Holika Dahan 2024 :
Holika Dahan 2024 : शुभ मुहूर्त, तिथि व पूजा विधि क्या है? जानें
होलिका दहन की तिथि क्या है?
हिंदू पंचांग के अनुसार नव वर्ष में होलिका दहन 24 मार्च रविवार की रात को मनाया जाएगा। और इसका शुभ मुहूर्त रात के करीब 11:13 से शुरू होगा तो वहीं 12:27 तक रहेगा। इसी समय अवधि में होलिका दहन आराम से किया जा सकता है। बता दें कि प्रदोष काल होता है उसमें भी होलिका दहन करना उचित होता है। होलिका दहन के पश्चात अगली सुबह को होली मनाई जाती है और इस वर्ष 25 मार्च को होली रहेगी।
होलिका दहन की पूजा विधि क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की पूजा में आपको सबसे पहले सुबह प्रातः काल स्नान करना चाहिए। उसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र को धारण करना चाहिए। होलिका दहन से पहले कुछ विशेष तैयारी होती है। होलिका दहन की दिशा में उस दिशा में आप अपना मुंह करके बैठ जाइए और भगवान श्री गणेश जी का स्मरण जरूर करें। पूजा सामग्री में जैसे कुछ चीज होती हैं जैसे फल, फूल, नारियल, रोली, गोबर के कंडे, अनाज, कच्चा सूत, चावल, गुलाल, बताशे, हल्दी और एक लोटे में जल। यहां पर एक मंत्र होता है जिसको आप होलिका की परिक्रमा करते जरूर जपे- ‘असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:। अतस्त्वां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव’
नमस्कार दोस्तों,
मेरा नाम Nik Vishwakarma है, सबसे पहले तो आप सभी का यहाँ पर स्वागत है। मै इस Blog का Founder हूँ और ये gyanmaala.com का पेज है। मै आप सभी के लिए यहाँ Internet और Technology से संबंधित Unique एवं Informative जानकारियां शेयर करता रहता हूँ …