Smart House क्या है? Smart House कैसे काम करता है?

जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे ही बहुत सी टेक्नोलॉजी विकसित होती जा रही है। मॉडर्न जमाने में प्रत्येक क्षण टेक्नोलॉजी की बहुत जरूरत होती है ये टेक्नोलॉजी दैनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। कुछ समय के लिए अगर टेक्नोलॉजी काम करना बंद कर दें तो हम सभी बहुत परेशान हो जाते हैं। हर फील्ड में टेक्नोलॉजी का यूज किया जा रहा है आज ठीक एक ऐसा ही विषय जिस पर विशेष चर्चा करेंगे जिसको Smart House कहा जाता है।


आज के आर्टिकल में हम Smart House क्या है तथा इससे रिलेटेड जानकारियों को जानेंगे तो चलिए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

 

Smart House क्या है?

Smart House जोकि IOT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) का ही एक हिस्सा है। स्मार्ट हाउस में सभी उपकरण इंटरनेट से Connected होते है और जिन्हें सेंसर के द्वारा Handle किया जाता है। आप इस सेंसर के द्वारा अपने घर के दरवाजे, AC, घर की हीटिंग, स्मार्ट लाइटिंग, स्मार्ट टीवी आदि को कंट्रोल कर सकते है। अगर आप घर का दरवाजा खुला छोड़कर चले गये है और उस दरवाजे पर सेंसर लगा है। तो वह थोड़ी देर बाद अपने आप ही बंद हो जायेगा और आपको इसकी जानकारी आपके मोबाइल फोन पर मिल जाएगी।

आसान शब्दों में जाने तो- स्मार्ट हाउस एक टेक्नोलॉजी का रूप है। जिसकी सहायता से हम अपने घर के वे उपकरण जो इंटरनेट तथा बिजली से चलते हैं। उनको रिमोट, वॉइस कमांड, या फिर मोबाइल फोन से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
कहने का मतलब की हम अपने घर के छोटे कार्यों से लेकर बड़े कार्यों को रिमोट, वॉइस कमांड या फिर मोबाइल फोन से ऑपरेट कर सकते हैं।
इस तरह घर को स्मार्ट हाउस में बदलने की प्रोसेस को Home Automation भी कहां जाता है। स्मार्ट हाउस की टेक्नोलॉजी कोई ज्यादा महंगी नहीं है बहुत ही अच्छी और सस्ती भी है।

 

Smart House कैसे काम करता है?

स्मार्ट हाउस टेक्नोलॉजी में WiFi बहुत जरूरी है। बिना WiFi के इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल सा होता है। चुकी फिर सभी उपकरणों के अलग-अलग रिमोट कंट्रोल रखने होंगे। जिसमें टाइम भी बहुत लगता है और आप इस्तेमाल करने का आनंद नहीं ले पाएंगे।
स्मार्ट हाउस या फिर home automation में घर के टोटल जितने भी उपकरण है वे आपस में एक दूसरे से इंटरनेट की मदद से कनेक्टेड रहते हैं। जिनको आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट इत्यादि के यूज़ से ऑपरेट कर सकते हैं। विशेष बात घर के सभी सदस्य जिनके पास अपना खुद का स्मार्टफोन है। वह भी आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। केवल शुरुआत में सभी उपकरणों को आपस में इंटरनेट से कनेक्ट करना होता है। और फिर कोई भी घर का सदस्य आसानी से सभी डिवाइस को ऑपरेट कर सकता है।

 

Smart House के डिवाइस के उदाहरण कौन-कौन से हैं?

स्मार्ट हाउस के कुछ उदाहरण निम्नलिखित दर्शाए गए हैं। जिनके बारे में विस्तार से जानकारी जानते हैं-

1. Smart Lights:

स्मार्ट लाइट्स को आप अपने स्मार्टफोन अथवा वॉइस कमांड की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं। जब आपकी मर्जी हो तब ऑन/ऑफ कर सकते हैं।

2. Smart Thermostat:

इसके द्वारा घर का तापमान नियंत्रित किया जा सकता है। आप आसानी से स्मार्टफोन अथवा वॉइस कमांड की सहायता से कंट्रोल कर सकते हैं।

3. Smart Security System:

स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम बहुत ही अजीब है। ये घर को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करते हैं। Cameras, Sensors, Alarms and Remote Monitoring इत्यादि डिवाइस मौजूद होते हैं।
जिनको आप स्मार्टफोन से ऑपरेट कर सकते हैं और जरूरत के समय नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।

4. Smart Electronics:

स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स में टीवी, ऑडियो सिस्टम, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर इत्यादि चीजें स्मार्ट रूप में मौजूद होती है। जिनको आप आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं व इनके उपयोग से आप आराम से आनंद ले सकते हैं।

 

Smart House में इंटरनेट के साथ डिवाइस को कैसे जोड़ते है?

स्मार्ट हाउस में इंटरनेट के साथ डिवाइस को जोड़ने के लिए कुछ स्टेप्स बताई गई है। आइये जिनके बारे में जानकारियां प्राप्त करते हैं-

1. सर्वप्रथम आपको स्मार्ट उपकरणों का चयन करना होगा स्मार्ट उपकरण में जैसे- स्मार्ट बल्ब, स्विच, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट लॉक आदि चीजें शामिल होती है।

2. अब आपको एक सेंट्रल हब या होम ऑटोमेशन हब की मदद लेनी पड़ेगी जिससे सेंट्रल हब आपके उपकरणों को एक साथ कलेक्ट कर फिर इंटरनेट के साथ कनेक्ट कर देगा।

3. इसके बाद आपको सेंट्रल हब को उपकरणों के नजदीक इंस्टॉल करना पड़ेगा।

4. अपने स्मार्ट उपकरणों को सेंट्रल हब से जोड़ने के लिए आप मोबाइल एप्लिकेशन या वेब इंटरफेस की सहायता ले सकते हैं।

5. स्मार्ट हाउस में डिवाइस को जोड़ना बहुत ही आसान हैं।
जोड़ने के बाद इंटरनेट के जरिए आप अपने मोबाइल फोन, टेबलेट को रिमोट कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। और सभी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप वॉइस कमांड भी देकर सभी डिवाइस को एक स्थान से कंट्रोल कर सकते हैं।

Smart House के फायदे क्या है?

स्मार्ट हाउस से कई प्रकार के फायदे होते हैं। परंतु निम्नलिखित माध्यम से कुछ फायदे के बारे में जानकारियां जानते हैं-

बिजली बचा सकते हैं जैसे- आप बिना परेशानी के लाइट को जरूरत अनुसार ऑन/ऑफ कर सकते हैं। AC के तापमान को भी smart thermostat से सेट किया जा सकता है और उसे मोबाइल फोन के द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं।

आप Smart security camera और smart sensors की मदद से घर को सुरक्षित रख सकते हैं।

आप smart door lock से घर का दरवाजा बिना परेशान हुए भी खोल सकते हैं।

आप किसी भी स्थान से अपने घर के अंदर और बाहर Smart camera की मदद से नजर रख सकते हैं।

स्मार्ट उपकरणों को ऑन/ऑफ करने के लिए आपको उठने की कोई जरूरत नहीं है। आप आराम से सोते हुए भी नियंत्रित कर सकते हैं।

यहां भी जाने-
Bitcoin क्या है Bitcoin का उपयोग कहाँ किया जाता है?

 

निष्कर्ष –

हमें आशा ही कि आपको Smart House से संबंधित सभी जानकारियां पसंद जरूर आई होगी।
Smart House के बारे में हमने अपनी तरफ से आपको आसान से आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करी हैं अगर फिर भी आपके मन में किसी भी तरह का कोई प्रश्न है तो आप निसंकोच होकर Comment करके पूछ सकते हैं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले।

“Thanks”

 

Smart House से संबंधित कुछ FAQ-

 Q.1 स्मार्ट हाउस से आप क्या समझते हैं?
 Ans. स्मार्ट हाउस एक टेक्नोलॉजी का रूप है। जिसकी सहायता से हम अपने घर के वे उपकरण जो इंटरनेट तथा बिजली से चलते हैं। उनको रिमोट, वॉइस कमांड, या फिर मोबाइल फोन से भी ऑपरेट कर सकते हैं।

 Q.2 Smart House से क्या फायदा है?
 Ans. आप किसी भी स्थान से अपने घर के अंदर और बाहर Smart camera की मदद से नजर रख सकते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment