HTML क्या है? पूरा जाने।

इंटरनेट एक ऐसा माध्यम बन चुका है। जिसकी मदद से किसी भी विषय से संबंधित सूचना को विस्तृत रूप से देख सकते हैं। इंटरनेट निरंतर वृद्धि कर रहा है। प्राचीन समय में जो कार्य नामुमकिन जैसे लगते थे। आज वहां सभी कार्य संभव हो चुके हैं। वर्तमान समय में Offline Business उठकर Online Business में परिवर्तित हो चुके हैं।
लगभग सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। हमारा देश विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। सभी लोग हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं।
HTML के बारे में आपने कभी सुना होगा। HTML इंटरनेट से संबंधित विषय है। HTML, Online Business में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आज इसी topic पर कुछ खास चर्चा चलेगी।


आइए दोस्तों और विस्तार से जानते हैं –

 

HTML क्या है ?

वेबसाइट, वेबपेजों का एक कलेक्शन ग्रुप होता है। जिन वेबपेज को डिजाइन करने के लिये सर्वप्रथम जिस इन्टरनेट लैंग्वेज को विकसित किया गया उसे HTML कहते हैं। HTML एक Markup Language के रूप में होती है। इसमें Predefined Tags होते हैं। जिन्हें HTML की संज्ञा से विभूषित किया जाता हैं।
इनका उपयोग खास वेबपेज की डिजाइन करने के लिये command के रूप में करते हैं। HTML Tags का उपयोग मुख्य तौर से वेबपेज पर Information प्रदर्शित करने के लिए करते हैं।
इन Tags का प्रयोग करके जो प्रोग्राम बनाऐ जाते हैं उन प्रोग्राम को वेब प्रोग्राम कहते हैं और वेब प्रोग्राम बनाने की प्रक्रिया को वेब प्रोग्रामिंग या फिर इन्टरनेट प्रोग्रामिंग के नाम से जाना जाता हैं।
दोस्तों ध्यान देने वाली बात यह है कि इन्टरनेट प्रोग्रामिंग जिसको वेब प्रोग्रामिंग भी कहते हैं। उसका यूज विस्तृत रूप से इन्टरनेट एप्लीकेशन को तैयार करने के लिए करते हैं। जैसे – एक वेबसाइट या फिर एक इन्टरनेट एप्लीकेशन हो सकती है। वेबसाइट में वेबपेज को create करने के लिए सर्वप्रथम HTML का उपयोग सर्वोपरि माना जाता है।

वेब पेज को मुख्य रूप से यूनिक या आकर्षक create करने के लिए वेब पेज में HTML के साथ Java Script और Cascading Style Sheet (CSS) का भी यूज करना पड़ता है। क्योंकि यहां देखा गया कि HTML के द्वारा बनाया गया वेब पेज ज्यादा आकर्षक नहीं होता है।

 

HTML का फुल फॉर्म क्या है ?

HTML का फुल फॉर्म “Hyper Text Markup Language”‌ होता है।

 

HTML का इतिहास –

HTML के इतिहास पर एक नजर डाल कर देखते हैं कि आखिर इसका इतिहास में कैसा प्रदर्शन था।
सबसे पहले HTML के शुरुआत सफर की बात करते हैं –

शुरुवाती सफर :- इसको Tim Berners-Lee द्वारा सन् 1990 में विकसित किया गया था। HTML का विकास किसी वेब डिज़ाइन, वेब पेज्स, और इंटरनेट की उपयोगिता को बढ़ाने में बड़ी अहमियत रखता है।
(World Wide Web Consortium एक संस्था है। वर्तमान समय में इस संस्था के पास HTML के विकास की संपूर्ण जिम्मेदारी है।)
HTML में बहुत सारे Version add हो चुके हैं। शुरुआत से लेकर अब तक इसने बहुत सफर तय कर लिया है। इसके हर एक version में कुछ अलग-अलग फीचर्स हैं।
जिन्हें निम्नलिखित तरीके से आसान शब्दों में जानने की कोशिश करेंगे –

  1) HTML 1.0 –  

यह सबसे पहला वर्जन था। इसका अवतरण 1991 में जारी हुआ था। उस वक्त पर इसमें केवल Basic Tools ही थे जो मात्र webpage बनाने में सक्षम थे।

  2) HTML 2.0 –

इसमें कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए व Supported तत्वों की संख्या में विकास किया एवं फिर ये फॉर्म्स, इमेज्स और टेबल्स में मदद करने लगा था।

  3) HTML 3.0 –

यहां लोकप्रियता की सीमा तक पहुंचने में सफल रहा इसके पीछे का कारण इंटरनेट की लोकप्रियता है। क्योंकि वहां समय ऐसे Growth कर रहा था कि HTML और इंटरनेट दोनों ने साथ में अपनी पहचान बनाई। लोकप्रियता की उपाधि हासिल करने में सफल रहे। परंतु लोकप्रियता तेजी से बढ़ती गई जिसके कारण HTML में प्रॉब्लम आने लगी इसलिए 3.0 को बीच में ही रोक दिया गया था।

  4) HTML 3.2 –

वर्ष 1997 में लांच किया गया था और इसमें Table और Frame के लिए नए-नए tools को सम्मिलित किया गया व इसने World Wide Web Consortium द्वारा मान्यता प्राप्त करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।

  5) HTML 4.01 –

ये वर्ष 1999 में HTML 4.01 के रूप में जारी किया गया था तथा इसमें कई नई विशेषताएँ जोड़ी गई। जैसे- CSS (Cascading Style Sheets) का समर्थन, Scripting और Form correction.

  6) HTML 5 –

HTML 5 को विभिन्न tools के साथ पेश किया गया। इसमें नए tools जैसे- वीडियो तथा ऑडियो, नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं नतीजों के अवतरण के लिए तत्व सम्मिलित किये गये। महत्वपूर्ण semantic tags जैसे- <header>, <footer>, <nav> इत्यादि पेज संरचना को सुधारने वाली सुविधाओं का परिचय कराया गया।

 

HTML की विशेषताएं –

HTML की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है –

 • HTML की खास विशेषता यह है कि ये सरल, संरचित और समझने में आसान कैटेगरी का होता है।

 • इसमें एक संरचित (Structured) सिस्टम मौजूद होता है। जिसमें जरूरी टैग और एलिमेंट का इस्तेमाल होता है।

 • इसमे विशेष तौर पर वेब पेज को डिज़ाइन करना बहुत नॉर्मल होता है।

 • HTML में hyperlinks का यूज किया जाता है। जिससे pages के बीच संचार स्थापित करने में मदद मिलती है।

 • HTML अलग-अलग मल्टीमीडिया elements का समर्थन करता है। जैसे कि Images, Audio, Video आदि।

 • Chrome, Firefox, Safari इत्यादि जैसे सभी प्रमुख वेब ब्राउज़र HTML को Supported करते हैं।

 • HTML लिंक Create करने की ऐसी विशेषता प्रदान करता है जिसमें एक Page से दूसरे Page के बीच संदर्भ स्थापित हो सकें।

 

HTML का उपयोग –

HTML का उपयोग भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में होता है। परंतु कुछ मुख्य उपयोग निम्नलिखित दर्शाए गए हैं –

  1. Web Application –

HTML वेब ऐप्लिकेशन के निर्माण में भी यूज होने का गुण रखता है। जैसे एक स्थिर‌, दृश्यमान एवं प्रभावी User Interfaces का निर्माण करने में सहायता प्रदान करना जिससे यूजर्स को आसानी से डेटा को देखने, दर्ज करने और उसके साथ Interact करने की इजाज़त मिलती है।

  2. Web Design –

HTML का उपयोग व्यवस्थित तरीके से वेब पेजों के डिजाइन और टेबल्स में होता है। यह कंटेंट को Layout करने व Outline (रूप-रेखा) बनाने के लिए संरचनात्मक एलीमेंट्स प्रदान करता है।

  3. Blogging –

HTML एक ऐसा साधन है। जो वेब ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्मों के लिए मुख्य रूप से बहुत उपयोगी होता है। यह Articles, Images, Links, Videos आदि को संरचित (Structured) करने के लिए templates एवं styles का निर्माण करने में हेल्प करता है।

 

HTML को कैसे सीखें –

HTML को सीखने के लिए वर्तमान समय में बहुत से उपाय हर समय तत्पर रहते हैं। आपको ज्यादा से ज्यादा प्रेक्टिस पर ध्यान देना हैं। क्योंकि प्रेक्टिस से ही व्यक्ति perfect बनता हैं। कुछ उपाय निम्नलिखित दिए गए है जिन्हें अवश्य follow करें।

 ➨ Online के माध्यम से आप अपने जो भी HTML से संबंधित question हैं। उनको जान सकते हैं। जैसे- YouTube, Google इत्यादि जो आपकी बहुत हेल्प कर सकते हैं।
 ➨ HTML को सीखने के लिए Online Course भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

 ➨ HTML सीखने के लिए Books का भी उपयोग कर सकते हैं। जिससे आपकी काफी हद तक मदद हो सकती है।

 ➨ HTML सीखने के लिए एक अच्छे coach से भी नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं।

 

निष्कर्ष –

HTML की सारी जानकारी दोस्तों आपको जरूर समझ में आई होगी। मैंने आपको HTML के बारे में जानकारी समझाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।
मुझे आशा है कि आप को इस आर्टिकल के माध्यम से HTML के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी।

इन जानकारियों को अपने friends, family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा प्रश्न है तो निसंकोच Comment करके पूछ सकते हैं।

 

“Thanks To All”

 

Advertisement

Leave a Comment