Hardware क्या है? परिभाषा, प्रकार और कार्य बताइये।

Present Time में निरंतर लोगों के पास बहुत सारी टेक्नोलॉजी आ चुकी है परंतु future का कुछ कह नहीं सकते। आखिर कब टाइम बदल जाए इसका किसी को मालूम नहीं है। कब नई नई टेक्नोलॉजी लॉन्च हो जाए इसका कोई अनुमान नहीं है। धीरे-धीरे सभी क्षेत्र में Growth हो रही है। आज तो लोगों के पास ऐसी-ऐसी सुविधाएं हर समय तत्पर रहती है जिन्हें यूज़ करना काफी आसान है Hardware भी इन्हीं टेक्नोलॉजी में से एक है। जिसके बारे में हम संपूर्ण जानकारी जानने की पूरी कोशिश करेंगे तो आइए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

 

Hardware क्या है?

Hardware वे कंप्यूटर के पार्ट्स होते हैं जिनको बड़ी सिंपली ही छुआ जा सकता है और देखा जा सकता है। हार्डवेयर कंप्यूटर के लिए बहुत ही महत्व रखते हैं इसके बिना कंप्यूटर का उपयोग करना नामुमकिन है। हार्डवेयर की हेल्प लेने के लिए सबसे पहले सॉफ्टवेयर का यूज करना होता है। हार्डवेयर मुख्य रूप से कंप्यूटर की बॉडी होता हैं जो की कंप्यूटर को एक आकार देने में सक्षम है।

आसान शब्दों में जाने तो- हार्डवेयर एक तरह से फिजिकल डिवाइस का एक कलेक्शन होता है। इसका विशेष प्रयोग नोटिफिकेशन को प्रोसैस्ड करना एवं साथ में स्टोर करने में होता है। हार्डवेयर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसके बिना तो सॉफ्टवेयर का भी यूज करना मुश्किल होता है।

दोस्तों आपको अगर सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानना है तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जान सकते हैं-
Software क्या है? परिभाषा, प्रकार, निर्माण, लाभ और हानि।

 

Hardware के प्रकार कौन-कौन से होते हैं?

दोस्तों हार्डवेयर के प्रकार के बारे में निम्नलिखित दर्शाया गया है आइए जानते हैं-

1. Input device-

इनपुट डिवाइस में वे सभी डिवाइस आते हैं। जो की यूजर को कंप्यूटर सिस्टम में डाटा को इनपुट करने की फैसिलिटी प्रोवाइड करते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे- माउस, कीबोर्ड, स्कैनर, माइक्रोफोन, टच स्क्रीन इत्यादि।

2. Output device-

आउटपुट डिवाइस में वे सभी डिवाइस आते हैं जोकि यूजर को कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से डाटा को आउटपुट करने की परमिशन प्रदान करते हैं। आउटपुट डिवाइस के कुछ उदाहरण जैसे- मॉनिटर, प्रिंटर, हेडफोन, प्रोजेक्टर आदि।

3. System Unit-

सिस्टम यूनिट यहां एक तरह से कनेक्टर होता है इसमें कंप्यूटर के तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगे हुए रहते हैं। इसका साइज बिल्कुल एक छोटे बॉक्स के जैसा ही होता है।

4. Internal Device-

इंटरनल डिवाइस उनको कहा जाता है जो की कंप्यूटर के अंदर स्थापित रहते हैं। इंटरनल डिवाइस को बाहर से नहीं देखा जा सकता है इनको देखने के लिए कंप्यूटर को खोलने की जरूरत पड़ती है। इंटरनल डिवाइस बहुत ही इंपॉर्टेंट होते हैं अगर इन पर थोड़ी बहुत भी खरोच आ जाती है तो इनका खराब होने का चांस पूरा रहता है। इंटरनल डिवाइस के कुछ उदाहरण जैसे- मदरबोर्ड, रैम, रोम, फेन, सीपीयू, हार्ड डिस्क ड्राइव, पावर सप्लाई, प्रोसेसर आदि।

5. Communication device-

कम्युनिकेशन डिवाइस में भी वे सभी डिवाइस आते हैं जिनकी मदद से एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है उनको कम्युनिकेशन डिवाइस कहते हैं जैसे की- Modem, BroadBand, Router ये कम्युनिकेशन डिवाइस के उदाहरण होते है।

 

Hardware के कार्य के बारे में-

कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर के अलग-अलग अपने कार्य होते हैं मतलब की सबको अपना-अपना कार्य पता है और सब अपने अनुसार अपने कार्य को करते हैं आइए दोस्तों निम्न माध्यम से विस्तार से जानते हैं-

input device- जो इनपुट डिवाइस होते हैं उनकी हेल्प से हम कंप्यूटर को आदेश देते हैं।

output device- जितने भी आउटपुट डिवाइस होते हैं। वे कंप्यूटर से यूजर द्वारा दिए गए आदेश को रिसीव करते हैं और फिर उसके रिजल्ट को दिखाते हैं।

cpu- सीपीयू का कार्य इनपुट डिवाइस से आदेशों को रिसीव करना होता है। इसके पश्चात उनको प्रोसेस करके अनुकूल परिणाम को आउटपुट पर दर्शाता है।

ram- यहां कंप्यूटर में प्राइमरी मेमोरी के रूप में होती हैं। जो कंप्यूटर में प्रजेंट टाइम में प्रोग्राम रन करते हैं उनका डाटा इसी में ही स्टोर होता है।

motherboard- मदरबोर्ड से कंप्यूटर के टोटल पार्ट्स कनेक्ट रहते हैं।

hard disk- यहां विशेष तौर पर कंप्यूटर की परमानेंट स्टोरेज होती है। इसमें डाटा तब तक सुरक्षित रहता है जब तक की खुद कंप्यूटर यूजर उसको डिलीट ना करें।

 

Hardware के कुछ उदाहरण-

• Mouse
• Keyboard
• Monitor
• CPU
• SMPS
• Motherboard
• Scanner
• Speaker
• Printer
• Processor
• RAM
• HDD (Hard Disk Drive)
• SSD (Solid State Drive)
• DVD

 

Hardware एवं Software में अंतर-

Hardware व software के मध्य बहुत प्रकार के अंतर देखने को मिलते हैं। हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट्स है इनके बिना तो कंप्यूटर अधूरा लगता है आइए दोस्तों निम्न माध्यम इन दोनों में अंतर जानते हैं-

• हार्डवेयर को देखा, छुआ जा सकता है किंतु सॉफ्टवेयर ऐसा होता है कि उसको देख तो सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते।
• हार्डवेयर बहुत ही हार्ड होते है इन पर वायरस का कोई इफेक्ट नहीं देखने को मिलता है परंतु सॉफ्टवेयर सॉफ्ट होते हैं वायरस का प्रभाव इन पर जल्दी देखने को मिलता है।
• हार्डवेयर अगर कंप्यूटर में ना हो तो कंप्यूटर का कोई भी अस्तित्व नहीं रहेगा वही सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में ना हो तो कंप्यूटर चलेगा लेकिन आउटपुट प्रोवाइड नहीं करेगा।
• हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर एक दूसरे के लिए सप्लीमेंट्री जैसे ही होते हैं। हार्डवेयर सॉफ्टवेयर के बिना तो वही सॉफ्टवेयर हार्डवेयर के बिना वर्क नहीं कर सकता है।
• हार्डवेयर एक तरह से फिजिकल डिवाइस है जबकि सॉफ्टवेयर निर्देशों का एक ग्रुप होता है।
• हार्डवेयर को फिजिकल मटेरियल की हेल्प से बनाया जाता है और सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की हेल्प लेनी होती है।
• हार्डवेयर के उदाहरण- Mouse, Keyboard, Printer, Monitor, RAM, Processor इत्यादि तथा सॉफ्टवेयर के उदाहरण- Google Chrome, Photoshop, MS-WORD, Windows (OS) इत्यादि।

 

Mobile Hardware के कुछ उदाहरण-

• Network IC
• Audio IC
• CPU IC
• Ram
• On-Off Button
• Mic

➤ यहां भी जाने-

Motherboard क्या है? इसके कार्य के बारे में बताइए?
BIOS क्या है? यह कैसे काम करता है? पूरा जाने।
CPU क्या है? इसके भाग और प्रकार बताइये?

 

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें आशा है कि आप Hardware के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे।
इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ Hardware के बारे में जान सके। और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी आपके लिए यहां जानकारी कितनी उपयोगी है Comment में जरूर बताइएगा।
Thank you

 

Hardware से संबंधित कुछ FAQ-

Q.1 हार्डवेयर से आप क्या समझते हैं?
Ans. Hardware वे कंप्यूटर के पार्ट्स होते हैं जिनको बड़ी सिंपली ही छुआ जा सकता है और देखा जा सकता है। हार्डवेयर कंप्यूटर के लिए बहुत ही महत्व रखते हैं इसके बिना कंप्यूटर का उपयोग करना नामुमकिन है।

Q.2 हार्डवेयर में क्या क्या चीजें होती हैं?
Ans. हार्डवेयर में जैसे- Mouse, Keyboard, Monitor, Motherboard, Speaker, Hard Disk Drive, Solid State Drive इत्यादि चीजें मौजूद होती है।

 

Advertisement

Leave a Comment