VFX क्या है और कितने प्रकार के होते है?

आज के आर्टिकल में हम VFX से रिलेटेड कुछ जानकारियां जानेंगे। आखिर VFX क्या है, कैसे कार्य करता हैं, इसके प्रकार सभी जानकारियां इस आर्टिकल की मदद से आसान शब्दों में जानने की कोशिश करेंगे तो आइए दोस्तों बिना वक्त गंवाए नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

VFX क्या है?

VFX एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी का रूप है। जो वीडियो और फोटो को एडिट करने में बड़ा योगदान देती है। अभी के समय में इसका वीडियो और फिल्मों में बहुत उपयोग किया जा रहा है। इसमें ऐसा अद्भुत गुण है कि जिसकी मदद से ऐसे सीन को बनाया जा सकता है। जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल है। कहने का अर्थ इसका उपयोग वीडियो में उन Scenes (दृश्यों) में होता है। जिसको रियलिटी में करना बहुत कठिन या नामुमकिन ही होता है। उदाहरणार्थ- एलियंस दिखाना, डायनासोर दिखाना, कोई सा बड़ा झरना दिखाना या फिर कोई सा भी मैजिक करना इत्यादि चीजें VFX की हेल्प द्वारा ही मुमकिन है। क्योंकि आप जानते हैं आज के जमाने में डायनासोर की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है। जो डायनासोर हम वीडियो या कोई सी मूवी में देखते हैं। वह VFX द्वारा ही एडिट होते हैं परंतु देखने में बिल्कुल रियल लगते हैं।


VFX ने मनोरंजन के क्षेत्र में बवाल मचा दिया है। मतलब इसकी हेल्प से वीडियो के बैकग्राउंड को चेंज करके वीडियो को काफी ज्यादा सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है।
वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक मूवी में इसका यूज होता है। इसके यूज़ से समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

 

VFX का फुल फॉर्म क्या है?

VFX का फुल फॉर्म “Visual Effects” होता है। इसका हिंदी में अर्थ “दृश्यात्मक प्रभाव” होता है।

 

VFX किस तरह कार्य करता है?

VFX में विशेष तौर पर VFX Software काफी महत्व रखते हैं। सॉफ्टवेयर की मदद से ही सीन में स्पेशल इफैक्ट्स को डाला जाता है। जब एक्टर्स द्वारा शूटिंग की प्रोसेस कंप्लीट हो जाती है। तब उस सीन को VFX Software की मदद से सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए कंप्यूटर में एडिट करना होता है यानी कि उस सीन के बैकग्राउंड को बदलकर कोई से भी दूसरे एलिमेंट्स को जोड़ दिया जाता है। जिनको साधारण मेथड से जोड़ना बहुत कठिन होता है। जो होते काल्पनिक है लेकिन जब देखते हैं जब वास्तविक जैसे प्रतीत होते हैं।
आपने कभी देखा होगा कि जब बॉलीवुड या हॉलीवुड मूवी की शूटिंग होती है। तब बैकग्राउंड में ग्रीन अथवा ब्लू, पर्दे या फिर स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन अथवा ब्लू स्क्रीन का इस्तेमाल बैकग्राउंड को बदलने एवं इफैक्ट्स को डालने के लिए किया जाता है। चुकीं इनके द्वारा बिना परेशानी के बैकग्राउंड को बदलना काफी सरल होता है। इस प्रकार VFX की मदद से किसी भी सिंपल सीन को इच्छानुसार स्पेशल इफेक्ट्स डालकर ओर भी बेहतर बनाया जा सकता है।

 

VFX के प्रकार कौन-कौन से हैं?

VFX के कुछ प्रकार निम्नलिखित दिए गए हैं। आइये जिनके बारे में जानते हैं-

1. Matte Painting-

Matte Painting जिसको हिंदी में मैट चित्रकला कहते हैं। यहां टेक्नोलॉजी ऐसी चित्रकला यानी की पेंटिंग को क्रिएट कर सकती है। जो बिल्कुल रियल जैसी लगती है। अर्थात् जब मूवी में कोई सा बैकग्राउंड देना होता है। जो वर्तमान समय में मौजूद नहीं हैं। तब इसकी मदद से उसकी पेंटिंग बनाकर उस सीन को लेकर रियल जैसा दर्शाया जाता है।

2. Rigging-

इसको Skeletal (कंकाल) Animation के नाम से भी जाना जाता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से मूवी में जो निर्जीव वस्तु होती है। उनमें जान डाली जाती है। मतलब इस टेक्नोलॉजी से निर्जीव वस्तु में bone (हड्डी) डाली जाती है जिस वजह से निर्जीव वस्तु सरलता से move कर सके।

3. Digital Animation-

डिजिटल एनीमेशन इसमें डिजिटल तरीके से ही कार्य होता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से विभिन्न कार्य किए जा सकते हैं जैसे- कंप्यूटर द्वारा ग्राफिक क्रिएट करना, मूवी के सीन को क्लियर करना इत्यादि। इसमें कई प्रकार की 3D इमेज का यूज़ होता है।

4. Motion Capturing-

Motion Capturing जिसका अर्थ गति को वश में करना होता है। इस टेक्नोलॉजी को बेस्ट टेक्नोलॉजी कह सकते है। क्योंकि इसकी हेल्प से लोगों या वस्तुओं की गतिविधि को बहुत ही छोटे रूप में पर्दे पर उतारा जा सकता है।

 

VFX Courses कौन-कौन से हैं?

VFX Courses के कुछ नाम निम्नलिखित है-

Bachelor in Animation and Visual
Diploma in VFX
Diploma in Animation in Filmmaking
Master in Visual Basic
MSc Animation and VFX

 

VFX से क्या फायदे होते हैं?

VFX से जो फायदे होते हैं। उनके बारे में कुछ निम्नलिखित माध्यम से जानकारियां जानते हैं जैसे-

VFX के द्वारा साधारण बैकग्राउंड को सुंदर और आकर्षक बैकग्राउंड में बदला जा सकता है।

VFX अनेक प्रकार के स्पेशल इफेक्ट्स प्रोवाइड करता है।

VFX से समय और पैसे की काफी बचत होती है।

VFX द्वारा जो बैकग्राउंड दिया जाता है। वहां बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होता है। जिसके कारण दर्शकों का मनोरंजन भी अच्छे से होता है।

VFX की मदद से खतरनाक सीन को भी सरलता से शूट किया जा सकता है। पहले के समय में ऐसे सीन को शूट करना बड़ा मुश्किल होता था। लेकिन VFX ने यहां मुमकिन कर दिखाया।

 

VFX effects Software के नाम कौन-कौन से हैं?

VFX effects के कुछ प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर के नाम निम्नलिखित दर्शाए गए हैं-

1. MotionStudio 3D
2. Blender
3. Media Composer
4. HitFilm
5. Nuke
6. Celtx
7. SGO Mistika
8. Massive Prime
9. Adobe After Effects
10. Red Giant Effects Suite
11. Adobe Photoshop
12. Screenplay Template

➤ यहां भी जाने-

ISDN क्या है? ISDN कनेक्शन कैसे वर्क करता है?

 

हमने क्या सीखा?

आज हमने इस लेख में सीखा कि VFX क्या है? हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है यदि आपका कोई अन्य सवाल है तो आप कमेंट के जरिए पूछ सकते है। साथ में इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।
“Thanks”

 

VFX से संबंधित कुछ FAQ-

Q.1 VFX का मतलब क्या होता है?
Ans. VFX एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी का रूप है। जो वीडियो और फोटो को एडिट करने में बड़ा योगदान देती है। अभी के समय में इसका वीडियो और फिल्मों में बहुत उपयोग किया जा रहा है। इसमें ऐसा अद्भुत गुण है कि जिसकी मदद से ऐसे सीन को बनाया जा सकता है। जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल है।

Q.2 वीएफएक्स क्यों जरूरी है?
Ans. VFX ने मनोरंजन के क्षेत्र में बवाल मचा दिया है। मतलब इसकी हेल्प से वीडियो के बैकग्राउंड को चेंज करके वीडियो को काफी ज्यादा सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक मूवी में इसका यूज होता है। इसके यूज़ से समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

Q.3 VFX से क्या लाभ है, बताये?
Ans. VFX द्वारा जो बैकग्राउंड दिया जाता है। वहां बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होता है। जिसके कारण दर्शकों का मनोरंजन भी अच्छे से होता है।

 

Advertisement

Leave a Comment