Windows 10 क्या है? इसके प्रकार, लाभ और नुकसान बताइये।

दोस्तों आज का विषय बहुत ही खास है‌ एवं आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। गुजरते वक्त के साथ निरंतर बहुत सारी सुविधाएं बढ़ती जा रही है। आज का समय और जेनरेशन में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। पहले के वक्त में टैक्नोलॉजी ज्यादा नहीं थी। परंतु आज हम सुबह से लेकर शाम तक टेक्नोलॉजी से ही अपने कार्य को पूर्ण कर पाते हैं। फिलहाल अभी के समय में कंप्यूटर का लगभग सभी यूज करते होंगे तो आज हम उन सभी यूजर्स को Windows 10 कि महत्वता बताने वाले हैं की Windows 10 क्या है, इसके फीचर्स, इसके लाभ, इसके प्रकार इन सभी जानकारी को इस आर्टिकल की मदद से जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

 

Windows 10 क्या है?

Windows 10 यहां ऑपरेटिंग सिस्टम का एक लेटेस्ट वर्जन है। जो GUI यानी की Graphics User Interface के बेस्ड पर है। इसको सन् 2014 में सितंबर की 30 तारीख को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में 32-बीट और 64-बीट दोनों प्रकार के प्लेटफॉर्म अवेलेबल होते हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में C, C++, C# जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग किया गया है। Windows 10 में Windows 8 की तुलना में बहुत तरह के न्यू फीचर्स देखने को मिले। वैसे यहां वर्जन उन यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री था। जिनके पास Windows 7, 8 जैसे वर्जन वाले कंप्यूटर या लैपटॉप थे। यूजर्स के द्वारा विंडोज 10 को बहुत ही पसंद किया गया। इस वर्जन ने कम समय में लोगों के दिल में जगह बना ली थी। आज भी बहुत-से यूजर्स विंडोज 10 का उपयोग कर रहे हैं।

 

Windows 10 के प्रकार कौन-कौन से हैं?

Windows 10 के प्रकार के बारे में निम्नलिखित माध्यम से जानकारियां हासिल करते हैं-

1. Windows 10 Home-

इस वर्जन को आम यूजर्स के लिए ही डेवलप किया गया था तथा इसमें Cortana और Edge Browser जैसे Features को ऐड करके इसको स्पेशल बनाया गया।

2. Windows 10 Pro-

इस वर्जन को छोटे बिजनेस और एडवांस यूजर के लिए डेवलप किया गया था। इस वर्जन में कुछ एडीशनल फीचर्स को शामिल किया गया। जैसे- Additional Data Protection, Cloud Technologies etc. यहां वर्जन Desktops, Tablet PCs व 2-in-1s के लिए भी अवेलेबल है।

3. Windows 10 Enterprise-

इस वर्जन को मध्यम तथा बड़े बिजनेस की आवश्यकताओं को कंप्लीट करने के लिए डेवलप किया गया था। यहां वर्जन डिवाइस, एप्स एवं कंपनी के सीक्रेट डेटा को नवीन खतरे से सिक्योर करने के लिए अधिक मजबूत व एडवांस तरह की क्षमता प्रोवाइड करता है।

4. Windows 10 Education-

इस वर्जन को विशेष रूप से Education के लिए डेवलप किया गया था। यहां वर्जन School एवं Education में बहुत ही लाभदायक है। इसका उपयोग स्टूडेंट्स, टीचर्स, व स्टाफ अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।

5. Windows 10 Mobile-

इस वर्जन को Mobile phone के लिए डेवलप किया गया था। इस वर्जन को लॉन्च करने के पीछे माइक्रोसॉफ्ट का मेन मकसद यहां था कि छोटे डिवाइसो में कंप्यूटर जैसा अनुभव प्रोवाइड हो सके। अंततः यहां साबित भी हुआ है। इस वर्जन में कई प्रकार के यूनिवर्सल एप्स व एमएस ऑफिस टच रूप में अवेलेबल होते हैं।

6. Windows 10 Mobile Enterprise-

इस वर्जन को Mobile phone पर बिजनेस करने के लिए डेवलप किया गया था। इस वर्जन में बिल्कुल मोबाइल फोन के समान ही वर्जन मौजूद होते हैं। इसमें कई प्रकार की फैसिलिटी तथा सिक्योरिटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

7. Windows 10 IoT Core-

इस वर्जन को रोबोट और स्मार्ट सेंसर के लिए खास तौर पर डेवलप किया गया था। इसका उपयोग मुख्यतः wearables devices, posh machines, robots, ATM इत्यादि में होता है।

 

Windows 10 के लाभ क्या है?

विंडोज 10 के द्वारा जो लाभ होते हैं उनके बारे में नीचे विस्तार से दर्शाया गया है-

🔵 Easy Multitasking अर्थात आप एक समय में एक साथ कई सारे कार्य कर सकते हैं।
🔵 विंडोज 10 में Instant Go जैसी तकनीक की मदद से आप अपने वर्क को फास्ट स्पीड में कर सकते हैं।
🔵 आप एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर बिना किसी प्रॉब्लम के अपना कार्य जारी रख सकते हैं।
🔵 विंडोज 10 में एडवांस गेम ऑप्शन जैसी फैसिलिटी भी होती है।
🔵 सिक्योरिटी के मामले में विंडोज 10 विशेषतः Face Lock, Password जैसी फैसिलिटी प्रोवाइड करता है।

 

Windows 10 के नुकसान क्या है?

Windows 10 के कुछ नुकसान के बारे में निम्न जानकारियां दर्शाई गई है-

🔵 यहां ऑपरेटिंग सिस्टम अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स के मुकाबले में बहुत ज्यादा ही एक्सपेंसिव होता है।
🔵 Windows 10, Linux एवं अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स के मुकाबले में कम Secure होता है।
🔵 Windows 10 में अपडेट्स से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है।

 

Windows 10 के फीचर्स के बारे में जानकारियां-

Windows 10 के फीचर्स के बारे में कुछ जानकारियां निम्नलिखित दी गई है-

1. Start Menu-

Start Menu इस ऑप्शन की मदद से यूजर्स आसानी से किसी भी एप्लीकेशन को सर्च कर सकते हैं। विंडोज 10 में Start Menu का ऑप्शन लेफ्ट हैंड कॉर्नर में दिया गया है।

2. Cortana-

Cortana फीचर्स बिल्कुल वर्चुअल अस्सिटेंट के समान ही होता है। इसमें यूजर्स के द्वारा Text और Voice Command देकर कुछ भी कोई से भी प्रश्नों का उत्तर ज्ञात किया जा सकता है।

3. Virtual Desktop-

यहां फीचर्स यूजर्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी मदद से यूजर्स एक समय में और एक ही साथ कई सारे प्रोग्राम को ओपन करके आसानी से यूज कर सकता हैं।

4. Edge Browser-

Edge Browser यहां फीचर्स विंडोज 10 में डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र के रूप में है। पूर्ण रूप से सिक्योर व स्पीड में भी फास्ट है। यहां कई प्रकार की फैसिलिटी प्रोवाइड करता है।

5. Action Center-

यहां फीचर्स स्टार्ट मेनू के दाएं ओर अवेलेबल है। यहां वह एरिया है जहां पर आपको इंपॉर्टेंट नोटिफिकेशन दिखाई देती है। जैसे आपका कंप्यूटर अगर अपडेट होना चाहता है तो इसकी नोटिफिकेशन आपको Action Center में तुरंत मिल जाएगी।

➤ यहां भी जाने-

Windows क्या है ? इसके प्रकार बताइये।

PDF क्या है? PDF FILE कैसे बनाई जाती है?

 

हमने क्या सीखा?

आज हम सब ने इस टॉपिक में सीखा कि Windows 10 क्या है? इसके लाभ व नुकसान के बारे में भी जरूरी जानकारी हासिल करी हैं।
आशा करता हूं कि आप सभी को मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी यदि आपको कोई शंका है या कोई अन्य सवाल है तो आप कमेंट के जरिए पूछ सकते है और इस टॉपिक को अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें कमेंट करके जरूर बताइए कि यह जानकारी आपके लिए कितनी उपयोगी है।
“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 विंडोज 10 से आप क्या समझते हैं?
Ans. Windows 10 यहां ऑपरेटिंग सिस्टम का एक लेटेस्ट वर्जन है। जो GUI यानी की Graphics User Interface के बेस्ड पर है। इसको सन् 2014 में सितंबर की 30 तारीख को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।

Q.2 विंडोज 10 का उपयोग क्या है?
Ans. विंडोज 10 में Instant Go जैसी तकनीक की मदद से आप अपने वर्क को फास्ट स्पीड में कर सकते हैं।

Q.3 विंडोज 10 के उपयोग से क्या लाभ है?
Ans. विंडोज 10 के उपयोग से आप Easy Multitasking अर्थात एक समय में एक साथ कई सारे कार्यो को बिना प्रॉब्लम के कर सकते हैं।

 

Leave a Comment