ई-कैश क्या है? फायदे और नुकसान

दोस्तों आज का विषय बहुत ही खास है‌ एवं आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। गुजरते वक्त के साथ निरंतर बहुत सारी सुविधाएं बढ़ती जा रही है आज का समय ऑफलाइन से हटकर ऑनलाइन हो चुका है।
इस article में हम बात करेंगे कि E-cash क्या होता है यह कैसे वर्क करता है इत्यादि के बारे में बिना Time waste करे नीचे विस्तार से जानते हैं –

 

E- Cash क्या है ?

ई-कैश जिसका पूरा नाम Electronic Cash होता है इसको Digital Cash भी कह सकते हैं। ई-कॉमर्स के लिए डेवलप किए गए प्रारम्भिक पेमेंट सिस्टम्स जिनमें से एक ई-कैश हैं। इसको नॉर्मल तरीके से कागज के पैसे एवं कैश का एक विकल्प माना जा सकता है। जिसका प्रयोग ऑनलाइन पेमेंट में किया जाता है परंतु नॉर्मल कैश की तरह हर व्यक्ति या धारक (holder) इसका उपयोग नहीं कर सकता है क्योंकि इसके लिए ग्राहक को अपनी पहचान और उस कैश पर अपना स्वामित्व प्रमाणित करना पड़ता है। वास्तव में digital cash किसी व्यक्ति या ग्राहक के खाते में जमा और उपलब्ध उस राशि का प्रतीक है जिसका पेमेंट‌ ऑनलाइन शॉपिंग में किया जा सकता है।
डिजिटल कैश की कल्पना सन् 1994 से अभी तक कई रूपों में सामने आयी है, लेकिन उनमें से कुछ शुरुआती प्रयास सफल नहीं रहे फिर उन्हें बन्द कर देना पड़ा।
उदाहरण के लिए First Virtual, DigiCash, Millicent आदि ये योजनाएँ शुरुआती असफलता की वजह से बन्द हो चुकी या फिर इन्हें नए वर्जन में अपडेट किया गया है। वास्तव में प्रारम्भिक डिजिटल कैश प्लान में पेमेंट की व्यवस्था बहुत जटिल थी। ग्राहक को इसका उपयोग करने के लिए कई चरणों में कार्य करना पड़ता था और कई चरणों में जाकर उसका असली पेमेंट विक्रेता को मिलता था। अर्थात शुरुआती दौर में ग्राहकों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था।
इसी जटिलता के कारण ये अपनी पहचान बनाने में असफल रहे। लेकिन इनके द्वारा दिया गया ई-कैश का विचार जीवित रहा और वर्तमान में नए वर्जन के साथ देखने को मिले इनमें PayPal, Yahoo का PayDirect और AOL का QuickCash और वेस्टर्न यूनियन का MoneyZap प्रमुख है।

इन सभी योजनाओं में पेमेंट के लिए मध्यस्थ की जरूरत होती है मतलब जो ग्राहक से उपलब्ध राशि को ई-कैश Points में बदलते हैं और फिर उसे वास्तविक मुद्रा में बदलकर विक्रेता के अकाउंट में जमा करते हैं। इस प्रक्रिया से छोटे-छोटे पेमेंट भी सरलता से हो जाते हैं। हालांकि ई-कैश अभी तक मुख्य रूप से लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका है लेकिन इसके महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि फ्यूचर में और भी नई-नई चीजें अपडेट हो सकती है।

E- Cash की विशेषताएं –

ई-कैश की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है-

  1. Security –

ई-कैश में सुरक्षा बहुत अहमियत रखती है। विभिन्न प्रकार के सुरक्षा protocol और encryption तकनीकों का यूज किया जाता है। जिससे सूचना सुरक्षित रहे और गलत उपयोग से भी दूर रहे।

  2. User Friendly –

आज के जमाने में आसान चीजों पर काफी फोकस किया जा रहा है। ई-कैश भी प्रयोग करने में बहुत आसान है। इसी वजह से इसका प्रयोग आजकल बहुत सारे लोग करते है।

  3. Transaction Record –

ई-कैश के लेनदेन का हिसाब यूजर्स के पास होता है तथा इनको पुनर्प्राप्त करना भी आसान होता है। यूजर्स बिना समस्या के electronic transaction की हिस्ट्री को आसानी से चेक कर सकते हैं।

  4. Portable –

ई-कैश का यूजर कहीं भी किसी भी समय पर उपयोग कर सकता है। ई-कैश को यूजर किसी भी स्थान पर भी आसानी से ले जा सकते हैं।

 

E- Cash के फायदे –

  1) ई-मेल, स्मार्टफोन ऐप्स, ऑनलाइन बैंकिंग इत्यादि की हेल्प से पेमेंट करने में बहुत आसानी रहती है।

  2) ई-कैश को उपयोग करने की कीमत बहुत कम होती है।

  3) आज के समय में E-cash को आमतौर पर किसी भी समय, किसी भी जगह उपयोग किया जाता है।

  4) E-cash के उपयोग से तुरंत पेमेंट किया जा सकता हैं।

  5) ई-कैश में ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं और जरूरत अनुसार पुनः प्राप्त भी कर सकते हैं।

 

E- Cash के नुकसान –

  1) साइबर अपराध जिसके बारे में आपने सुना होगा electronic cash के उपयोग के समय साइबर हमले की आशंका बहुत होती है।

  2) ई-कैश में इंटरनेट की जरूरत होती है। कभी नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण आपको पेमेंट भेजने या प्राप्त करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

  3) कभी-कभी server down की समस्या भी बहुत मुसीबत पैदा कर सकती हैं फिर आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

यहां भी जाने –

डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में अंतर लिखिए।

निष्कर्ष –

E- Cash की सारी जानकारी दोस्तों आपको जरूर समझ में आई होगी। मैंने आपको E-cash के बारे में जानकारी समझाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।
आशा करता हूं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से E- Cash के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी।
इन जानकारियों को अपने friends, family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा प्रश्न है तो निसंकोच Comment करके पूछ सकते हैं।

“Thanks To All”

 

E- Cash से सम्बंधित कुछ FAQ –

  Q.1 ई-कैश का अर्थ क्या है ?
  Ans. E- Cash किसी व्यक्ति या ग्राहक के खाते में जमा और उपलब्ध उस राशि का प्रतीक है जिसका पेमेंट ऑनलाइन शॉपिंग में आसानी से किया जा सकता है।

  Q.2 इलेक्ट्रॉनिक कैश के फायदे बताएं ?
  Ans. E- Cash के उपयोग से तुरंत पेमेंट किया जा सकता हैं साथ ही ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं तथा जरूरत अनुसार पुनः प्राप्त भी कर सकते हैं।

  Q.3 इलेक्ट्रॉनिक कैश के नुकसान बताएं ?
  Ans. कभी-कभी server down की समस्या भी बहुत मुसीबत पैदा कर सकती हैं फिर आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement

Leave a Comment