Holika Dahan 2024 : शुभ मुहूर्त, तिथि व पूजा विधि क्या है? जानें

Holika Dahan 2024 : होली जो की एक रंगों का त्यौहार होता है। इसको हर साल फागुन मास में मनाया जाता है और इसकी कुछ विशेष धार्मिक मान्यता और महत्व भी है। पंचांग के अनुसार फागुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है और उसके दूसरे दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। अब यहां त्यौहार आने वाले मार्च के महीने में पढ़ने वाला है लेकिन इसकी कुछ पूजा विधि, शुभ मुहूर्त तथा इसकी वास्तविक तिथि के बारे में चर्चा कर लेते हैं क्योंकि कई लोगों के मन में शंका होती है कि पूजा विधि क्या है, शुभ मुहूर्त क्या है और सही तिथि क्या है? तो आज हम आपके इन सभी प्रश्नों पर बात करने वाली है चलिए जल्द से जल्द जानते हैं।

 

होलिका दहन की तिथि क्या है?

हिंदू पंचांग के अनुसार नव वर्ष में होलिका दहन 24 मार्च रविवार की रात को मनाया जाएगा। और इसका शुभ मुहूर्त रात के करीब 11:13 से शुरू होगा तो वहीं 12:27 तक रहेगा। इसी समय अवधि में होलिका दहन आराम से किया जा सकता है। बता दें कि प्रदोष काल होता है उसमें भी होलिका दहन करना उचित होता है। होलिका दहन के पश्चात अगली सुबह को होली मनाई जाती है और इस वर्ष 25 मार्च को होली रहेगी।

 

होलिका दहन की पूजा विधि क्या है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की पूजा में आपको सबसे पहले सुबह प्रातः काल स्नान करना चाहिए। उसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र को धारण करना चाहिए। होलिका दहन से पहले कुछ विशेष तैयारी होती है। होलिका दहन की दिशा में उस दिशा में आप अपना मुंह करके बैठ जाइए और भगवान श्री गणेश जी का स्मरण जरूर करें। पूजा सामग्री में जैसे कुछ चीज होती हैं जैसे फल, फूल, नारियल, रोली, गोबर के कंडे, अनाज, कच्चा सूत, चावल, गुलाल, बताशे, हल्दी और एक लोटे में जल। यहां पर एक मंत्र होता है जिसको आप होलिका की परिक्रमा करते जरूर जपे- ‘असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:। अतस्त्वां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव’

Advertisement

Leave a Comment