Threads App क्या है: कैसे डाउनलोड करे, कैसे अकाउंट बनाएं और कैसे फीचर्स है इसमें? सभी जाने।

दोस्तों आज का विषय सोशल मीडिया ऐप्स से रिलेटेड है। अभी फिलहाल वैसे तो बहुत सारी ऐप्स है जिनको बहुत सारे लोग यूज़ करते हैं परंतु अभी एक न्यू ऐप्स आया है। जो काफी trending में भी चल रहा है। जिसको Threads App कहा जाता है और यहां बिल्कुल अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। Threads App एक नया सोशल मीडिया एप्स है। जिसमें बहुत सारे फीचर्स उपलब्ध हैं और विशेष बात यह कि ये इंस्टाग्राम से कनेक्ट होता है और आपको ज्ञात होगा कि इंस्टाग्राम कितना बड़ा सोशल मीडिया ऐप्स है जिसको बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटी से लेकर देश के नव युवा भी यूज करते हैं।


आज के आर्टिकल में हम Threads App से रिलेटेड जानकारियां जानेंगे कि आखिर Threads App क्या है, इससे आपको फायदा क्या होने वाला है, इसके फीचर्स इत्यादि संपूर्ण जानकारियां आसान शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं। तो आइए बिना देर करें Threads app के बारे में जानकारियां हासिल करते हैं-

 

Threads App क्या है?

Threads App एक तरह से सोशल मीडिया ऐप का रूप है। यहां इंस्टाग्राम का ही एक प्रोडक्ट है। थ्रेड्स ऐप को मेटा कंपनी ने लॉन्च किया है। यह बिल्कुल ट्विटर के जैसा वर्क करता है इसमें आपको बहुत प्रकार के फीचर्स मिलते हैं। जिनको आप आसानी से यूज कर सकते हैं। थ्रेड्स ऐप में आप टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, लिंक ये सब सरलता से पोस्ट कर सकते हैं। थ्रेड्स ऐप में आपको Text Post में मिनिमम 500 कैरेक्टर यूज करने की सुविधा मिलती है। आप अधिकतम 500 लेटर का Textpost कर सकते हैं।
Textpost के माध्यम से आप अपने विचारों को शेयर कर सकते हैं। थ्रेड्स ऐप बिल्कुल ट्विटर के जैसी समानता रखता है इसमें और ट्विटर में बिल्कुल समान फीचर्स देखने को मिलते हैं। थ्रेड्स ऐप में टेस्ट कंटेंट को बहुत ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

 

Threads App को डाउनलोड कैसे करें?

थ्रेड्स ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और फिर सर्च बार में Threads App को टाइप करके सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा फिर आपके सामने सरलता से Threads App आ जाएगा तब आपको इंस्टॉल वाली बटन पर क्लिक करना है और कुछ ही देर में यह ऐप डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद आप इस ऐप में अपना अकाउंट बनाकर इसका यूज कर सकते हैं।

 

Threads App में अकाउंट कैसे बनाते हैं?

थ्रेड्स ऐप में अकाउंट बनाना बहुत सिंपल है। अगर आप नये यूजर है तो आप भी बड़े सिंपल तरीके से थ्रेड्स ऐप में अकाउंट बना सकते हैं। अकाउंट बनाने के लिए कुछ विशेष बातें है जिनको अवश्य फॉलो करें-

  1. सर्वप्रथम आपको थ्रेड्स ऐप को अपने डिवाइस में अगर आपके पास Android वर्जन मौजूद है तो आप Google Play Store या फिर iOS है तो App Store में से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लीजिए।

  2. इसके बाद आप थ्रेड्स ऐप को ओपन करके इंस्टाग्राम के अकाउंट से थ्रेड्स ऐप को लॉगिन कर लीजिए

  3. अगर आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम अकाउंट मौजूद है तो उससे लॉगिन कर लीजिए और अगर मौजूद नहीं है तो एक नया अकाउंट create कर लीजिए और फिर उस अकाउंट से थ्रेड्स ऐप में लॉगिन कर दीजिए।

  4. अब आपको थ्रेड्स ऐप में इंपोर्ट का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक कर दीजिए इससे यह होगा कि जो इंस्टाग्राम पर आपकी प्रोफाइल और बायो सेट है। वहां थ्रेड्स ऐप में डायरेक्ट सेट हो जाएगा।

  5. इस प्रकार आपकी Threads Profile कंप्लीट हो जाएगी और फिर आप थ्रेड्स ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

 

Threads App के फीचर्स क्या-क्या है?

थ्रेड्स ऐप जो बहुत-से प्रकार के फीचर को लेकर आया है। यहां कुछ हद तक ट्विटर के जैसा ही होता है बस इसमें कुछ थोड़े से ही बदलाव देखने को मिलते हैं।
आइए जिनके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।

  • इस ऐप में आप अपने क्लोज फ्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। जिन्हें आपने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है।
  • इस ऐप की मदद से आप अपने अनुभव और अपने विचारों को अपने पर्सनली दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको इंस्टाग्राम की मदद से लॉगिन होने का ऑप्शन मिलता है। मतलब आप इंस्टाग्राम की सहायता से थ्रेड्स ऐप में लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसमें आपको privacy controls का विकल्प मिलता है जिससे आपके थ्रेड्स अकाउंट को कौन देख सकता है और कौन रिप्लाई कर सकता है। यह सभी चीजें आप आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • इसमें 31 भाषाएं उपलब्ध है। जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • जिन लोगों की 18 वर्ष से कम उम्र है। उनके लिए विशेष रूप से अपने प्रोफाइल को private (निजी) ही रखने का विकल्प दिया जाता है।

 

यहां भी जाने-
Dark Web क्या है इसका उपयोग किन कार्यों में किया जाता है?

 

सारांश-

दोस्त आप इस आर्टिकल की मदद से यहां तो जान गए होंगे की Threads App क्या है तथा इससे संबंधित सभी जानकारियां क्लियर हो चुकी होगी अगर फिर भी आपके मन में किसी भी प्रकार का “Threads App” से संबंधित प्रश्न है तो आप निसंकोच होकर हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं इस जानकारियों को अपने दोस्तों, परिवार, व परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें यह जानकारी उनके लिए भी उपयोगी हो सकती है।

“Thanks To All”

 

Threads App से संबंधित कुछ FAQ-

  Q.1 थ्रेड्स इंस्टाग्राम ऐप क्या है?
  Ans. यह बिल्कुल ट्विटर के जैसा वर्क करता है इसमें आपको बहुत प्रकार के फीचर्स मिलते हैं। जिनको आप आसानी से यूज कर सकते हैं।थ्रेड्स ऐप में आप टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, लिंक ये सब सरलता से पोस्ट कर सकते हैं।

  Q.2 क्या थ्रेड्स ऐप को कोई भी व्यक्ति यूज कर सकता है?
  Ans. यहां ऐप एक तरह से Easy To Use मेथड पर वर्क करती है। जिसका न्यू यूजर भी आसानी से उपयोग कर सकता है।

  Q.3 थ्रेड्स ऐप को किसने लॉन्च किया है?
Ans. थ्रेड्स ऐप को meta company ने लॉन्च किया है।

 

Advertisement

Leave a Comment