अनिल अंबानी के बच्चे क्या करते हैं? रुतबा देखे आप चौकेंगे-

Anant ambani and Radhika merchant Pre wedding: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी बहुत ही जल्द जुलाई के महीने में होने वाली है। बता दे की प्री वेडिंग फंक्शन में दुनिया भर के मेहमान ने अपनी अहम भागीदारी निभाई। इसी जश्न में मुकेश अंबानी जी के भाई अनिल अंबानी ने भी अपने पूरे परिवार के साथ एंजॉय किया। पर दोस्तों आज तक यहां कोई नहीं जान पाया कि आखिर मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी क्या करते हैं? मुकेश अंबानी जी के बच्चों को तो सभी जानते हैं पर अनिल अंबानी और उनके दोनों बेटे क्या करते हैं उनके बारे में कई लोगों को मालूम नहीं है तो आज हम इसी प्रश्न पर पर्दाफाश करने वाले हैं। चलिए दोस्तों जल्द से जल्द इस प्रश्न पर महत्वपूर्ण जानकारियां जानते हैं-

 

अनिल अंबानी के बच्चे क्या करते हैं?

बता दे कि मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं जिनमें से आकाश अंबानी ईशा अंबानी और अनंत अंबानी यह तीनों लाइमलाइट में रहते हैं। पर मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के बच्चों के बारे में कोई नहीं जानता है मतलब यह लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं बहुत कम लोगों को उनके बारे में पता है। जिसके बारे में हम आज जानने वाले हैं।

 

अनिल अंबानी के है दो बेटे-

बिना गूगल किए हुए बहुत कम लोगों को मालूम है कि अनिल अंबानी के दोनों बेटों का नाम क्या है? अनिल अंबानी के पहले बेटे का नाम जय अनमोल अंबानी और दूसरे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है। खास जानकारियां जानकर आप चौंक जाएंगे दोस्तों अनिल अंबानी के दोनों बेटे इस मॉडर्न जमाने में सोशल मीडिया की दुनिया से बहुत दूर रहते हैं। मतलब इनको बहुत ही कम मौके पर देखा जाता है।

 

जय अनमोल अंबानी के बारे में-

जय अनमोल अंबानी अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं और इनका जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ है और उनकी प्रथम पढ़ाई नंबर और यूनाइटेड किंगडम में हुई थी। पढ़ाई को सफलतापूर्वक कंप्लीट करने के पश्चात इन्होंने रिलायंस म्युचुअल फंड को ज्वाइन करना पसंद किया वर्ष 2017 में वह रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक के पद से सुशोभित हुए। इसके अतिरिक्त जय अनमोल अंबानी रिलायंस होम और रिलायंस निप्पन की जिम्मेदारियां को भी संभालते हैं। नेट वर्थ लगभग 20000 करोड़ रुपए है। अनमोल अंबानी लैंबॉर्गिनी गैलार्डो और रोल्स-रॉयस फैंटम जैसी महंगी कारों के बहुत ही शौकीन है।

 

जय अंशुल अंबानी के बारे में-

अंशुल अंबानी अनिल-टीना अंबानी के छोटे बेटे हैं। इन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया और इसके बाद रिलायंस म्युचुअल फंड और रिलायंस कैपिटल में वर्क स्टार्ट किया। साल 2019 में अंशुल ने अपने बड़े भैया जय अनमोल के साथ रिलायंस इन्फ्रा की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला। अभी तक यह अपने भाई के साथ मिलकर इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अंशुल अंबानी लग्जरी कार कलेक्शन के बहुत ही शौकीन हैं। इतना ही नहीं इनको प्लेन के भी शौक है।

Leave a Comment