सोलर वॉटर हीटर क्या है? इसके प्रकार, उपयोग, लाभ और कार्यविधि बताये। हिंदी में-

आज वर्तमान समय में दिनों दिन कुछ नई-नई चीजों का चलन देखने को मिल रहा है। मतलब जिसके बारे में हमने विचार न किया हो वही चीज आज मुमकिन हो रही है। हर क्षेत्र में ग्रोथ देखने को मिल रही है। आज वह सभी कार्य संभव है जो पिछले कुछ समय पहले असंभव लग रहे थे। आज हम एक ऐसे ही विषय के बारे में बात करने वाले हैं। दोस्तों अब सर्दियों का सीजन चल रहा है और इसमें लोगों को ज्यादातर गर्म पानी की बहुत आवश्यकता होती है। इसी से संबंधित आज के विषय में हम जानकारियों के बारे में जानेंगे। आज ऐसे टॉपिक के बारे में चर्चा करेंगे जिससे आपके कई सारे फायदे होने वाले हैं जिसका नाम Solar Water Heater चलिए दोस्तों इससे रिलेटेड टोटल इनफार्मेशन को नीचे विस्तार से जानते हैं।

 

Solar Water Heater क्या है?

Solar Water Heater एक ऐसा माध्यम है जिसके गुण बहुत ही अद्भुत है। यहां सूर्य के प्रकाश के द्वारा पानी को गर्म कर सकता है। मतलब यहां सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करके पानी को गर्म करने में सक्षम है। इसका सिद्धांत सोलर एनर्जी को टर्मिनल एनर्जी में बदलता है। यहां बिजली की खपत को भी बचाता है। सोलर वाटर हीटर में एक पानी की टंकी होती है जिसमें गर्म पानी स्टोर होता है। टंकी की कैपेसिटी 100 liters से 800 liters तक हो सकती है। सोलर वाटर हीटर को घर के छत पर या किसी खाली जगह पर स्थापित किया जाता है। जिससे प्रतिदिन सूर्य का प्रकाश सोलर वाटर हीटर पर आ सके। वैसे सोलर वाटर हीटर का अगर आप भी यूज करते हैं तो सरकार ने इस पर सब्सिडी का भी ऑफर रखा है। यहां सब्सिडी सभी राज्यों में भिन्न-भिन्न निर्देशों को ध्यान में रखकर होती हैं।

 

Solar Water Heater के प्रकार कौन-कौन से हैं?

सोलर वाटर हीटर के मुख्य रूप से दो प्रकार हैं। जिनकी डिटेल में जानकारी नीचे दर्शाई गई है-

1. Flat Plate Collectors (FPC)-

इस टाइप के सोलर वाटर हीटर में एक मेटल की प्लेट लगी हुई रहती है। जिसको ट्रांसपेरेंट ग्लास अथवा प्लास्टिक कवर के द्वारा ढाका जाता है। इसमें जो प्लेट लगी हुई रहती है वहां सूर्य की लाइट को absorb करती है। साथ में हिट को चैनलों की हेल्प से बहते हुए पानी में ट्रांसफर करती हैं।

2. Evacuated Tube Collectors (ETC)-

इस टाइप के सोलर वाटर हीटर में कई सारे ग्लास ट्यूब होते हैं। जिनमें हर एक absorbent (शोषक) में प्लेट लगी हुई रहती है। tube vacuum sealed इसका कार्य हिट के लॉस को कम करना होता है। जो बाहर ग्लास की ट्यूब होती है उनके माध्यम से सूर्य की लाइट होकर गुजरती है और फिर absorber plate को हिट प्रोवाइड करती है और फिर इसके बदले में पानी गर्म होता है।

सोलर वॉटर हीटर क्या है? इसके प्रकार, उपयोग, लाभ और कार्यविधि बताये। हिंदी में-

Solar Water Heater के उपयोग क्या है?

सोलर वाटर हीटर को कई विभिन्न स्थानों पर उपयोग में लाया जाता है। चलिए दोस्तों निम्नलिखित माध्यम से कुछ विशेष जानकारी को जानते हैं-

• घर में पानी गर्म करने के लिए।
• स्विमिंग पूल में भी पानी को गर्म करने के लिए यहां बड़ा ही उचित ऑप्शन है।
• कई सारे इंडस्ट्रियल प्रोसेस में पानी को गर्म करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
• हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, डेयरी प्लांट, इत्यादि क्षेत्रों में।

Solar Water Heater की कार्यविधि/कैसे कार्य करता है?

सोलर वॉटर हिटर बहुत ही अद्भुत तरीके से अपना वर्क करता है चलिए निम्नलिखित पॉइंट के माध्यम से जानते हैं-

• दोस्तों सर्वप्रथम एक बड़ी पानी को इकट्ठा करने वाली टंकी होती है जिसमें पानी भरा जाता है।
• इस टंकी का पानी वाटर पाइप के समर्थन से हॉट वॉटर के स्टोरेज टैंक में पहुंचता है।
• हॉट वॉटर का स्टोरेज टैंक डायरेक्ट ही सोलर पैनल से कनेक्ट रहता है। फिर यहां सूर्य की लाइट को अवशोषित करके जो दूसरे टैंक से ठंडा पानी आया है उसको गर्म करता है।
• दोस्तों आपको पता है कि सोलर पैनल में कई सारी प्लेट होती है। इन प्लेटों के द्वारा सूर्य का प्रकाश अवशोषित किया जाता है।
• अब जो पानी गर्म होता है वहां हॉट वॉटर के स्टोरेज टैंक में कम घनत्व के कारण ठंडे पानी के ऊपर दूसरे पाइप के माध्यम से आता है क्योंकि गर्म पानी का घनत्व कम होता है और ठंडे पानी का घनत्व ज्यादा होता है‌ इसलिए ठंडा पानी नीचे रह जाता है और गर्म पानी ऊपर आ जाता है।
• फिर इस हॉट वॉटर के स्टोरेज टैंक में से एक दूसरा पाइप जाता है इस पाइप के द्वारा गर्म पानी को बाहर निकाला या यूज़ कर लिया जाता है।

 

Solar Water Heater से क्या-क्या लाभ है?

सोलर वाटर हीटर से कई तरह के लाभ होते हैं चलिए निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं-

1. खासकर बिजली की बहुत बचत होती है।

2. सोलर वाटर हीटर के लिए गवर्नमेंट के द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।

3. इसका लगभग 15 से 20 वर्ष के लिए आसानी से यूज कर सकते हैं।

4. सोलर वाटर हीटर के द्वारा पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

5. सोलर वाटर हीटर में जो पानी गर्म होता है उसको आप घर में नहाने, कपड़े धोने, खासकर सर्दियों के दिनों में पीने के लिए लगभग सभी कार्यों के लिए यूज कर सकते हैं।

6. सोलर वाटर हीटर में जितने भी solar energy devices है उनकी लॉन्ग टाइम के लिए वारंटी होती है।

Top 10 Solar Water Heater-

1. Racold Solar Water Heater
2. Sudarshan Saur Solar Water Heater
3. ETC Solar water heater
4. Solarizer
5. AEGASUN Energy LLP
6. Lpd Evacuated Solar Water Heaters
7. Solar pool heater
8. Gajanan Solar
9. Benchmark Solar Water Heater
10. Tata Power Solar

➤ यहां भी जानें- Autocad क्या है? कोर्स,उपयोग, कैसे सीख, फील्ड में नौकरियां, जॉब के ऑफर और फायदे बतायें। हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Solar Water Heater क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Solar Water Heater क्या है?
Ans. Solar Water Heater एक ऐसा माध्यम है जिसके गुण बहुत ही अद्भुत है। यहां सूर्य के प्रकाश के द्वारा पानी को गर्म कर सकता है। मतलब यहां सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करके पानी को गर्म करने में सक्षम है। इसका सिद्धांत सोलर एनर्जी को टर्मिनल एनर्जी में बदलता है।

Q.2 Solar Water Heater की प्राइस क्या है?
Ans. Solar Water Heater की प्राइस एक अनुमान से 15,000 रुपये से 55,000 रुपये तक होती है।

Advertisement

Leave a Comment