Webcam क्या है? इसके प्रकार, उपयोग और फायदे, नुकसान बताएं। हिंदी में-

हेलो फ्रेंड्स आज के टॉपिक में हम Webcam से संबंधित कुछ जरूरी जानकारियों पर ध्यान देंगे। वैसे तो आज टेक्नोलॉजी का बहुत चलन है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूर्णता टेक्नोलॉजी से परिचित नहीं है और इस टेक्नोलॉजी वाले जमाने में सभी जानकारियां ना सही लगभग कुछ तो जानकारियां होना चाहिए। क्या पता हमें कब कौन सी चीज काम में आ जाए सभी चीजों को इंपॉर्टेंट समझना चाहिए तो आइए दोस्तों बिना देर करें Webcam क्या है तथा इस से रिलेटेड सभी जानकारियां नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

Webcam क्या है?

Webcam को Web Camera भी कहते हैं यहां मुख्य रूप से इनपुट डिवाइस होता है इसका उपयोग वीडियो कॉल, वीडियो को कैप्चर, सेल्फी लेने, तस्वीरों को खींचने इत्यादि जैसे इंर्पोटेंट वर्क के लिए होता है। यहां लैपटॉप में तो पहले से ही होता है लेकिन कंप्यूटरों में इसको कनेक्ट करने के लिए USB केबल या फायरवायर पोर्ट का यूज करना होता है। यहां ज्यादा महंगा नहीं होता है खास बात तो यहां भी है कि वेबकैम को CCTV कैमरे के रूप में भी यूज कर सकते हैं। यूजर जिस किसी भी वेबकैम का यूज करता है उसको उसी कंपनी के सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना पड़ता है। मतलब की वेबकैम सॉफ्टवेयर के साथ में आते हैं और फिर सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर पर इंस्टॉल करने की जरूरत रहती है। वेबकैम कई सारे फीचर्स के साथ यूजर्स को फ्लैक्सिबल जैसी सुविधा भी प्रदान करते हैं जिसकी मदद से आप इसको कहीं भी पुट कर सकते हैं। वास्तविकता में वेबकैम पूरी तरह से डिजिटल कैमरा होता है।

 

Webcam के आविष्कारक कौन है?

Webcam को सर्वप्रथम सन 1991 में दो महान वैज्ञानिकों के द्वारा डेवलप किया गया जिनका नाम ‘Dr. Quentin Stafford Feasar और Paul Jardetzky’ है। Webcam को सबसे पहले “XCoffee” ‌ नाम दिया गया था जिसको “Trojan Room Coffee Pot” के नाम से भी जाना जाता है। फिर कुछ वर्ष बाद सन 1993 में Daniel Gordon और Martyn Johnson ने साथ मिलकर प्रथम इसको इंटरनेट से कनेक्ट किया था।

 

Webcam के कितने प्रकार होते हैं?

Webcam कई प्रकार से आते हैं और कई सारे कामों में इनका उपयोग किया जाता है। चाहे घर के लिए या फिर ऑफिस मीटिंग जैसे कार्यों के लिए सबके लिए अलग-अलग टाइप के होते हैं। चलिए इनके बारे में हम नीचे जानकारियां जानते हैं-

1. Standalone Webcam-

इस टाइप के Webcam को पर्सनल वर्क के लिए यूज बहुत ही उचित माना जाता है क्योंकि इनमें एक तरह से लेंस और स्टैंड होता है। जिनके द्वारा आप इन्हें कहीं भी रख सकते हैं। कंप्यूटर में कनेक्ट करने के लिए इनमें USB Cable की सहायता ली जाती है इतना ही नहीं इनको सीरियल पोर्ट कनेक्टर की हेल्प से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

2. Integrated Webcam-

इस टाइप में वे Webcam होते हैं जो सिस्टम के साथ में पहले से ही जुड़े हुए होते हैं उदाहरण जैसे Notebook और laptop इनमें ऊपर (top) में Integrated Webcam आसानी से देखने को मिलते हैं। इनका साइज बहुत ही छोटा होता है और इनमें एक बेहतर quality देखने को नहीं मिलती है। आप केवल नॉर्मल वीडियो कॉल, सेल्फी के लिए यूज कर सकते हैं।

3. Network Camera-

इस टाइप के Webcam खासकर बेहतर क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और यह बहुत ही एक्सपेंसिव होते हैं। इनको हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत रहती है अगर इंटरनेट सही नहीं मिलेगा तो ये सही ढंग से वर्क नहीं कर पाते हैं। इनको कंप्यूटर के साथ वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं दूसरी और इनको खासकर सिक्योरिटी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इनको कंप्यूटर के साथ में कनेक्ट करने के लिए वाईफाई की मदद ली जाती है तभी ये कंप्यूटर से कनेक्ट हो पाते हैं।

 

Webcam के उपयोग कौन-कौन से हैं?

Webcam को कई तरह के कार्यों के लिए यूज किया जाता है लेकिन कुछ विशेष कार्यों के बारे में नीचे जानकारी दी गई है जिन कार्यों में हम Webcam को नॉर्मली यूज कर सकते हैं-

• Webcam को सामान्यतः चाहे वह वीडियो कॉन्फ्रेंस हो या लाइव स्ट्रीमिंग या ऑफिस मीटिंग इत्यादि कार्यों के लिए वेबकैम बहुत ही आवश्यक होता है।
• Webcam की हेल्प से Video Calling सिंपली की जा सकती है।
• शिक्षा के क्षेत्र में भी Webcam बहुत ही लाभकारी है। इसके द्वारा ऑनलाइन क्लासेस, ट्रेनिंग जैसे कार्यों में यूज कर सकते हैं।
• बैंकिंग के क्षेत्र में भी Webcam बड़ा ही मददगार साबित हुआ है क्योंकि इसके द्वारा प्रेजेंट एक्टिविटीज को कैद करके रख सकते हैं मतलब कि यहां वर्तमान गतिविधियों को रिकॉर्ड करने में सक्षम होता है।
• Webcam को आप अपने घर की सुरक्षा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
• इनका उपयोग आज के टाइम में शॉपिंग मॉल, कंपनियां, स्टोर, स्कूल, कॉलेज, रोड इत्यादि जैसे स्थानों पर नजर रखने के लिए होता है ताकि जितनी भी एक्टिविटीज होती है उन पर बड़ी सरलता से नजर रखी जा सके।

 

Webcam से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Webcam हर क्षेत्र में बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुए हैं। कुछ लाभ के बारे में निम्नलिखित जानकारी दी गई है चलिए विस्तार से जानते हैं-

• Webcam लाइट वेट में आते हैं इनमें ज्यादा वजन नहीं होता है।
• Webcam आपको माइक जैसी फैसिलिटी भी प्रोवाइड करते हैं।
• इनको किसी भी सिस्टम के साथ कनेक्ट करना बहुत ही सरल होता है।
• आप दूर रहकर भी पर्सनल या पब्लिक एरिये में सुरक्षा की दृष्टि से इनका यूज सिंपली कर सकते हैं।

 

Webcam से क्या नुकसान हैं?

Webcam से कुछ नुकसान के बारे में नीचे जानकारी दी गई है चलिए जानते हैं-

• Webcam को कुछ लोग अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करते हैं जो कि बहुत ही गलत है।
• यह पहले से ही कंप्यूटर के साथ नहीं आते बल्कि इनको अलग से परचेस करके फिर कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना पड़ता है।
• इनके उपयोग से बिजली की खपत में वृद्धि होती है।
• Webcam को आज के मॉडर्न जमाने में हैक करना मामूली सी बात हो चुकी है।

➤ यहां भी जानें- Zoom App क्या है?इसमें अकाउंट,मीटिंग ज्वाइन,विशेषता,फायदे और इसमें पैसे कैसे कमाएं? हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Webcam क्या है। आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 कंप्यूटर में Webcam क्या है?
Ans. Webcam को Web Camera भी कहते हैं यहां मुख्य रूप से इनपुट डिवाइस होता है इसका उपयोग वीडियो कॉल, वीडियो को कैप्चर, सेल्फी लेने, तस्वीरों को खींचने इत्यादि जैसे इंर्पोटेंट वर्क के लिए होता है। यहां लैपटॉप में तो पहले से ही होता है लेकिन कंप्यूटरों में इसको कनेक्ट करने के लिए USB केबल या फायरवायर पोर्ट का यूज करना होता है।

Q.2 Webcam की उपयोगिता क्या है?
Ans. Webcam को सामान्यतः चाहे वह वीडियो कॉन्फ्रेंस हो या लाइव स्ट्रीमिंग या ऑफिस मीटिंग इत्यादि कार्यों के लिए वेबकैम बहुत ही आवश्यक होता है।

Q.3 Webcam कौन सा डिवाइस है?
Ans. Webcam विशेष रूप से इनपुट डिवाइस होता है।

Advertisement

Leave a Comment