WordPress vs Blogger इन दोनों में से कौन अच्छा है?

नमस्ते, दोस्तों इस आर्टिकल में हम WordPress से रिलेटेड जरूरी चर्चाएं करेंगे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर WordPress के प्रकार कौन-कौन से हैं, इसकी विशेषताएं तथा यह भी जानने की कोशिश करेंगे की क्या सच में WordPress बहुत सिक्योर है।

दोस्तों WordPress के बारे में जो जानकारियां नीचे दी गई है। वह सभी जानकारियां बहुत ही खास होने वाली है तो चलिए दोस्तों बिना वक्त गंवाए आसान से आसान शब्दों में जानने की पूर्ण कोशिश करते हैं –

आपको वर्डप्रेस के बारे में और भी जानकारियां प्राप्त करनी है तो आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जान सकते हैं-

WordPress क्या है? इसके फीचर्स क्या-क्या है?

WordPress Theme क्या है? इसके फायदे क्या-क्या है?

आइये दोस्तों अब हम नीचे वर्डप्रेस के प्रकार के बारे में जानकारियां हासिल करते हैं-

WordPress के प्रकार कौन-कौन से हैं?

WordPress के प्रकार निम्नलिखित दिए गए हैं-

1. WordPress.Com
2. WordPress.Org

1. WordPress.Com

आप अगर फ्री ब्लॉग बनाने की सोच रहे हैं तो मेरी राय यही है कि आप WordPress.Com के द्वारा ही अपना ब्लॉग क्रिएट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार का कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। मतलब दोस्तों आपको अपने डोमेन और होस्टिंग पे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बिल्कुल Blogger.com के समांतर ही होता है किंतु WordPress.Com में आपको प्लगिंग और अलग से कोई से थीम को अपलोड करने की फैसिलिटी नहीं मिलती है।

2. WordPress.Org

WordPress.Org इसमें विशेष रूप से डोमेन नेम व वेब होस्टिंग को खरीदना पड़ता है। मतलब आपको पेमेंट करके परचेज करना पड़ता है। इसकी सहायता से आप एक प्रोफेशनल वेबसाइट या ब्लॉग क्रिएट कर सकते हैं। आप करीबन 1 साल के लिए डोमेन नेम को परचेस कर सकते हैं। फिर आपको जरूरत के अनुसार प्रत्येक वर्ष renew (नवीकरण) करना होगा। सभी बड़े-बड़े ब्लॉगर इसी का ही यूज़ करते हैं। क्योंकि इसमें असीमित थीम्स एवं प्लगिंग मिलते हैं जो वेबसाइट को एक अलग ही लूक में चेंज कर सकते हैं।

 

WordPress की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

वर्डप्रेस की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित प्रदर्शित की गई है जैसे-

• Plugins:- वर्डप्रेस में कई प्रकार की प्लगिंस अवेलेबल होती है। इन प्लगिंस को खोजना भी बहुत सरल होता है।

• Themes:- वर्डप्रेस में कई सारे थीम्स भी अवेलेबल होते हैं। अपनी इच्छा के अनुसार कोई से भी थीम को क्षण सेकंड में अप्लाई कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट को एक अलग लुक दे सकते हैं।

• SEO Plugin:- वर्डप्रेस आपको कई सारे SEO Plugin प्रोवाइड करता है। जिसके द्वारा आप अपनी वेबसाइट पर हाय ट्रैफिक ला सकते हैं। तथा गूगल पर हाय रैंक में भी प्राप्त कर सकते हैं।

• Tools to publish:- वर्डप्रेस आपको कंटेंट को पब्लिश करने के लिए कुछ विशेष टूल्स प्रोवाइड करता है। जो कंटेंट को पब्लिश करने में आपकी बहुत हेल्प करते हैं। जैसे- कंटेंट को ड्राफ्ट रखना, पब्लिक या प्राइवेट का ऑप्शन, पेज या फिर पोस्ट में पासवर्ड सेट करना, शेड्यूल पब्लिकेशन इत्यादि जैसी फैसिलिटी वर्डप्रेस में उपलब्ध होती है।

• User Friendly:- वर्डप्रेस में वेबसाइट बनाने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा नॉलेज की जरूरत नहीं है। मतलब वर्डप्रेस एक तरह से बहुत ही यूजर फ्रेंडली होता है। इस्तेमाल करने में भी बहुत सरल है। अगर कोई नया व्यक्ति हैं तो वहां व्यक्ति भी कुछ नॉलेज से वर्डप्रेस में आराम से वेबसाइट बना सकता है। अर्थात व्यक्ति का डेवलपर होना आवश्यक नहीं है। खास बात इसमें यूजर को सही निर्देश भी मिलते हैं जिससे यूजर की काफी हेल्प भी होती है।

 

WordPress vs Blogger इन दोनों में से कौन अच्छा है?

दोस्तों आप जानना चाहते हैं कि WordPress vs Blogger इनमें से बेहतर कौन है तो उसके बारे में निम्न कुछ जानकारियां इस प्रकार है। जैसे-

1. वर्डप्रेस तथा ब्लॉगर में ब्लॉग बनाना एकदम फ्री है। दोनों में ब्लॉग बनाने की सुविधाएं मौजूद है किंतु वर्डप्रेस में वेबसाइट बनाने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे।

2. वर्डप्रेस में आपको अपनी वेबसाइट को बेहतर तरीके से कस्टमाइज करने की फैसिलिटी मिलती है। वही ब्लॉगर में ब्लॉग के लिए ज्यादा कस्टमाइज करने की फैसिलिटी नहीं मिलती है।

3. वर्डप्रेस में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। जैसे- ब्लॉग और वेबसाइट क्रिएट करने का, वेबसाइट बनाने के लिए आपको पैसे देने होते हैं। जबकि ब्लॉगर में सिर्फ ब्लॉग ही क्रिएट कर सकते हैं।

4. वर्डप्रेस तथा ब्लॉगर में ब्लॉग के लिए डोमेन नेम तथा होस्टिंग की आवश्यकता नहीं होती है। जबकि वर्डप्रेस में वेबसाइट क्रिएट करने के लिए ये दोनों चीज डोमेन तथा होस्टिंग बहुत ही महत्व रखती है।

इन बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आप जान चुके होंगे कि वर्डप्रेस एवं ब्लॉगर इन दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है।

 

WordPress के आविष्कारक कौन है?

WordPress के आविष्कारक “मैट मुलेनवेग” है। इनको अमेरिकी परिश्रमी व वेब डेवलपर के रूप में जाना जाता है।

 

क्या वास्तविक में WordPress बहुत सिक्योर है?

WordPress वास्तव में एक बहुत ही सुरक्षित सॉफ्टवेयर होता है। आप इसको सर्वर पर भी आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। दोस्तों यहां आपके हाथों में ही कि आप अपनी वेबसाइट को किस तरह से मैनेज करते हैं। आप सही टाइप से मैनेज करते हैं तो इसमें आपको किसी दिक्कत से जूझना नहीं पड़ेगा।

जब कभी भी वर्डप्रेस में सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत आती है तो उसमें यूज़र की स्किल में कहीं ना कहीं कमी होती है। मतलब यूजर के अधूरे नॉलेज से सुरक्षा संबंधी प्रॉब्लम होती है। जैसे यूजर द्वारा मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल न करना, वर्डप्रेस को अपडेट न करना, गलत होस्टिंग का यूज करना, सर्वर को पूर्ण रूप से सिक्योर न करना इत्यादि।

दूसरी तरफ देखे तो दोस्तों आप अगर समय-समय पर अपडेट, ऑफिशियल थीम्स, प्लगिंग इंस्टॉल, सिक्योरिटी प्लगिंग सेटअप, बेहतर व विश्वसनीय होस्टिंग इत्यादि। इन सभी को अगर आप सोच विचार करके तथा उनके बारे में अच्छे से इनफॉरमेशन जानकर अगर अपना अगला कदम उठाते हैं तो आपको किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वो कहते हैं ना की थोड़ा ज्ञान थोड़ी दूरी ही तय कराता है और पूर्ण ज्ञान सक्सेस से मिलाता है।

➤ यहां भी जानें-

HTML Editor क्या है? इसके प्रकार और फायदे बताईये।

 

निष्कर्ष-

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको WordPress के प्रकार, इसकी विशेषता लगभग सभी जानकारियां समझ में जरूर आई होगी।
आशा करता हूं कि आपके सभी प्रश्न क्लियर हो चुके होंगे। अगर फिर भी आपका कोई सा भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर पूछ सकते हैं। इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूले।
“धन्यवाद”

 

कुछ FAQ-

Q.1 वर्डप्रेस की विशेषता क्या है?
Ans. वर्डप्रेस में कई प्रकार की प्लगिंस अवेलेबल होती है। इन प्लगिंस को खोजना भी बहुत सरल होता है।

Q.2 वर्डप्रेस कितना सिक्योर है? बताइये।
Ans. WordPress वास्तव में एक बहुत ही सुरक्षित सॉफ्टवेयर होता है। आप इसको सर्वर पर भी आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। दोस्तों यहां आपके हाथों में ही कि आप अपनी वेबसाइट को किस तरह से मैनेज करते हैं। आप सही टाइप से मैनेज करते हैं तो इसमें आपको किसी दिक्कत से जूझना नहीं पड़ेगा।

 

Advertisement

Leave a Comment