PSTN क्या है कैसे वर्क करता है? in hindi

Hello friends आज के आर्टिकल में हम PSTN से संबंधित कुछ जानकारियो के बारे में जानेंगे वैसे तो यहां बहुत ही पुरानी टेक्नोलॉजी है। परंतु आज आधुनिक युग में भी बहुत जगह इसका प्रयोग किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। इन बातों के द्वारा आपके मन में एक प्रश्न जरूर आया होगा कि आखिर यहां PSTN क्या होता है।


तो चलिए दोस्तों बिना वक्त गंवाए आसान शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं-

 

PSTN क्या है?

PSTN बहुत ही प्राचीन व प्रमुख टेलीकॉम नेटवर्क सिस्टम का रूप है। मुख्यतः इसका यूज वॉइस को ट्रांसमिशन करने के लिए होता है। इसमें कॉपर केबल बहुत महत्व रखती है क्योंकि कॉपर केबल की सहायता से ही यहां वॉइस को ले जाता है। वैसे देखा जाए तो इसको सिंपल टेलिफोन सिस्टम मान सकते हैं। PSTN में जब भी कोई एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के पास कॉल करता है तो इस स्थिति में स्विचिंग इकाई उस काॅल को सही रूप में ट्रांसफरड करने में सहायता करती है।

पहले के टाइम में PSTN केवल वॉइस कॉल के लिए ही जाना जाता था लेकिन अब के टाइम में इसका इस्तेमाल डाटा को ट्रांसफर करने के लिए भी किया जाता है। यहां आपके कम्प्यूटर को डायल-अप कनेक्शन के माध्यम से इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) कंपनी के सर्वर से जोड़ देता है। कोई भी डायल-अप कनेक्शन एक टेंपरेरी कनेक्शन होता है। जो आपके कम्प्यूटर और ISP के सर्वर के बीच बनाया जाता है। डायल-अप कनेक्शन मॉडम का उपयोग करके बनाया जाता है। जो टेलीफोन लाइन का उपयोग ISP सर्वर का नम्बर डायल करने में करता है।

 

PSTN का फुल फॉर्म क्या है?

PSTN का फुल फॉर्म “Public Services Telephone Network” होता है। तथा इसका हिंदी अर्थ “सार्वजनिक सेवा टेलीफोन नेटवर्क” है।

 

PSTN का इतिहास-

PSTN का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। यहां बात सन् 1875 की है। जब PSTN की शुरुआत हुई इसको USA में Alexander Bell की टेलीफोन नामक कंपनी में बनाया गया था। ठीक 1 साल बाद सन् 1876 में Bell ने एक अद्भुत तरह के डिवाइस का निर्माण किया। जिसकी सहायता से आवाज एक स्थान से दूसरे स्थान तक केबल के द्वारा जा सकती थी। इसकी मदद से दूर बैठे व्यक्ति से बात करना थोड़ा आसान हुआ। विशेष तौर पर इसमें एक केबल होती है जो दो डिवाइस को जोड़ती है।
सर्वप्रथम इसमें एक साइड से ही बात हो पाती थी अर्थात सिर्फ एक व्यक्ति ही बोलता था और जो दूसरा व्यक्ति वह केवल सुन सकता था। वॉइस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए Carbon Microphone, Battery, Electromagnet एवं Iron Diaphragm डिवाइस की मदद ली जाती थी।
फिर कुछ समय बाद Bell ने एक “स्विच” नामक डिवाइस का निर्माण किया। इसमें मात्र Centralized से जुड़ना पड़ता था। जुड़ने के बाद Centralized office कॉल को लास्ट Destination (गंतव्य) तक कनेक्ट करता है तथा फिर समय के अनुसार बहुत परिवर्तन हुआ गुजरते वक्त के साथ नई-नई चीजें आती रही। PSTN जो कि पहले एक एनालॉग सर्किट के रूप में था। फिर बाद में बदलाव करके electro magnetic के रूप में आया और आगे चलकर यहां digital circuit के रूप में देखने को मिला।

 

PSTN कैसे वर्क करता है?

PSTN की कार्यविधि कुछ इस प्रकार है आईए जानते हैं-

सर्वप्रथम PSTN कनेक्शन लगाने के लिए सबसे जरूरी कॉपर केबल की आवश्यकता होती है व दो टेलीफोन को कॉपर केबल से कनेक्ट किया जाता है।

फिर जब कोई भी व्यक्ति टेलीफोन द्वारा बात करता हैं तो उसके माध्यम से Sound Wave (ध्वनि की तरंग) उत्पन्न होती है। जिसको यह एनालॉग सिग्नल मे परिवर्तित कर देता है।

अब एनालॉग सिग्नल केबल के सहारे एक टेलीफोन से दूसरे टेलीफोन में जाती है। और पुनः एनालॉग सिग्नल Sound Wave में परिवर्तित हो जाता है।

इस प्रकार प्रथम व्यक्ति की आवाज दूसरे व्यक्ति को सुनाई देती है। किसी विधि अनुसार पूरा सिस्टम run करता है।

 

PSTN से क्या लाभ है?

PSTN द्वारा कुछ इस प्रकार लाभ होते हैं। आइए निम्न माध्यम से जानते हैं-

1. PSTN का उसे करना बहुत ही सरल होता है।

2. PSTN की जो वॉइस क्वालिटी होती है वह अन्य कनेक्शन की अपेक्षा अच्छी होती है।

3. PSTN कनेक्शन में बिजली या इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है।

4. PSTN द्वारा आपको कई प्रकार की सेवाएं प्राप्त होती है। जैसे-‌ कालर आईडी, कॉल वेटिंग, कॉल फॉरवर्डिंग इत्यादि।

 

PSTN से क्या नुकसान है?

PSTN द्वारा कुछ होने वाली हानियां निम्नलिखित दर्शायी गई है-

1. इसकी स्पीड बहुत ही slow होती है।

2. कॉल फीस भी बहुत एक्सपेंसिव रूप में रुप में होती है।

3. PSTN में आधुनिकता की कमी महसूस होती है क्योंकि यहां पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित होता है।

यहां भी जाने-
बिग डाटा क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या है?
IMEI Number क्या है? अपने मोबाइल फोन की IMEI संख्या कैसे जाने?

 

हमने क्या सीखा ?

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि PSTN क्या है।
आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
“Thank you”

 

PSTN से संबंधित कुछ FAQ-

 Q.1 PSTN का फुल फॉर्म क्या है?
 Ans. PSTN का फुल फॉर्म “Public Services Telephone Network” होता है।

 Q.2 PSTN द्वारा क्या फायदा होता है?
 Ans. PSTN द्वारा आपको कई प्रकार की सेवाएं प्राप्त होती है। जैसे-‌ कालर आईडी, कॉल वेटिंग, कॉल फॉरवर्डिंग इत्यादि।

 Q.3 PSTN की विशेषता बताइये?
 Ans. पहले के टाइम में PSTN केवल वॉइस कॉल के लिए ही जाना जाता था लेकिन अब के टाइम में इसका इस्तेमाल डाटा को ट्रांसफर करने के लिए भी किया जाता है।

Advertisement

Leave a Comment