ADCA Course क्या है? इसको करने की योग्यता, फीस, Syllabus, जॉब प्रोफाइल्स और फायदे बताये।

ADCA Course क्या होता है? आज की टॉपिक में इसी सब्जेक्ट पर चर्चाएं होने वाली है। इस टॉपिक में हम ADCA Course से रिलेटेड सभी इंफॉर्मेशन के बारे में जानने वाले हैं। मतलब की इसका फुल फॉर्म, इसको करने के बाद जॉब प्रोफाइल, क्या योग्यता होनी चाहिए, इसके फायदे तथा इसके सिलेबस के बारे में विस्तार से जानेंगे। आप भी अगर फ्यूचर के लिए एक गोल सेट करना चाहते हैं तो दोस्तों आपके लिए ADCA Course बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। ADCA Course एक कंप्यूटर कोर्स है जिसमें कंप्यूटर से रिलेटेड आपको बेसिक जानकारी से लेकर एडवांस लेवल की जानकारी भी पढ़ने को मिलती है। इसमें टॉप करने के बाद आप प्राइवेट सेक्टर में एवं गवर्नमेंट सेक्टर में भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मतलब आप पूर्ण रूप से अपने करियर को सेट कर सकते हैं। चलिए दोस्तों ओर भी अधिक जानकारियां नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

ADCA Course क्या होता है?

ADCA Course जिसका फुल फॉर्म “Advance Diploma in Computer Application” होता है यहां मुख्य रूप से डिप्लोमा कोर्स होता है और यहां DCA कोर्स के समान ही है। फर्क केवल इतना सा है कि इसमें DCA कोर्स को पूरे एडवांस लेवल के साथ पढ़ाया जाता है। एडवांस लेवल में कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक इनफार्मेशन से लेकर हाई लेवल की इंफॉर्मेशन होती है। अर्थात इसमें स्टूडेंट को मुख्य रूप से कंप्यूटर के विभिन्न सिस्टम के बारे में नॉलेज दिया जाता है जैसे कि सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, इंटरनेट, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया इत्यादि। ADCA Course मैक्सिमम एक साल के लिए होता है। जिसमें दो सेमेस्टर होते हैं। प्रति सेमेस्टर 6 महीने का होता है। इसके अलावा अगर बात हम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की करें तो 10+2 होना चाहिए वही जॉब की बात करें तो स्टूडेंट इस कोर्स को कंप्लीट करने के बाद कंप्यूटर से संबंधित किसी भी फील्ड में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 

ADCA Course करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

ADCA Course करने के लिए स्टूडेंट में कुछ विशेष योग्यता होनी चाहिए। चलिए निम्न मध्यम से जानते हैं-

• ADCA कंप्यूटर कोर्स में स्टूडेंट की आयु करीब 15 साल से अधिक होना अनिवार्य है।
• कोई भी स्टूडेंट अगर ग्रेजुएट पास है तो वह भी सिंपली ADCA कंप्यूटर कोर्स को कर सकते हैं।
• स्टूडेंट कोई सी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+12 पास होना चाहिए। वहीं स्टूडेंट के 12वीं कक्षा में 45% से अधिक अंक होने अनिवार्य है। तभी आप ADCA कोर्स के पात्र मने जायेंगे।
• ADCA कंप्यूटर कोर्स को करने से पहले स्टूडेंट को यहां विचार जरूर करना चाहिए कि उन्हें टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर फील्ड में दिलचस्पी है या नहीं क्योंकि यहां भी एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है। जिस फील्ड में स्टूडेंट को दिलचस्पी है वह उसी फील्ड में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

ADCA Course की फीस कितनी होती है?

ADCA Course की फीस की बात करें तो अलग-अलग संस्थाओं एवं कॉलेज द्वारा फीस अलग-अलग होती है। मतलब कि ADCA Course की फीस कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी पर निर्भर करती हैं। आप दोस्तों अगर कोई सरकारी संस्थान को चुनते हैं तो वहां पर आपको कम फीस देनी पड़ती है और प्राइवेट संस्थान को चुनते हैं तो थोड़ी ज्यादा फीस देनी पड़ती है फिर भी एक अगर हम अनुमान के हिसाब से जाने तो ADCA कंप्यूटर कोर्स की फीस मैक्सिमम ₹15000 से लेकर ₹20000 तक प्रति साल हो सकती है।

 

ADCA Computer Course Syllabus क्या है?

ADCA Computer Course Syllabus के बारे में बात करें तो इसमें सिलेबस दो भागों में विभाजित होता है जिसमें दो सेमेस्टर होते हैं। पहले सेमेस्टर में 6 महीने का समय होता है और दूसरे सेमेस्टर में भी 6 महीने का ही समय होता है। चलिए दोस्तों अब हम पहले एवं दूसरे सेमेस्टर में क्या-क्या पढ़ते हैं इसके बारे में जानकारियां जानते हैं-

ADCA Course First Semester-

• Microsoft Windows XP/ Vista
• Computer Fundamentals
• Email and Internet
• Computer Network and Multimedia Concept
• Microsoft Excel
• Introduction to Computers
• Principal of Programming
• Word Processing and Spreadsheet
• System Analysis and design
• Microsoft Word
• Computer Graphics
• Microsoft PowerPoint
• Microsoft Office
• Microsoft Database Access

ADCA Course Second Semester-

• Corel draw
• C++ programming
• Management Information Systems
• Tally 5.4
• C Programming
• Photoshop CS
• Project Management
• Unix Operating System
• Financial Accounting System
• Visual Basic

 

ADCA Course करने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

दोस्तों अगर आप भी सोच रहे हैं कि ADCA Course करें तो इसको करने के कई सारे प्रमुख फायदे हैं। ADCA Course से आप एक अच्छा फ्यूचर सेट कर सकते हैं। चलिए कुछ विशेष फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. ADCA Course करने के बाद आप प्राइवेट जॉब में अप्लाई कर सकते हैं।
2. आप खुद का इंस्टिट्यूट ओपन करके स्टूडेंट्स को कंप्यूटर नॉलेज दे सकते हैं।
3. आप किसी अन्य इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर टीचर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
4. आप चाहे तो वेबसाइट डिजाइनर बनकर भी अच्छा खासा पैसा अर्न कर सकते हैं।
5. आप एक बेहतर ऐप डिजाइनर बनकर भी अपनी अर्निंग को निकाल सकते हैं।
6. गवर्नमेंट जॉब में आप कंप्यूटर कोर्स की पोस्ट पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
7. ADCA Course एक ऐसा कोर्स है जिसमें बहुत कम टाइम लगता है और बेहतर जॉब भी पा सकते हैं।

 

ADCA Computer Course करने के बाद जॉब प्रोफाइल्स क्या हैं?

ADCA कोर्स करने के बाद दोस्तों आप कुछ विशेष फील्ड में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं जैसे-

• Data Entry Operator
• DTP operator
• Office Executive
• Graphic Designer
• Front Office Executive
• Help Desk Operator
• photo editor
• HTML Coder Customer Support Executive Video Editor

यहां भी जानें- CryptoTab Browser कैसे डाउनलोड,sign in,email verification करते है?

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि ADCA Course क्या है, इसको करने से क्या-क्या फायदे होते हैं? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

कुछ FAQ-

Q.1 ADCA कोर्स में क्या क्या पढ़ाया जाता है?
Ans. ADCA कोर्स में स्टूडेंट को मुख्य रूप से कंप्यूटर के विभिन्न सिस्टम के बारे में नॉलेज दिया जाता है जैसे की सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, इंटरनेट, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया इत्यादि।

Q.2 ADCA का फुल फॉर्म क्या होता है?
Ans. ADCA Course जिसका फुल फॉर्म “Advance Diploma in Computer Application” होता है।

 

 

Advertisement

Leave a Comment