CorelDraw क्या है और इसके उपयोग, टूल्स, लाभ व नुकसान बताएं? हिंदी में-

आज के आर्टिकल में दोस्तों हम CorelDraw के बारे में चर्चाएं करेंगे। आजकल इस एप्लीकेशन का उपयोग लगभग सभी लोग कर रहे हैं किंतु कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनको इसके बारे में इससे संबंधित जानकारियां मालूम नहीं है यहां किस काम आता है कितना जरूरी है। मतलब कई लोगों को इसके बारे में जानकारियां नहीं है तो आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे आखिर CorelDraw क्या है तथा इसके टूल्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी जानेंगे। आपके मन में एक प्रश्न तो जरूर आया होगा कि इसके द्वारा क्या लाभ होते हैं तो यह भी हम निम्नलिखित माध्यम से ही जानेंगे चलिए बिना वक्त गवाएं जानते हैं।

 

CorelDraw क्या है?

CorelDraw एक तरह से ग्राफिक डिजाइनिंग कंप्यूटर एप्लीकेशन है। यहां आज के वक्त में काफी प्रसिद्ध है इसका उपयोग ग्राफिक को एडिट, डिजाइन करने में होता है। साथ में इसमें कई सारे फीचर्स होते हैं जो बहुत ही हेल्पफुल है। CorelDraw की मदद से logo और poster को अट्रैक्टिव क्रिएट भी कर सकते हैं। इसको सन 1989 में Corel Corporation के द्वारा मैन्युफैक्चर किया गया था। वैसे शुरुआत में इसको 1987 में डेवलप किया गया था लेकिन फिर बाद में 1989 में सॉफ्टवेयर वर्जन के रूप में अपडेट किया गया था। आज यहां बहुत ही पॉपुलर ग्राफिक को डिजाइन करने वाला सॉफ्टवेयर बन चुका है। आज जारी समय में यहां Windows और mac OS को सपोर्ट करने में पूर्णतः सक्षम है। यहां एक तरह से suite होता है। जिसमें यूजर सभी प्रकार के कार्य कर सकता है जैसे- graphics, layout, illustration, photo editing, tracing, web images, print projects, art, typography etc. समय-समय पर Corel Corporation द्वारा Corel draw के नए-नए अपडेट आते रहते हैं। जिससे यूजर के एक्सपीरियंस को ओर भी अधिक बढ़ावा मिलता है।

 

CorelDraw के उपयोग क्या है?

CorelDraw के कुछ प्रमुख उपयोग के बारे में निम्नलिखित जानकारियां दी गई है-

1. यहां Invitation Card और Wedding Card की डिजाइन करने में बहुत ही बेहतर होता है।

2. किसी भी कंपनी या नॉर्मल तरीके के logo को Corel draw द्वारा क्रिएट कर सकते हैं।

3. इसके द्वारा एक तरह से अट्रैक्टिव डॉक्यूमेंट क्रिएट कर सकते हैं।

4. किसी भी टाइप के पोस्ट को बनाना Corel draw द्वारा बहुत ही आसान होता है।

5. इसका यूज text के font को चेंज करने में भी होता है।

6. CorelDraw की हेल्प से slide show भी सिंपली क्रिएट कर सकते हैं।

7. CorelDraw द्वारा आप आसानी से वेक्टर इमेज को बना सकते हैं।

8. दोस्तों Bitmap को किसी ऑब्जेक्ट में कन्वर्ट करना बहुत ही मुश्किल भरा होता है लेकिन जब बात CorelDraw की आती है तो यहां सरलता से इस प्रोसेस को कंप्लीट कर सकता है।

9. बुक कवर के डिजाइन को भी आप CorelDraw द्वारा क्रिएट कर सकते हैं।

 

CorelDraw के टूल्स के बारे में जानकारियां

CorelDraw में यूजर को कई टाइप के टूल्स मिलते हैं। चलिए निम्नलिखित माध्यम से टूल्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

1. Pick Tool – इसके द्वारा आप ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट व उसको अपनी इच्छा से डिजाइन करने के लिए एडजस्ट भी कर सकते हैं।

2. Free Transform Tool – इसके हेल्प से आप ऑब्जेक्ट को सिंपली कंट्रोल कर सकते हैं मतलब की ऑब्जेक्ट को एक तरह से rotate, skew, mirror तथा scale करने में यहां टूल बहुत ही उपयोगी है।

3. Attract Tool – अट्रैक्ट टूल की हेल्प से आप अपने ऑब्जेक्ट को सिंपली रिसेट कर सकते हैं।

4. Eraser Tool – इस टूल की मदद से आप ऑब्जेक्ट के किसी भी पार्ट को डिलीट कर सकते हैं।

5. Crop Tool – इस टूल के द्वारा ग्राफिक को क्रॉप किया जाता है।

6. Zoom Tool – इसकी मदद से ऑब्जेक्ट को जूम कर सकते हैं अर्थात ऑब्जेक्ट के आकार को बड़ा कर सकते हैं।

7. Freehand Tool – यहां टूल बहुत इंपोर्टेंट होता है जिसकी मदद से ग्राफिक डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं।

8. Artistic Media Tool – इस टूल को मुख्य रूप से ब्रश कह सकते हैं। यहां वैसे तो टाइपोग्राफी वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसके द्वारा वह सिंपल टेक्स्ट को calligraphy (सुलेखन) टेक्स्ट में चेंज कर सकते हैं।

9. Rectangle Tool – इसके द्वारा रेक्टेंगल बनाए जाते हैं। मतलब कभी कभार रेक्टेंगल शेप चाहिए होता है। जिस वजह से इस टूल की मदद लेकर रैक्टेंगल शेप बना सकते हैं।

10. Ellipse Tool – CorelDraw में इस टूल के द्वारा आप ellipse (दीर्घ वृत्त) जैसी डिजाइन बना सकते है।

11. Polygon Tool – इसके हेल्प से आप polygon (बहुभुज) क्रिएट कर सकते हैं।

12. Text Tool – CorelDraw में इस टूल की हेल्प से आप अपने डिजाइन में कहीं भी टेक्स्ट को लिख एवं ऐड कर सकते हैं।

13. Parallel Dimension Tool – इस टूल का विशेष प्रयोग Dimensions क्रिएट करने के लिए होता है और इसको सिविल इंजीनियर्स यूज करते हैं।

14. Eye Dropper Tool – CorelDraw में इस टूल की हेल्प से आप कलर को चुन सकते हैं।

 

CorelDraw के लाभ क्या है?

CorelDraw के उपयोग से कई सारे लाभ है चलिए निम्न मध्यम से जानते हैं-

• CorelDraw में किसी भी ऑब्जेक्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर मूव करना बड़ा सरल है।
• यहां बहुत ही सरल सॉफ्टवेयर है इसके सिंपल इंटरफेस के कारण इसको सीखना बहुत आसान है।
• CorelDraw की हेल्प से आप कई प्रकार की डिजाइन को क्रिएट कर सकते हैं।
• CorelDraw डिवाइस में ज्यादा रैम को नहीं खींचता है। मतलब कम मेमोरी में लोड हो जाता है। जिस वजह से डिवाइस की स्पीड भी बेहतर रहती है।
• CorelDraw में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलते हैं जिससे वे एक यूनिक डिजाइन भी बना सकते हैं।

 

CorelDraw के नुकसान क्या है?

CorelDraw के कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं जैसे-

• CorelDraw 3D की अपेक्षा 2D ग्राफिक डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर है आजकल वैसे सभी लोग 2D की जगह 3D को ज्यादा महत्व देते हैं।
• इसके द्वारा वेक्टर इमेज बनाने में काफी ज्यादा समय स्पेंड करना पड़ता है।
• सर्वप्रथम यूजर को CorelDraw का ट्रायल वर्जन मिलता है लेकिन कुछ समय पश्चात इसमें मेंबरशिप लेना ही पड़ता है।
• बड़े साइज में CorelDraw में ग्राफिक क्रिएट करने में कंप्यूटर की स्पीड पर फर्क पड़ने लगता है। मतलब स्पीड स्लो हो जाती है।

➤ यहां भी जानें-Google Cloud Print-काम कैसे करता है,कैसे कनेक्ट करे, सेटअप कैसे करे और लाभ बताईये। हिंदी में-

 

सारांश

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि CorelDraw क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
“Thank you”

 

कुछ FAQ-

Q.1 CorelDraw क्या होता है?
Ans. Corel draw एक तरह से ग्राफिक डिजाइनिंग कंप्यूटर एप्लीकेशन है। यहां आज के वक्त में काफी प्रसिद्ध है इसका उपयोग ग्राफिक को एडिट, डिजाइन करने में होता है। साथ में इसमें कई सारे फीचर्स होते हैं जो बहुत ही हेल्पफुल है।

Q.2 CorelDraw के लाभ क्या है?
Ans. CorelDraw में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलते हैं जिससे वे एक यूनिक डिजाइन भी बना सकते हैं।

Q.3 CorelDraw के क्या उपयोग है?
Ans. CorelDraw के कुछ प्रमुख उपयोग के बारे में निम्नलिखित जानकारियां दी गई है-

1. यहां Invitation Card और Wedding Card की डिजाइन करने में बहुत ही बेहतर होता है।
2. किसी भी कंपनी या नॉर्मल तरीके के logo को CorelDraw द्वारा क्रिएट कर सकते हैं।
3. इसके द्वारा एक तरह से अट्रैक्टिव डॉक्यूमेंट क्रिएट कर सकते हैं। 

Advertisement

2 thoughts on “CorelDraw क्या है और इसके उपयोग, टूल्स, लाभ व नुकसान बताएं? हिंदी में-”

Leave a Comment