Paytm Postpaid क्या है? इसके लाभ व इससे जुड़ी सभी जानकारिया-

आज के आर्टिकल में हम Paytm postpaid से रिलेटेड कुछ जानकारियां जानेंगे। आखिर Paytm postpaid क्या है, फायदे क्या है? सभी जानकारियां इस आर्टिकल की मदद से आसान शब्दों में जानने की कोशिश करेंगे। तो आइए दोस्तों बिना वक्त गंवाए नीचे विस्तार से जानते हैं।

 

Paytm postpaid क्या है?

Paytm postpaid एक तरह से डिजिटल क्रेडिट सर्विस के समांतर होती है। यहां एकदम फ्री है इसके द्वारा आप डिजिटल तरीके से लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपका कोई भी Interest (ब्याज) नहीं लगता है किंतु इसमें यूजर्स को समय सीमा करीबन 35 दिनों की दी जाती है। जिसके अंतर्गत ही उधार लिए गए पैसे को चुकाना पड़ता है। Paytm postpaid से लिए गए लोन को आप विभिन्न क्षेत्रों में उसे कर सकते हैं जैसे- Online Shopping, Bill Payment, Booking, Recharge etc. इसमें प्रत्येक यूजर्स को उनकी योग्यता के अनुसार ही क्रेडिट मिलता है। यह बिल्कुल क्रेडिट कार्ड के समान है मतलब जैसे क्रेडिट कार्ड में यूजर्स को लिमिट दी जाती है। उसी प्रकार पेटीएम पोस्टपेड में भी यूजर्स को लिमिट मिलती है और उसके अंतर्गत ही आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आप निश्चित समय में अगर उधार लिए गए पैसे का भुगतान करते हैं तो आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ती रहेगी।

 

Paytm postpaid के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

1. आप सबसे पहले पेटीएम यूजर होने चाहिए और आपकी केवाईसी कंप्लीट होनी चाहिए।
2. आपकी आयु करीबन 20 से ज्यादा होनी चाहिए।
3. आपका क्रेडिट स्कोर बढ़िया होना चाहिए।
4. भारतीय नागरिक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड जरूर हो।

 

Paytm postpaid सर्विस को एक्टिवेट कैसे करते हैं?

पेटीएम पोस्टपेड सर्विस को चालू करने के लिए आपको नीचे दी गई कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है-

Step 1. सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप को ओपन कर लेना है।
Step 2. पेटीएम ऐप में अब आपको सर्च कर लेना है या फिर आप ढूंढ भी सकते हैं। आपको आसानी से Paytm postpaid का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर क्लिक कर दीजिए।
Step 3. फिर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको Activate My Paytm Postpaid पर टैप करना होगा।
Step 4. इसके बाद आपको बड़ी ही आसानी से कुछ प्रक्रिया को कंप्लीट करने के बाद पेटीएम पोस्टपेड से बैलेंस मिल जाएगा।
Step 5. जब पेटीएम पोस्टपेड सर्विस एक्टिवेट हो गए तब आप पेटीएम में अपनी पासबुक जरूर चेक कर ले। चेक करने के बाद आपको मालूम हो जाएगा कि बैलेंस आया है या नहीं।

Note :- दोस्तों आपकी पहले से केवाईसी कंप्लीट होनी चाहिए अगर कंप्लीट नहीं है तो आपसे कुछ डिटेल्स मांगने का अनुरोध किया जाएगा जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, फुल ऐड्रेस, पेन व आधार कार्ड नंबर इत्यादि को सही-सही दर्ज कर दीजिए। इसके पश्चात ही दोस्तों पेटीएम पोस्टपेड सर्विस एक्टिव होगी और आपको बैलेंस भी प्राप्त हो जाएगा।

 

Paytm postpaid सर्विस में लिमिट को कैसे बढ़ाते हैं?

जैसे दोस्तों हमने बताया था कि अगर आप निश्चित समय में उधार लिए गए पैसों का भुगतान करते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर बहुत ही बढ़िया होता है और आप लिमिट को भी बढ़ा सकते हैं।

 

Paytm postpaid में बिल का पेमेंट कैसे करते हैं?

दोस्तों बिल का पेमेंट करने के लिए आपको कई टाइप के ऑप्शन मिलते हैं जैसे- UPI, debit card, online banking payment, wallet etc. के द्वारा पेटीएम पोस्टपेड बिल पे सिंपली कर सकते हैं।

 

Paytm postpaid के लाभ क्या है?

Paytm postpaid के कुछ लाभ निम्नलिखित है जैसे-

• पेटीएम पोस्टपेड सर्विस आपको अपनी योग्यता के अनुसार ही अपनी सर्विस प्रोवाइड करती है।
• आपको पूरे 37 दिनों की समय सीमा मिलती है जिसमें आप उधार लिए गए पैसों को चुका सकते हैं।
• पेटीएम पोस्टपेड सर्विस किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लेती हैं।
• आप आराम से ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग इत्यादि सेवा का आनंद ले सकते हैं।
• इसमें किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगता है बस आपको समय को मद्देनजर रखते हुए लिए गए पैसों का भुगतान करना होता है।
• पेटीएम पोस्टपेड बिल्कुल फास्ट सर्विस है आप इमरजेंसी के टाइम पर इसका आराम से लाभ ले सकते हैं।
• आप भिन्न प्रकार के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
• पेटीएम पोस्टपेड से पेमेंट करने पर आपको कभी-कभी कैशबैक भी मिलता है।

 

Paytm postpaid के नुकसान क्या है?

Paytm postpaid के कुछ नुकसान-

• दिए गए समय के अनुसार भुगतान न करने की स्थिति में आप पर एक्स्ट्रा फीस लग सकती है।
• लिमिट के अनुसार आप केवल एक माह में तीन गुना बैलेंस का यूज कर सकते हैं।
• पेटीएम पोस्टपेड से पैसे को विड्रॉल करना असंभव है।
• सभी तरह की फीस और चार्जेज पर आपको 18% का GST देना पड़ता है।

➤ यहां भी जानें-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Paytm postpaid क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Paytm postpaid क्या होता है? in hindi
Ans. Paytm postpaid एक तरह से डिजिटल क्रेडिट सर्विस के समांतर होती है। यहां एकदम फ्री है इसके द्वारा आप डिजिटल तरीके से लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपका कोई भी Interest (ब्याज) नहीं लगता है किंतु इसमें यूजर्स को समय सीमा करीबन 35 दिनों की दी जाती है। जिसके अंतर्गत ही उधार लिए गए पैसे को चुकाना पड़ता है।

Q.2 Paytm postpaid का क्या फायदा है?
Ans. पेटीएम पोस्टपेड सर्विस किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लेती हैं। आप आराम से ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग इत्यादि सेवा का आनंद ले सकते हैं।

Q.3 क्या Paytm postpaid में कोई charges लगता है?
Ans. Paytm postpaid में आपको पूरे 37 दिनों की समय सीमा मिलती है जिसमें आप उधार लिए गए पैसों को Paytm postpaid को पुनः चुका सकते हैं। दिए गए समय के अनुसार भुगतान न करने की स्थिति में आप पर एक्स्ट्रा फीस लग सकती है।

Advertisement

Leave a Comment