Windows क्या है ? इसके प्रकार बताइये।

आपने कभी Windows का नाम तो सुना होगा। Windows एक ऐसा System है जिसकी जानकारी के बारे में बहुत से लोगो को पता नहीं है। अभी जो समय चल रहा है जिसमे हमे सब चीजों का ज्यादा न सही पर थोड़ा तो ज्ञान होना ही चाहिए। क्योकि ये ऐसी जानकारी है जो बहुत लोग जानते नहीं है।
इसके बारे में हम आपको आसान-से-आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करेंगे।
Windows कंप्यूटर का एक ऐसा महत्वपूर्ण Part है। जिसका Operating का काम होता है जो की एक समय में एक से अधिक कार्यो को करने की सहमति देता है। पहले वाले समय में यहाँ इतना विकसित नहीं था और न ही कोई इसके बारे में ज्यादा जानता था पर अब इसमें निरंतर विकास हो रहा है इसके नये-नये Features आ रहे है।


आज यह पुरे World में छाया हुआ है Windows को Microsoft Windows के नाम से भी जाना जाता है इसमें एक Graphical Users Interface Operating System है जो की System Software के नाम से भी जाना जाता है।
आज कल Windows की Generation में देखे तो बहुत सारी सुविधायें बढ़ती जा रही है इसकी Market Share 75% है। आईये इसके बारे में और विस्तार से जानते है –

Windows का इतिहास / History of Windows –

सबसे पहले Windows के इतिहास (History) के बारे में जानते है आखिर इसका इतिहास कैसा था। ये बात सन् 1985 की है। जब Windows का पहला वर्जन लांच हुआ इसे Windows 1.0 का नाम दिया इसमें फीचर्स की बात करे तो बहुत ज्यादा नहीं थे। उस वक़्त पर कुछ ही फीचर्स थे जैसे-कैलेंडर,कैलकुलेटर,कार्ड फाइल,क्लॉक,कंट्रोल-पैनल,नोटपैड,इत्यादि बेसिक फंशन्स थे।
यहाँ Windows 1.0 इतना ज्यादा लोगो को पसंद नहीं आया कुल मिलाकर यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में असफल रहा। क्योकि इसमें ज्यादा विशेषताएं नहीं थी But जो माइक्रोसॉफ्ट के संचालक थे जिनका नाम बिल गेट्स है। उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करके Windows के अंदर नए-नए स्पेशल Features अपडेट किये और Graphical User Interface (GUI) ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया तथा फिर धीरे-धीरे बहुत सारे Version लांच किये गए वर्तमान समय में हम सभी Window 10 का इस्तेमाल कर रहे है। परन्तु Window 11 भी लांच हो गया है जिसकी जानकरी अभी बहुत ही कम लोगो को है।
Future में शायद Window 12 भी आ सकता है।

विंडोज ( माइक्रोसॉफ़्ट ) कब लॉन्च हुआ था ?

Windows 1.0 को 20 नवंबर 1985 में ”माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़” ने लॉन्च किया था। 

  स्थापना   4 अप्रैल 1975
  संस्थापक   बिल गेट्स, पॉल एलन
  मुख्यालय   संयुक्त राज्य अमेरिका
  प्रमुख व्यक्ति   सत्य नडेला

 

आइये List के माध्यम से Version की जानकारी जानते है –

Windows संस्करण वर्ष / Edition Year –

1)   Windows 1.0 – 1985
2)  Windows 1.02 – 1986
3)  Windows 1.03 – 1986
4 )  Windows 1.04 – 1987
5)  Windows 2.03 – 1987
6)  Windows 2.10 – 1988
7)  Windows 2.11 – 1989
8)  Windows 3.0 – 1990
9)  Windows 3.1 –1992
10)  Windows NT 3.1 – 1993
11)  Windows for Workgroup 3.11 – 1993
12)  Windows 3.2 –1993
13)  Windows NT 3.5 – 1994
14)  Windows NT 3.51 – 1995
15 Windows 95 – 1995
16)  Windows NT 4.0 – 1996
17)  Windows 98 – 1998
18)  Windows 2000 – 2000
19)  Windows Me – 2000
20)  Windows XP – 2001
21)  Windows XP Professional x64 Edition – 2005
22)  Windows Vista – 2007
23)  Windows 7 – 2009
24)  Windows 8 – 2012
25)  Windows 8.1 – 2013
26)  Windows 10 – 2015
27)  Windows 11 – 2021

Operating Systems (O.S.) क्या है ?
Operating System को हिंदी में प्रचालन तंत्र कहते है। इसके मुख्य कार्य- Files की व्यवस्था करना,स्मृति की व्यवस्था करना,प्रक्रियाओं की व्यवस्था करना,इनपुट व आउटपुट को संभाल कर रखना, आदि।

Windows के प्रकार / Types of Windows –

Windows Operating System के निम्नलिखित प्रकार है। जैसे –
1.Single Users OS-
यह OS केवल एक व्यक्ति के Work के लिए है यानी किसी एक ही समय में केवल एक व्यक्ति द्वारा PC पर Work करना
उदाहरण-Dos,Windows 95,Windows 97,Windows 98 ये सभी Single Users OS है।
2.Multiple Users OS-
इसके अंदर एक ही समय में एक या एक से अधिक Users PC पर कार्य कर सकते है। मतलब इसमें अंदर कोई limit नहीं है।
Multiple Users OS का उपयोग बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी,कम्पनीज,हॉस्पिटल,Etc.
3.Multitasking OS-
इसके अंदर एक समय में दो या दो से अधिक Programs को PC पर चलाया जा सकता है। Ex- एक ही Time पे इंटरनेट पर काम कर सकते है और साथ ही कोई दूसरा कार्य भी कर सकते है।
4.Multitasking OS-
इसमें एक Programs या फिर एक OS को एक ही वक़्त में एक से ज्यादा Users को कंप्यूटर पर चल रहे प्रोग्राम की बहुत सी प्रतियो की जरूरतों के बिना भी यहाँ हमेशा काम करने के योग्य रहता है। यहाँ एक Users से मिल रहे कई अनुरोधों को सभांलने की क्षमता भी रखता है।
5.Multi Processing OS-
इसमें ऐसा OS है जिसमे बहुत सारे CPU का उपयोग किया जा सकता है। इसमें बहुत सारे OS होते है जिसकी मदद से एक साथ कई प्रकार के कार्यो को पूरा किया जा सकता है।

Windows का उपयोग –

  • Windows की वजह से हम कंप्यूटर में दिए गये Shortcut Keys की मदद से हमारा कार्य जल्दी से जल्दी कर सकते है।
  • शिक्षा: शिक्षण और सीखने के उद्देश्यों के लिए, प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक, कई शैक्षणिक संस्थानों में विंडोज का उपयोग किया जाता है।
  • विंडोज गेमर्स के लिए एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जिसमें कई गेम विशेष रूप से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए विकसित किए गए हैं।
  • विंडोज का इस्तेमाल अक्सर वीडियो और ऑडियो प्रोडक्शन के लिए किया जाता है, जिसमें एडिटिंग, एन्कोडिंग और प्लेबैक शामिल हैं।
  • विंडोज़ का उपयोग इंटरनेट ब्राउज़ करने, ईमेल भेजने और प्राप्त करने, वीडियो देखने, संगीत सुनने और गेम खेलने जैसे कार्यों के लिए करते हैं।

 

Windows के फायदे –

Windows एक इतना महत्वपुर्ण Operating System है। जिसको कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से चला सकता है Windows के अंदर समय-समय पर
नए Version (विवरण) आते रहते है जो Windows को अनुकूल बनाते है। Windows में किसी भी प्रकार के software का उपयोग बड़ी आसानी से
किया जा सकता है।

Windows के नुकसान –

Microsoft Windows की कीमत दूसरे जो Operating System (OS) होते है। उनके मुकाबले से बहुत ज्यादा होती है। Security की बात करे तो Windows OS में काफी कमजोर होती है क्योंकि इसमें Product(उत्पाद) Security के लिए नहीं बनाए जाते है। इसी कारण Windows के OS में Hack होने की ज्यादा संभावना होती है।
विंडोज में अगर हम बहुत Heavy वाले सॉफ्टवेयर को Open करते है तो पूरा सिस्टम Hang हो जाता है जिसे ठीक करने के लिए हमे बार-बार Reboot करना पड़ता है।
कुल मिलाकर Windows Operating System की बात करे तो इससे हमे बहुत सारे फायदे भी होते है।और कई सारे नुकसान भी होते है।

FAQ:

Q.1: Window का पूरा नाम क्या है ?
Ans: Wide internet network development for office work यह फुल फॉर्म है ।

Q.2: विंडोज कौन सा सिस्टम है ?
Ans: विंडोज को हम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ भी कहते है।

Q.3: विंडोज की घोषणा कब हुई थी। 
Ans: बिल गेट्स ने 10 नवंबर 1983 को Microsoft Windows की घोषणा की थी।

Q.4: विंडोज के कितने वर्जन हो चुके हैं?
Ans: 1985 में Microsoft Windows ने अपनी पहली रिलीज़ के बाद उनके नौ प्रमुख संस्करण वर्जन हो चुके हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment