल WiFi के समान है बस थोड़ी सी भिन्न हैं। आज के जमाने में WiFi जैसी टेक्नोलॉजी को तो बहुत लोग जानते हैं परंतु WiMax जिसकी जानकारी बहुत से लोगों को ज्ञात नहीं है।


अब आपके मन में एक प्रश्न जरूर आया होगा कि आखिर WiMax क्या है तो चलिए दोस्तों बिना देर करें इसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारियां जानते हैं-

 

WiMax क्या है?

WiMax एक दूरसंचार टेक्नोलॉजी का रूप है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा एक कंप्यूटर, दूसरे कंप्यूटर से बिना किसी तारों, मतलब वायरलैस माध्यम की सहायता से सम्पर्क स्थापित कर सकता है। वर्तमान समय में कई देश ऐसे भी है जो इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्तमान में मौजूद 2G और 3G फोन की सहायता से आप इस सुविधा का लाभ बिल्कुल नहीं उठा सकते। इसके लिए ऐसे फोन की आवश्यकता होती है जो वाईमैक्स संगत हो। वाईमैक्स इन्टरनेट एवं सेलुलर दोनों प्रकार के नेटवर्क पर बेहतर कार्य करता है। इसकी स्पीड 2 एम.बी.पी.एस. होती है और दस कि.मी. तक यह समान रहती है। इसकी रेंज वाई-फाई की तुलना में ज्यादा होती है। जहाँ लैपटॉप के लिए इसकी सीमा 5 से 15 कि.मी. होगी, तो वहीं फिक्सड कम्प्यूटर स्टेशनों में 50 कि.मी. होगी। इसकी सहायता से बड़े क्षेत्र को कम टावरों की सहायता से कवर किया जा सकता है। दस कि.मी. की दूरी तक वाईमैक्स की स्पीड समान रहती है। इसकी डाउनलोड क्षमता 20 एम.बी.पी.एस. है। इसमें इंटरनेट पर जी.पी.एस. गेमिंग और डाउनलोड की सुविधा मौजूद है। यह वायरलेस कवरेज की क्षमता को दस से तीस गुना तक बढ़ा देता है।

 

WiMax का पूरा नाम क्या है?

WiMax का पूरा नाम “Worldwide Interoperability for Microwave Access” होता है।

 

WiMax का इतिहास-

वाईमैक्स पर सन् 1990 के दौरान कई कंपनियों जैसे- AT&T, नोकिया और वेरीजोन के इंजीनियरों ने काम करना शुरू किया था। सभी कंपनियां ऐसी तकनीक बनाना चाहती थीं, जिसकी रेंज कई कि.मी. तक हो। इंटेल कॉर्पोरेशन ने इस विचार को पकड़ा और वाई-फाई से उन्नत इस तकनीक को 2002 में अस्तित्व में लाया गया।
WiMax Phase-1 का परिचय सन् 2005 में किया गया। इसकी मदद से विकासशील देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के एक्सेस को बेहतर रूप में बनाने की पूरी कोशिश की गई। इस वक्त वाईमैक्स को “802.16” नामक IEEE स्टैंडर्ड के अंतर्गत प्रेजेंट किया गया था। इसके बाद कई प्रकार के वर्जन लाए गए जिनमें से कुछ प्रमुख वर्जन जैसे- 802.16d (WiMax 2004), 802.16e (Mobile WiMax), 802.16m (WiMax 2) व 802.16n (Advanced WiMax) आजकल 4G, 5G का जमाना चल रहा है। इनकी वजह से वाईमैक्स की उपयोगिता बहुत घट चुकी है परंतु फिर भी कई स्थानों पर वाईमैक्स का यूज किया जा रहा है।

WiMax की विशेषता क्या है?

WiMax की कुछ विशेषताओं के बारे में निम्नलिखित माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं-

1) वाइमैक्स की रेंज बहुत अधिक है, यह लगभग 50 कि.मी. (km) तक हो सकती है।

2) वाइमैक्स में उच्च कोटि के एंटीना का प्रयोग किया जाता है। तथा modulation तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इस कारण यह 10Mhz के प्रत्येक क्षेत्र में 18.5 Mbps के डाटा रेट्स उपलब्ध कराती है।

3) वाइमैक्स में advanced security का प्रयोग किया जाता है। जिससे यह बहुत अधिक सुरक्षित है। वाइमैक्स में encryption तथा decryption विधियों का प्रयोग किया जाता है। तथा यह उच्च कोटि के security प्रोटोकॉल का प्रयोग करता है।

4) वाइमैक्स मोबाइल को भी support करता है। जिस कारण हम इसका प्रयोग मोबाइल में भी कर सकते हैं।

5) एक स्टेशन पर सैकड़ों यूजर्स को वाइमैक्स अपनी सेवा दे सकता है। अर्थात् एक स्टेशन पर सैकड़ों यूजर इसका सरलता से लाभ उठा सकते हैं।

6) वाइमैक्स जिसकी एक विशेष बात यह है कि यह यूजर्स को आमतौर पर modulation तथा त्रुटियों को सही करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

7) वाइमैक्स Time Division Duplexing (TDD) तथा Frequency Division Duplexing (FDD) को विशेष रुप से सपोर्ट करता है।

8) वाइमैक्स की टेक्नोलॉजी MAC लेयर पर आधारित होती है। अर्थात हम इसमें मीडिया तथा अन्य एप्लीकेशंस का प्रयोग कर सकते है।

9) वाइमैक्स में Interfacing तथा accessibility बहुत ही आसान होती है।

यहां भी जाने-
ISP क्या है ISP कैसे वर्क करता है?
LTE और VOLTE क्या है इन दोनों में क्या अंतर है?

 

निष्कर्ष-

इस आर्टिकल में आपको WiMax के बारे में जानकारियां समझ में जरूर आई होगी।
दोस्तों मुझे आशा है कि आपको WiMax की सभी जानकारियां बहुत पसंद आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends एवं Family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा भी question है तो निसंकोच कमेंट में पूछ सकते हैं।

“Thanks”

 

कुछ FAQ-

 Q.1 WiMax से आप क्या समझते हैं?
 Ans. WiMax एक दूरसंचार टेक्नोलॉजी का रूप है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा एक कंप्यूटर, दूसरे कंप्यूटर से बिना किसी तारों, मतलब वायरलेस माध्यम की सहायता से सम्पर्क स्थापित कर सकता है। वर्तमान समय में कई देश ऐसे भी है जो इस टेक्नोलॉजी का भरपुर इस्तेमाल कर रहे हैं।

 Q.2 WiMax का उपयोग कहां किया जाता है?
 Ans. वर्तमान समय में कई देश ऐसे भी है जो इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी सहायता से बड़े क्षेत्र को कम टावरों की सहायता से कवर किया जा सकता है। दस कि.मी. की दूरी तक वाईमैक्स की स्पीड समान रहती है। इसकी डाउनलोड क्षमता 20 एम.बी.पी.एस. है।

 

Advertisement

Leave a Comment