Photoshop क्या है? इसके टूल्स व उपयोग और लाभ बताये। हिंदी में-

दोस्तों आज का विषय बहुत ही खास है‌ एवं आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। गुजरते वक्त के साथ निरंतर बहुत सारी सुविधाएं बढ़ती जा रही है। आज का समय और जनरेशन में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। पहले के वक्त में टेक्नोलॉजी ज्यादा नहीं थी परंतु आज हम सुबह से लेकर शाम तक टेक्नोलॉजी से ही अपने कार्य को पूर्ण कर पाते हैं। फिलहाल अभी के समय में कंप्यूटर का लगभग सभी यूज करते होंगे। तो आज हम उन सभी यूजर्स को Photoshop कि महत्वता बताने वाले हैं की Photoshop क्या है इसके टूल्स व उपयोग इन सभी जानकारी को इस आर्टिकल की मदद से जानने की कोशिश करेंगे तो चलिए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

 

Photoshop क्या है?

Photoshop एक ऐसा प्रोग्राम है जो कई सारे कार्यों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर सकता है। वैसे यहां वास्तविक में फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है और इसको करीब 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मतलब 25 वर्षों से यहां दुनिया में ऐसा छाया हुआ है कि इसका मुकाबला कोई भी सॉफ्टवेयर नहीं कर सका। इसमें यूजर इमेज एडिटिंग के साथ-साथ ग्राफिक डिजाइनिंग बिल्कुल यूनिक स्टाइल में कर सकता है। इसमें ऐसे कई टाइप के टूल्स अवेलेबल होते हैं जिनके द्वारा एक एडवांस लेवल की एडिटिंग मुमकिन है। फोटोशॉप को प्रोफेशनल के साथ-साथ नॉर्मल यूजर भी यूज कर सकता है। यहां पिक्सल पर आधारित होता है और इसमें बिल्कुल अलग-अलग टाइप के एडिटिंग फीचर्स होते हैं। इसको सर्वप्रथम दो भाइयों के द्वारा जिनका नाम Thomas और John Knoll है सन 1988 में इस सॉफ्टवेयर को बनाया गया था। फिर सन 1989 में John ने इस program को Adobe Systems Inc. को सेल किया इसके पश्चात ही इसका नाम चेंज करके फोटोशॉप रखा गया और मार्केट में उतारा गया। तब से लेकर आज तक यहां लोगों की मन को भा रहा है। समय-समय पर इसमें कंपनी द्वारा अपडेट भी किया जाता है जिससे यूजर का एक्सपीरियंस ओर भी अधिक बेहतर होता जाता है।

 

Photoshop के टूल्स व उपयोग के बारे में जानकारियां-

फोटोशॉप के टूल्स और उनके उपयोग के बारे में निम्नलिखित कुछ जानकारियां दर्शाई गई है चलिए आसान शब्दों में जानते हैं-

• Selection Tools-

इस टूल की मदद से आप इमेज में किसी भी पार्ट्स को सेलेक्ट कर सकते हैं। सिलेक्ट करने के बाद आप उसको Cut, Copy, Delete, Edit, Retouch भी कर सकते हैं।

• Marquee Tools-

इसकी मदद से भी इमेज में किसी पार्ट्स को सेलेक्ट किया जा सकता है। पर यहां कुछ यूनिक स्टाइल जैसे- Rectangular, Elliptical, Single Row, Single Column आदि उपलब्ध कराता है।

• Lasso Tools-

इस टूल्स के तीन प्रकार होते हैं इसकी मदद से आप माउस को ड्रैग करके अपनी इच्छा से किसी भी पार्ट्स को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसकी Shortcut Key “L” होती है। निम्न मध्यम से इसके तीन प्रकारों के बारे में कुछ जानकारी जानते हैं-

(a) Regular Lasso-

इसके द्वारा यूजर को केवल माउस पॉइंटर की हेल्प से एरिया सेलेक्ट करने की फैसिलिटी मिलती है। यूजर अपनी इच्छा से उन एरिया को सेलेक्ट कर सकता है जिसको cut करना होता है।

(b) Polygonal Lasso-

इस टूल के द्वारा यूजर इमेज के पार्ट्स को स्ट्रेट लाइन में सेलेक्ट कर सकता है। सिलेक्ट करने के बाद अपनी इच्छा अनुसार edit or cut कर सकता है

(c) Magnetic Lasso-

इस टूल की एक खासियत यह है कि यहां ऑटोमेटिक सिलेक्ट करने में माहिर होता है। केवल यूजर को माउस की हेल्प से इमेज के किसी भी पार्ट्स को सेलेक्ट करना है। फिर यहां स्वयं ही अपने आप सिलेक्ट करने का अपना वर्क करता है।

• Magic Wand Tool-

इस टूल का उपयोग भी सिलेक्शन के लिए ही होता है लेकिन इसके करतब बिल्कुल ही अलग है। यहां पिक्सल के आधार पर इमेज के पार्ट्स को सेलेक्ट कर सकता है। मतलब एक जैसे कलर के आइटम को एक ही टाइम में सेलेक्ट कर सकता है। इसके द्वारा बैकग्राउंड रिमूव करना भी आसान होता है।

• Pen Tool-

इस टूल की हेल्प से accurate path (सटीक पथ) बनाए जा सकते हैं। कई टाइप के पेन टूल फोटोशॉप में अवेलेबल होते हैं।

• Slice Tool-

इसके द्वारा इमेज को कई पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं मतलब इमेज को कई तरह के छोटे-बड़े हिस्से में काटने में यहां टूल सक्षम होता है। खासकर इसका ज्यादातर यूज करें वेबसाइट में होता है। इसकी Shortcut Key “K” होती है।

• Clone Stamp Tool-

इस टूल की हेल्प से डुप्लीकेट बनाना बहुत ही आसान होता है। मतलब कोई भी यूजर एक क्लिक में इमेज की क्लोन को इस टूल से बना सकता है।

• Eraser Tool-

इस टूल से ग्राफिक को मिटाया जा सकता है। मतलब आप जिस किसी भी पार्ट्स को डिलीट करना चाहते हैं इस टूल के द्वारा डिलीट कर सकते हैं। इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं जिनका आप अलग-अलग इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे- Eraser Tool, Background Eraser Tool, Magic Eraser Tool.

• Zoom Tool-

इसके द्वारा सिंपली इमेज को जूम कर सकते हैं।

• Shape Tools-

इस टूल के द्वारा आप अपने ग्राफिक में कई प्रकार के Shapes बना सकते हैं। बस केवल माउस को ड्रैग करना होता है।

 

Photoshop कैसे सीख सकते है?

फोटोशॉप सीखने के लिए आपको आज के टाइम पर कई सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे जैसे-

1. वेबसाइट के द्वारा-

दोस्तों आपको इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट मिल जाएंगी जो आपको बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी प्रदान कर सकती हैं।

2. कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के द्वारा-

आप किसी भी नजदीकी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से फोटोशॉप के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन कोर्स के द्वारा-

दोस्तों आजकल ऑनलाइन का जमाना चल रहा है तो आप क्यों ना ऑनलाइन कोर्स को चुन सकते हैं। जिसमें आपको घर बैठकर ही सीखने का मस्त मौका मिल रहा है। आप घर बैठकर आराम से फोटोशॉप के बारे में ऑनलाइन कोर्स के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं सीख सकते हैं ट्रेनिंग ले सकते हैं।

4. यूट्यूब के द्वारा-

यूट्यूब आज की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है अगर कोई भी प्रॉब्लम हो तो वहां फटाफट यूट्यूब पर डिटेल में मिल जाती है आपको भी अगर फोटोशॉप के बारे में जानकारियां हासिल करनी है या आपको सीखना है तो आप यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीख सकते हैं।

5. बुक्स के द्वारा-

आपको मार्केट में फोटोशॉप से रिलेटेड बुक्स मिल जाएंगे या फिर आप ऑनलाइन आर्डर करके भी बुक्स को खरीद सकते हैं। बुक्स एक हमारा प्राथमिक ज्ञान है। जिसमें आपको छोटी से छोटी जानकारी भी मिल सकती है।

दोस्तों यह कुछ ऊपर ऑप्शन दिए गए हैं लेकिन इनमें आपको एक हार्ड प्रैक्टिस करनी है। तभी आप फोटोशॉप को जानने में अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर पाएंगे।

 

Photoshop के लाभ क्या हैं?

• फोटोशॉप के द्वारा आप यूनिक ग्राफिक प्रोजेक्ट क्रिएट कर सकते हैं।
• इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होता है कोई भी न्यू व्यक्ति प्रेक्टिस करके आराम से सीख सकता है।
• इसमें कई सारे टूल्स होते हैं जिनकी हेल्प आप कई सारे कार्यों को कर सकते हैं।
• आप इमेज को भी कई टाइप के फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं।
• इसके द्वारा आप अच्छी अर्निंग भी कर सकते हैं। जब आप इसमें पूर्णता कुशल हो जाएंगे तब आप फोटो एडिटिंग, लोगो डिजाइन इत्यादि फील्ड में अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं।

➤ यहां भी जानें- Google Keep क्या है? इसके फीचर्स, कैसे यूज करे, नोट्स कैसे बनाये और फायदे बताये।

Corel draw क्या है और इसके उपयोग, टूल्स, लाभ व नुकसान बताएं ? हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Photoshop क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Photoshop क्या है समझाइये?
Ans. Photoshop एक ऐसा प्रोग्राम है जो कई सारे कार्यों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर सकता है। वैसे यहां वास्तविक में फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है।

Q.2 Photoshop के उपयोग क्या है?
Ans. Photoshop के कुछ उपयोग-
1. इसमें यूजर इमेज एडिटिंग के साथ-साथ ग्राफिक डिजाइनिंग बिल्कुल यूनिक स्टाइल में कर सकता है।
2. इसमें ऐसे कई टाइप के टूल्स अवेलेबल होते हैं जिनके द्वारा एक एडवांस लेवल की एडिटिंग मुमकिन है।
3. फोटोशॉप को प्रोफेशनल के साथ-साथ नॉर्मल यूजर भी यूज कर सकता है।

 

Advertisement

2 thoughts on “Photoshop क्या है? इसके टूल्स व उपयोग और लाभ बताये। हिंदी में-”

  1. इस ब्लॉग से मुझे बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी मिली है । इसके लिए धन्य वाद

    Reply

Leave a Comment