WordPress क्या है? इसके फीचर्स क्या-क्या है?

आज के समय में लगभग कोई सा भी कार्य कम समय में पूरा हो जाता है। क्योंकि ऐसी-ऐसी टेक्नोलॉजी हर पल सभी की सेवा के लिए तत्पर रहती है और जिनको यूज करना भी बहुत सरल होता है। आज के जमाने में इंटरनेट के द्वारा बहुत सारे कार्य चुटकी में कंप्लीट हो जाते हैं। ऐसी ऐसी सुविधाएं जिनको सीखना, जानना बहुत ही सिंपल है। इन्हीं सुविधाओं में से एक WordPress है। जिसने थोड़े ही समय में प्रसिद्धि हासिल कर ली। आज इस लेख में इसी विषय पर जरूरी चर्चा चलेगी। हम इस लेख में चर्चा करेंगे कि आखिर WordPress क्या है तथा इससे संबंधित कुछ जानकारी को भी जानने की कोशिश करेंगे तो चलिए दोस्तों बिना देर कर जानते हैं-

 

WordPress क्या है?

WordPress एक ओपन सोर्स Content Management System (CMS) है, जो यूजर्स को dynamic websites और blogs बनाने में बहुत ही मदद करता है। WordPress web का सबसे popular blogging system है। जो यूजर्स को अपने CMS से वेबसाइट एडिट कस्टमाइज और मैनेज करने की सुविधा प्रदान करता है।
दूसरे शब्दों में जाने तो- WordPress एक ऐसी सिंपल सी मेथड है। जिसकी हेल्प से आप कम समय में वेबसाइट को सरलता से क्रिएट कर सकते हैं। वर्डप्रेस का उपयोग लगभग आज सभी यूजर्स करते हैं। इसमें यूजर के लिए कई सारे थीम्स मौजूद होते हैं। इन थीम को इंस्टॉल करना पड़ता है। इंस्टॉल करने के बाद ये थीम आपकी वेबसाइट क्रिएट करने में बड़ी मदद करते हैं। इतना ही नहीं वर्डप्रेस कई प्रकार की सुविधाएं प्रोवाइड करता है। जिनसे आप वेबसाइट को डिजाइन या एक अलग ही लुक में चेंज कर सकते हैं। अगर कोई यूजर प्रोफेशनल वेबसाइट क्रिएट करना चाहता है तो वर्डप्रेस में ऐसा विकल्प भी मौजूद है। इसके लिए खास तौर पर यूजर को थीम परचेज करना पड़ता है। इसके बाद यूजर थीम की मदद से वेबसाइट को एक अलग ही अंदाज में या डिजाइन में बदल सकता है। वैसे तो वर्डप्रेस में फ्री थीम भी उपलब्ध होते हैं।

 

WordPress की शुरुआत कब हुई थी?

WordPress की शुरुआत 27 मई 2003 को हुई थी तथा इसको शुरू करने के पीछे Matt Mullenweg और Mike Little इन दोनों का हाथ है। इन्होंने ही पहले वर्जन लॉन्च किया था और आज के समय में वर्डप्रेस ने काफी अच्छी उपलब्धि हासिल कर ली है। अब वर्डप्रेस के द्वारा वेबसाइट क्रिएट करना बहुत ही सरल हो गया है।

 

WordPress के फीचर्स-

1. User Management –

ये यूजर को इनफॉरमेशन मैनेज करने में बहुत सहायता करता है, जैसे कि यूजर का role चेंज करना users के subscriber, contributor, author, editor or administrator बनना, user को create या delete करना, password और user information change करना। User का main part Authentication होता है।

2. Media Management –

इस फीचर से जो media files और folder होते हैं। उनको सरलता से मैनेज किया जा सकता है। इससे हम अपनी website पर अपनी files को easily upload, organize और manage कर सकते हैं।

3. Theme System –

यह फीचर बहुत ही महत्व रखता है क्योंकि इससे site view को modify करने में बहुत help होती है। इसमें images, stylesheet, template files और custom pages होते हैं।

4. Extend with Plugins –

इसमें बहुत सारे plugins available होते हैं, जो यूजर की आवश्यकता के अनुसार custom functions और features provide करते हैं।

5. Search Engine Optimized –

search engine optimization (SEO) यहां विशेष प्रकार के टूल्स प्रोवाइड करता है। जो on-site SEO को आसान बना देता है।

6. Multilingual –

ये पेज के सभी contents को user के instructions के अनुसार किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकता है।

7. Importers –

ये यूजर को पोस्ट के रूप में data import करने में बहुत हेल्प करता है। ये custom files, comments, post pages और tags import करता है।

 

WordPress के लाभ कौन-कौन से हैं?

1. ये एक open source platform है और फ्री में उपलब्ध भी होता है।

2. User की आवश्यकता के अनुसार इसमें CSS files modified की जा सकती है।

3. इसमें बहुत से plugins और templates फ्री में उपलब्ध होती हैं। User इन plugins को अपनी जरूरत के अनुसार modify कर सकता है।

4. इसमें contents को edit करना बहुत सरल है, क्योंकि ये WYSIWYG editor (What You See is What You Get) का यूज करता है, यानी हम जैसा लिखेंगे वैसा ही यूजर को दिखेगा।

5. Media files आसानी से quickly upload हो जाती है।

6. इसमें Customization करना आसान है, user की आवश्यकता के अनुसार।

 

वर्डप्रेस से क्या हानियाँ है?

1. बहुत सारे प्लगिंस यूज करने से website heavy हो सकती है जिससे loading slow हो जाएगी।

2. WordPress website में modification करने के लिए PHP knowledge होना ज्यादा ही जरूरी है।

➤ यहां भी जानें-

Zigbee और Bluetooth क्या है? दोनों में अंतर बताएं।

 

निष्कर्ष-

हमें आशा ही कि आपको WordPress से संबंधित सभी जानकारियां पसंद जरूर आई होगी।
WordPress के बारे में हमने अपनी तरफ से आपको आसान से आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करी हैं अगर फिर भी आपके मन में किसी भी तरह का कोई प्रश्न है तो आप निसंकोच होकर Comment करके पूछ सकते हैं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले।
“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 वर्डप्रेस क्या है?
Ans. वर्डप्रेस एक ओपन सोर्स Content Management System (CMS) है, जो यूजर्स को dynamic websites और blogs बनाने में बहुत ही मदद करता है।

Q.2 वर्डप्रेस का उपयोग क्या है?
Ans. वर्डप्रेस का उपयोग लगभग आज सभी यूजर्स करते हैं। इसमें यूजर के लिए कई सारे थीम्स मौजूद होते हैं। इन थीम को इंस्टॉल करना पड़ता है। इंस्टॉल करने के बाद ये थीम आपकी वेबसाइट क्रिएट करने में बड़ी मदद करते हैं। इतना ही नहीं वर्डप्रेस कई प्रकार की सुविधाएं प्रोवाइड करता है। जिनसे आप वेबसाइट को डिजाइन या एक अलग ही लुक में चेंज कर सकते हैं।

Q.3 वर्डप्रेस को सर्वप्रथम कब लांच किया था?
Ans. वर्डप्रेस को 27 मई सन 2003 को लांच किया था।

 

Advertisement

Leave a Comment