Google Keep क्या है? इसके फीचर्स, कैसे यूज करे, नोट्स कैसे बनाये और फायदे बताये।

आज के आर्टिकल में हम Google Keep के बारे में कुछ खास चर्चा करने वाले हैं। आज कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको इस विषय के बारे में जानकारियां नहीं है। आज ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई भी चीज कब काम में आ जाए इसका किसी को कोई मालूम नहीं है। कोई भी चीज फालतू नहीं होती है। यहां ऐसा विषय है जिसके बारे में आज की जनरेशन को जरूर मालूम होना चाहिए तो चलिए दोस्तों बिना वक्त गंवाए Google Keep से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं-

 

Google Keep क्या है?

Google Keep एक ऐसा एप्लीकेशन है जो बिल्कुल डिजिटल नोटबुक के समान है। इसमें हम किसी भी प्रकार के इंर्पोटेंट इनफॉरमेशन को लिखकर सेव करके रख सकते हैं। मतलब जैसे आपकी कुछ इंर्पोटेंट नोट्स, आर्टिकल, ब्लॉग, फोटो, वीडियो को भी गूगल कीप सुरक्षित सेव करके रखने में सक्षम है। इसके अलावा आप रिमाइंडर, वॉइस नोट इत्यादि फैसिलिटी का आनंद भी ले सकते हैं। Google Keep को गूगल द्वारा सन 2013 के मार्च महीने में लांच किया गया है। यहां एक बिल्कुल फ्री सर्विस है और इसको किसी भी डिवाइस में चाहे वहां लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट ही क्यों ना हो इनमें भी हम आसानी से गूगल कीप को यूज कर सकते हैं। अक्सर दोस्तों आपने देखा होगा कि साधारण से नोटपैड सॉफ्टवेयर में नोट्स को सेव रखना आसान नहीं होता है। मतलब डिवाइस खराब होने की स्थिति में आपके सभी इंपॉर्टेंट नोट्स डिलीट हो जाते हैं लेकिन गूगल कीप इससे बिल्कुल अलग है। इसमें आपको गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होता है और उसके बाद आप किसी भी डिवाइस में जब चाहे जहां चाहे यूज में ले सकते हैं। गूगल कीप में आपको शेयर करने का भी ऑप्शन मिलता है। गूगल द्वारा इसको समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है और अभी इसमें फिलहाल कई सारे फीचर्स ऐड हो चुके हैं।

 

Google Keep के फीचर्स क्या है?

गूगल कीप के फीचर्स कुछ इस प्रकार है जैसे-

1. Text Note – गूगल कीप में आप टेक्स्ट नोट कर सकते हैं।
2. Checklist – चेकलिस्ट जैसी फैसिलिटी गूगल कीप में उपलब्ध है।
3. Add Image – आप गूगल कीप में इमेज को जोड़ सकते हैं।
4. Take Photo – टेक फोटो के द्वारा आपका अपने मोबाइल के कैमरे से फोटो कैप्चर कर सकते हैं।
5. Drawing – इस विकल्प के द्वारा आप गूगल कीप में ड्राइंग क्रिएट कर सकते हैं।
6. Recording – इसके द्वारा वॉइस रिकॉर्ड की जा सकती है।
7. Archive – इस विकल्प के द्वारा आप कोई से भी नोट्स को छुपा सकते हैं।
8. Create new label – दोस्तों इस ऑप्शन के द्वारा आप न्यू लेवल को क्रिएट कर सकते हैं।
9. Show Formatting Controls – इस ऑप्शन के द्वारा आप टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं।
10. Background Options – बैकग्राउंड ऑप्शंस के द्वारा आप बैकग्राउंड में नई थीम या कलर को एड कर सकते हैं।

 

Google Keep को कंप्यूटर में कैसे यूज करते हैं?

गूगल कीप को कंप्यूटर में यूज करने के लिए निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स दिये गए है चलिए जानते हैं-

• सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में गूगल ओपन करके Google Keep सर्च करना है और ओपन कर लेना है।
• उसके बाद आपको जीमेल आईडी से लॉगिन करना होगा।
• लॉगिन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद आप अपने कंप्यूटर में वेबसाइट रूप में गूगल कीप को यूज में ले सकते हैं।

 

Google Keep में नोट्स कैसे बनाते हैं?

गूगल कीप में नोट्स बनाना बहुत ही आसान है चलिए निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं-

• आपके दोस्तों Google Keep को ओपन कर लेना है।
• उसके बाद आपको + वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ‌ इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
• इस न्यू पेज में आपको Tittle डालकर उसके नीचे नोट्स लिखने की फैसिलिटी मिलती है।
• आपको इस पेज पर कई सारे ऑप्शन भी मिलेंगे जैसे- प्लस वाला ऑप्शन, बैकग्राउंड ऑप्शन, मोर ऑप्शन, रिमाइंडर, नोट्स को पिन करने के लिए, Archive इत्यादि।
• दोस्तों अब जो Google Keep का अपडेट आया है उसमें आपको फॉन्ट को एडिट करने के लिए भी ऑप्शन मिलेगा। जिसके द्वारा फॉन्ट में अपने हिसाब से चेंज भी कर सकते हैं।
• इसमें आपको किसी भी नोट्स को सेव करने की जरूरत नहीं होती है बल्कि इसमें अपने आप सेव होने की फैसिलिटी है यानी की Autosave.

 

Google Keep के फायदे क्या है?

Google Keep से आपके कई सारे फायदे होते हैं चलिए दोस्तों निम्नलिखित माध्यम से कुछ विशेष जानकारियों को जानते हैं-

1. Google Keep को इंटरनेट की जरूरत के बिना भी यूज करना संभव है।
2. आपके डिवाइस के खराब होने पर भी आपके नोट्स Google Keep में से हमेशा के लिए डिलीट नहीं होते हैं।
3. Google Keep में आप वॉइस नोट सेव कर सकते हैं।
4. Google Keep में बनाए गए नोट्स की कॉपी को आप Google Docs में भी क्रिएट कर सकते हैं।
5. Drawing ऑप्शन के द्वारा हम हाथ से draw कर सकते हैं।
6. “Collaborator” ऑप्शन के द्वारा नोट्स को अपने फ्रेंड्स के साथ ईमेल आईडी द्वारा शेयर कर सकते हैं।

➤ यहां भी जानें- ZIP File क्या है? इसे कैसे बनाते हैं? प्रकार, लाभ और हानि बताये।

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Google Keep क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Google Keep का क्या काम है?
Ans. Google Keep एक ऐसा एप्लीकेशन है जो बिल्कुल डिजिटल नोटबुक के समान है। इसमें हम किसी भी प्रकार के इंर्पोटेंट इनफॉरमेशन को लिखकर सेव करके रख सकते हैं। मतलब जैसे आपकी कुछ इंर्पोटेंट नोट्स, आर्टिकल, ब्लॉग, फोटो, वीडियो को भी गूगल कीप सुरक्षित सेव करके रखने में सक्षम है।

Q.2 क्या Google Keep नोट फ्री है?
Ans. यहां एक बिल्कुल फ्री सर्विस है और इसको किसी भी डिवाइस में चाहे वहां लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट ही क्यों ना हो इनमें भी हम आसानी से गूगल कीप को यूज कर सकते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment