WordPress Theme क्या है? इसके प्रकार, इंस्टोलेशन और फायदे।

नमस्ते दोस्तों आज के लेख में हम एक ऐसे विषय के बारे में बात करने वाले हैं। जो आपको बहुत ही काम आने वाला है। दोस्तों यहां जमाना टेक्नोलॉजी का है और इस टेक्नोलॉजी के जमाने में ऐसे ऐसे साधन हर पल तत्पर रहते हैं। जिनके उपयोग से व्यक्ति कम समय में अपने कार्य को सही तरीके से कंप्लीट कर सकता है परंतु बहुत ऐसे भी लोग हैं। जिनको नई-नई टेक्नोलॉजी के बारे में नॉलेज नहीं है। कहते हैं ना की कोई भी चीज बेकार नहीं होती है। वहां कभी न कभी उपयोग में आ ही सकती है तो आज के लेख में हम WordPress Theme से रिलेटेड जानकारियां जानेंगे। तो चलिए दोस्तों अब बिना देर करें नीचे विस्तार से WordPress Theme के बारे में जानने की कोशिश करते हैं-

 

WordPress Theme क्या है?

WordPress Theme- वर्डप्रेस यूजर को अपनी वेबसाइट के लिए हजारों थीम इनस्टॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही वर्डप्रेस प्लेटफार्म पर आप जब चाहे तब एक थीम से दूसरे थीम पर स्विच कर सकते हैं। वर्डप्रेस की वेबसाइट में core code या site content में बिना कुछ बदलाव किये यूजर थीम के look और function को बदल सकते हैं, ऐसी सुविधा वर्डप्रेस देती है। हर वर्डप्रेस की वेबसाइट में कम से कम एक थीम होती ही है, और प्रत्येक थीम की डिजाइनिंग वर्डप्रेस के स्टैण्डर्ड के अनुसार होती है, जिसमें structured PHP, valid HTML (Hypertext Markup language) और Cascading style sheets (CSS) भी शामिल होती है।

 

WordPress Theme के प्रकार कौन-कौन से है?

WordPress Theme मुख्यतः दो रूपों में विभाजित है-

1. Free Themes:-

ऐसी थीम्स फ्री में अवेलेबल होती है। इनको कोई भी व्यक्ति कभी भी सरलता से मुफ्त में उपयोग में ले सकता है।

2. Premium Themes:-

ऐसी थीम्स को महीने या फिर साल के लिए Activate Key के साथ परचेज करना पड़ता है। परचेज प्राइस वेबसाइट की डिजाइन और साथ ही रिक्वायरमेंट पर निर्भर होती है।

WordPress में Theme को इंस्टॉल कैसे किया जाता है
WordPress में Theme को इंस्टॉल कैसे किया जाता है

WordPress में Theme को इंस्टॉल कैसे किया जाता है?

WordPress में Theme को इंस्टॉल करने के लिए आप डायरेक्ट वर्डप्रेस पर थीम सर्च करके इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर आपको किसी भी वेबसाइट का थीम पसंद आता है। तो वहां से भी आप थीम को डाउनलोड करके आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

अब हम नीचे थीम को डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानेंगे। आइए दोस्तों विस्तार से जानते हैं-

सर्वप्रथम आपको वर्डप्रेस के एडमिन पैनल में लॉगिन करना होगा।

वर्डप्रेस के पैनल में लॉगिन करने के पश्चात, वर्डप्रेस के डैशबोर्ड में आना है और फिर साइट मेनू बार में “Appearance” पर आकर थीम पर क्लिक करना है।

फिर आपको “Add New” पर क्लिक करना होगा।

अगर आपको थीम सर्च करके इंस्टॉल करना है तो यहां पर आप आपकी वेबसाइट जिस टाइप की है। उस टाइप से सर्च करके थीम डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं।

उदाहरणार्थ- आपकी वेबसाइट जैसे News से रिलेटेड है तो आप News लिखकर सर्च कर सकते हैं और इंस्टॉल भी कर सकते हैं।

दूसरा विकल्प- आपको “Upload theme” ये वाला ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप कहीं से भी वर्डप्रेस थीम को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं।

वर्डप्रेस थीम को सर्च करने के उपरांत इंस्टॉल बटन पर क्लिक कर दीजिए।

 

Upload theme किस तरह कर सकते हैं?

Upload theme करने के लिए कुछ निम्न बातों का जरूर ध्यान रखें जैसे-

(a) आपको थीम डाउनलोड करने के बाद appearance विकल्प पर जाना होगा।

(b) तथा Upload theme बटन पर क्लिक करना होगा।

(c) अब आप browse file बटन पर क्लिक कर दीजिए।

(d) यहां पर आप क्लिक करने के बाद डाउनलोड की गई थीम को आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

WordPress Theme के फायदे क्या-क्या है?

WordPress Theme से जो फायदे होते हैं। उनके बारे में कुछ निम्नलिखित जानकारी दी गई है जैसे-

1. वर्डप्रेस थीम की मदद से पैसे और टाइम की बचत होती है। क्योंकि यूजर अच्छे थीम को एक्टिव करके क्षण सेकंड में वेबसाइट का लुक बदल सकता है।

2. वर्डप्रेस टीम को यूज करना बहुत ही आसान होता है।

3. वर्डप्रेस थीम में यूजर को कई सारे एवं लेटेस्ट थीम्स यूज करने के लिए मिलते हैं।

➤ यहां भी जानें-

WordPress क्या है? इसके फीचर्स क्या-क्या है?

HTML Editor क्या है? इसके प्रकार और फायदे बताईये।

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि WordPress Theme क्या है आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 वर्डप्रेस थीम क्या है?
Ans. वर्डप्रेस थीम, वर्डप्रेस यूजर को अपनी वेबसाइट के लिए हजारों थीम इनस्टॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही वर्डप्रेस प्लेटफार्म पर आप जब चाहे तब अपनी इच्छा से एक थीम से दूसरे थीम पर स्विच कर सकते हैं।

Q.2 प्रीमियम थीम की प्राइस कितनी होती है?
Ans. प्रीमियम थीम- ऐसी थीम्स को महीने या फिर साल के लिए Activate Key के साथ परचेज करना पड़ता है। परचेज प्राइस वेबसाइट की डिजाइन और साथ ही रिक्वायरमेंट पर निर्भर होती है।

Q.3 वर्डप्रेस थीम से लाभ क्या है?
Ans. वर्डप्रेस थीम में यूजर को कई सारे एवं लेटेस्ट थीम्स यूज करने के लिए मिलते हैं।

Advertisement

Leave a Comment