Zoom App क्या है?इसमें अकाउंट,मीटिंग ज्वाइन,विशेषता,फायदे और इसमें पैसे कैसे कमाएं? हिंदी में-

दोस्तों आज का विषय Zoom App के बारे में है। जो सभी persons के बहुत काम आता है। और वर्तमान समय में बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हुआ है।
आजकल आपने देखा होगा कि ज्यादातर कार्य इंटरनेट के द्वारा आराम से पूरे हो जाते हैं। इंटरनेट आज की दुनिया में एक जरूरत बन चुका है। इंटरनेट पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होती है। इन्ही सुविधाओं में से एक Zoom App है। जिसमें इंटरनेट के द्वारा आप देश के किसी भी कोने-में बात कर सकते हैं। दोस्तों बिना time waste करें आज के आर्टिकल में Zoom App क्या है? इसके लाभ इत्यादि के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

Zoom App क्या है?

Zoom App एक तरह से फ्री ऑनलाइन एप्लीकेशन है जिसकी मदद से ग्रुप वीडियो कॉलिंग पॉसिबल है। इसका पूरा नाम ”Zoom Cloud Meeting App” है। इसके द्वारा वे सभी कार्य संभव है जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते आप Online Meeting, Chatting, Group Chat, Conferencing एवं Live Classes इत्यादि जैसे कार्यों को बिना रुके कर सकते हैं। इसके अलावा और ऐसे भी वर्क होते हैं जिनको आप जूम एप के द्वारा कर सकते हैं जैसे फोटो, वीडियो, फाइल्स इत्यादि को अपने फ्रेंड्स या किसी भी मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं। जूम एप मुख्य रूप से अमेरिकी एप्लीकेशन है और इसको डेवलप करने के पीछे Eric नामक इंजीनियरिंग का परिश्रम रहा है। सन 2013 में जूम एप सभी यूजर्स के लिए रेडी हो चुका था। इसके बाद से यूजर इस एप्लीकेशन को यूज करने लगे वैसे इसमें इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। चलिए जूम एप के बारे में ओर भी बहुत सी जानकारियां नीचे विस्तार से जानते हैं।

 

Zoom App की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

जूम एप की कुछ विशेषताएं इस प्रकार है जैसे-

1. जूम एप में आप फ्री वाले प्लान में एक ही टाइम में एक साथ 100 लोगों को जोड़ सकते हैं।
2. इस ऐप को आप किसी भी डिवाइस में यूज कर सकते हैं।
3. जूम एप में paid प्लान परचेज करके आप मैक्सिमम 1000 मेंबर्स को जोड़ सकते हैं।
4. जूम एप में फाइल्स सेंड करने की सुविधा भी मिलती है।
5. जूम एप के द्वारा आप ऑनलाइन मीटिंग, लाइव क्लासेस, वीडियो कॉलिंग चैट, ग्रुप चैट आदि कार्यों को सिंपली कर सकते हैं।
6. paid प्लान में आप अधिकतम 30 घंटे की मीटिंग भी कर सकते हैं।

 

Zoom App में मीटिंग कैसे ज्वाइन कर सकते हैं?

जूम एप में मीटिंग ज्वाइन करने के लिए आपको नीचे कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा चलिए ओर सीखते हैं-

Step 1. सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में जूम एप को ओपन कर लेना है।

Step 2. अब आपको एक नया पेज दिखेगा जिसमें आपको Join A Meeting के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 3. क्लिक करने के बाद आपको आईडी व पासवर्ड पुट करना है या फिर आप पर्सनल लिंक नेम को भी पुट करके मीटिंग को ज्वाइन कर सकते हैं।

Note- दोस्तों आपको आईडी व पासवर्ड वही डालने है जिससे मीटिंग होस्ट की गई हो।

 

Zoom App से पैसे कैसे कमाएं?

जूम एप से पैसे कमाने के लिए आज के आधुनिक जमाने में कई सारे तरीके हैं आप जूम एप के द्वारा ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं ऑनलाइन क्लासेज के द्वारा आप स्टूडेंट को अपना नॉलेज प्रदान कर सकते हैं स्टूडेंट के हेल्प कर सकते हैं स्टूडेंट के डाउट को क्लियर कर सकते हैं मतलब आप जिस किसी भी फील्ड में परफेक्ट है। उससे रिलेटेड जानकारी को जुम ऐप पर शेयर कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हो। आप ब्लॉगिंग के बारे में, डिजिटल मार्केटिंग, डांस क्लासेस, ऑनलाइन ट्रेंनिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग ओर भी कई सारे विकल्प है जिनके माध्यम से आप जूम एप पर अर्निंग कर सकते हैं।

 

Zoom App में अकाउंट कैसे बनाते हैं?

जूम एप में अकाउंट बनाना बहुत ही सिंपल है आप नीचे दिए गए बिंदु के माध्यम से जान सकते हैं-

• दोस्तों सर्वप्रथम आपको अपने डिवाइस में Zoom App को ओपन कर लेना है।
• ओपन करने के बाद एक न्यू पेज आएगा जिसमें Sign up ऑप्शन को सुनना है और उस पर क्लिक करना है।
• इतना सब करने के बाद आपको Email व अपना पूरा नाम दर्ज करना है।
• अब आपको नीचे “I Agree To Terms & Cond Service” वाले विकल्प पर टिक करके कंटिन्यू बटन पर क्लिक कर दे।
• इसके पश्चात आपको जूम एप की तरफ से एक ईमेल आएगा जिसको आप ओपन कर लीजिए वहां पर आपको जो लिंक दी जाती है उस पर क्लिक करके अपने अकाउंट को वेरीफाई कर ले।
• फिर आपको स्ट्रांग पासवर्ड क्रिएट कर ले और फिर कंटिन्यू बटन पर क्लिक कर दे। दोस्तों पासवर्ड को हमेशा याद रखें ताकि कभी भी फ्यूचर में लॉगिन करने में किसी भी प्रकार की प्रॉब्लम क्रिएट न हो।

 

Zoom App से कौन-कौन से फायदे होते है?

जूम एप को इस्तेमाल करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं। चलिए निम्नलिखित माध्यम से कुछ विशेष जानकारी को जानते हैं-

1. जूम एप एक तरह से बहुत ही सिक्योर एप्लीकेशन है।
2. इसके इस्तेमाल से आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं।
3. आप रियल टाइम में ऑनलाइन क्लासेस, मीटिंग को अटेंड कर सकते हैं।
4. अपने परिचितों के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं
5. जूम एप को कोई भी व्यक्ति चाहे वहां न्यू हो बड़ी ही सिंपली इसका यूज कर सकते हैं।
6. जूम एप को किसी भी डिवाइस में ओपन किया जा सकता है।
7. आप कभी भी कहीं भी, किसी भी स्थान पर रहकर जूम एप का यूज कर सकते हैं।
8. जूम एप में फ्री वाले प्लान की हेल्प से आप एक समय में 100 लोगों को जोड़ सकते हैं।
9. अगर आप जूम एप पर प्लान खरीदने हैं तो आप मैक्सिमम 1000 लोगों को भी ऐड करके अपनी मीटिंग को कंटिन्यू रख सकते हैं।

➤ यहां भी जानें- Joystick क्या है? इसके प्रकार, फायदे और हानियां बताये। हिंदी में-

 

निष्कर्ष-

हमें आशा है कि आपको Zoom App से संबंधित सभी जानकारियां पसंद जरूर आई होगी। Zoom App के बारे में हमने अपनी तरफ से आपको आसान से आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करी हैं अगर फिर भी आपके मन में किसी भी तरह का कोई प्रश्न है तो आप निसंकोच होकर Comment करके पूछ सकते हैं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले।
“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 Zoom App क्या है?
Ans. Zoom App एक तरह से फ्री ऑनलाइन एप्लीकेशन है जिसकी मदद से ग्रुप वीडियो कॉलिंग पॉसिबल है। इसका पूरा नाम Zoom Cloud Meeting App है। इसके द्वारा वे सभी कार्य संभव है जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते आप Online Meeting, Chatting, Group Chat, Conferencing एवं Live Classes इत्यादि जैसे कार्यों को बिना रुके कर सकते हैं।

Q.2 Zoom App पर कितने लोग जुड़ सकते हैं?
Ans. Zoom App में आप फ्री वाले प्लान में एक ही टाइम में एक साथ 100 लोगों को जोड़ सकते हैं।

Q.3 Zoom App का मालिक कौन है?
Ans. Zoom App मुख्य रूप से अमेरिकी एप्लीकेशन है और इसको डेवलप करने के पीछे Eric नामक इंजीनियरिंग का परिश्रम रहा है।

 

Advertisement

2 thoughts on “Zoom App क्या है?इसमें अकाउंट,मीटिंग ज्वाइन,विशेषता,फायदे और इसमें पैसे कैसे कमाएं? हिंदी में-”

Leave a Comment