Corel draw क्या है और इसके उपयोग, टूल्स, लाभ व नुकसान बताएं ? हिंदी में-

हेलो फ्रेंड्स आज के लेख में हम एक ऐसे विषय में बात करेंगे जिसका नाम Corel draw है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की Corel draw Kya Hai इसके उपयोग, विशेषताएं, महत्व, अनुप्रयोग, टूल्स, फायदे और नुकसान | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है जिससे इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है-

 

Corel draw क्या है?

CorelDraw ग्राफ़िक्स को डिजाईन करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसे Corel corporation ने वेक्टर ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए विकसित किया है।


दूसरे शब्दों में कहें तो, “Coreldraw एक वेक्टर ग्राफ़िक्स सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को डिज़ाइन करने के लिए भी किया जाता है।“
कोरलड्रा का निर्माण वर्ष 1989 में Corel Corporation के द्वारा किया गया था। यह सॉफ्टवेयर Windows और macOS को सपोर्ट करता है।
कोरलड्रा में बहुत ही अच्छे features होते हैं जिनकी मदद से बहुत ही शानदार और आकर्षक 2D graphics को डिजाईन किया जा सकता है.
इस सॉफ्टवेयर में बहुत से टूल्स मौजूद होते है जिनकी मदद से यूजर ग्राफ़िक्स में कई प्रकार के colour और effects को add कर सकता है।
इसके अलावा यूजर इन टूल्स की मदद से ग्राफ़िक्स का size और shape दोनों को बदल सकता है। इस सॉफ्टवेयर को ग्राफ़िक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर के नाम से भी जाना जाता है।
coreldraw को यूजर की ज़रूरतों के मुताबिक कई बार अपडेट किया जा चूका है जिसकी मदद से यूजर को इसमें नए फीचर्स देखने को मिलते है।
कोरलड्रॉ का उपयोग logo और poster बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है जहा पर जाकर कोई भी यूजर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकता है।
इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल वर्शन उपलब्ध है जिसकी मदद से यूजर कुछ समय के लिए कोरलड्रॉ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल free में कर सकता है। इसके बाद यूजर इस सॉफ्टवेयर का subscription ले सकता है।

 

Corel draw के क्या उपयोग है?

Corel draw एक Design और Drawing सॉफ़्टवेयर है जिसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है जो निम्नलिखित है-

1) Graphic Design –

ग्राफ़िक डिज़ाइनर CorelDRAW का उपयोग करके विभिन्न आकार, लोगो, पोस्टर, ब्रोशर और अन्य डिज़ाइन बना सकते हैं।

2) Web Design –

कोरल ड्रा का उपयोग Logo, UI Icon, Web Banner और Stationery Design करने के लिए किया जाता है।

3) Advertisement –

कोरल ड्रा के Graphic और Text Tools के साथ, आप विभिन्न Media जैसे Newspapers, Magazines, Billboards और Websites के लिए Advertisement बना सकते हैं।

4) Text और Art को Format करना –

कोरल ड्रा विभिन्न Fonts, colors, styles और अन्य editing tools के साथ text और Art को Edit करने की सुविधा प्रदान करता है।

5) Icon Design –

कोरल ड्रा आपको कस्टम आइकन और प्रतीक बनाने की अनुमति देता है, जिसका उपयोग आपकी आवश्यकताओं के अनुसार अन्य सॉफ़्टवेयर में किया जा सकता है।

 

Corel draw के क्या-क्या टूल्स है?

Corel draw एक Powerful Graphics Software, आपके Design Experience को बढ़ाने के लिए विभिन्न टूल्स प्रदान करता है जो निम्न है-

1. Pick Tool – वस्तु स्थिति को Select और Adjust करने के लिए मुख्य Tool है।

2. Free Transform Tool – इसका उपयोग वस्तुओं को Rotate, Skew करने, Mirror करने और Scale करने के लिए किया जाता है।

3. Attract Tool – ऑब्जेक्ट को आसानी से Reset करने में मदद करता है।

4. Eraser Tool – किसी ऑब्जेक्ट के किसी भी हिस्से को आसानी से हटाने में मदद करता है।

5. Crop Tool – आवश्यकतानुसार ग्राफ़िक्स को Crop करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

 

Corel draw के लाभ व नुकसान बताईये?

Corel draw के कुछ लाभ इस प्रकार हैं-

1) CorelDRAW हमें वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाने की अनुमति देता है।
2) यह कार्यों को कुशलतापूर्वक करने के लिए सिस्टम की क्षमता को बढ़ाता है।
3) सॉफ़्टवेयर इंस्टॉलेशन प्रक्रिया सरल और सीधी है।
4) इस सॉफ्टवेयर को सीखना और समझना आसान है।
5) यह एक विश्वसनीय सॉफ्टवेयर है।
6) CorelDRAW उत्पादकता बढ़ाता है।
7) यह आसान फ़ाइल निर्यात की सुविधा देता है।
8) नियमित अपडेट CorelDRAW में नई सुविधाएँ लाते हैं।

Corel draw के कुछ नुकसान इस प्रकार हैं-

1) CorelDRAW का Trial Version मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद यूजर्स को Membership लेना होगा।
2) CorelDRAW में बड़े साइज़ के ग्राफ़िक्स बनाने से कंप्यूटर की गति धीमी हो सकती है।
3) इस सॉफ्टवेयर में Vector Image बनाने में अधिक समय लगता है।

 

निष्कर्ष-

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Corel draw क्या है और इसके उपयोग, टूल्स, लाभ व नुकसान सभी चीज़े अच्छे से सीखी होगी। अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
“Thanks”

 

कुछ FAQs-

Q.1 कोरल ड्रॉ से आप क्या समझते हैं?
Ans. कोरल ड्रा एक वेक्टर Graphics Software है जिसका उपयोग Graphic Editing और Design के लिए किया जाता है। इसे पहली बार 1989 में Corel Corporation द्वारा विकसित किया गया था।

Q.2 कोरलड्रा के जनक कौन है?
Ans. कोरलड्रा के जनक मिशेल बोउलॉन और पैट बेयरने को माना जाता है।

Q.3 Coreldraw में सबसे महत्वपूर्ण टूल क्या है?
Ans. Coreldraw में सबसे महत्वपूर्ण टूल Pick Tool है।

 

Leave a Comment