O level क्या है? ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स से क्या फायदा होता है? सभी जाने।

Computer एक ऐसा उपकरण है। जिस की उपयोगिता निरंतर तेजी से बढ़ती जा रही है। दोस्तों आपको ज्ञात होगा कि आज के समय में Computer बहुत-से क्षेत्रों में इस्तेमाल होता है जैसे-Bank Work, Online Work, Online Study, Editing etc.

Computer से आपके बहुत मुश्किल कार्य बड़ी ही सरलता के साथ कम समय में पूरे हो जाते हैं। Computer लगभग सभी के लिए बहुत महत्व रखता है किंतु कुछ ऐसे भी लोग आज के जमाने में होते हैं जिनको Computer की बेसिक इनफार्मेशन मालूम नहीं है या फिर जो इस फील्ड में जॉब की तलाश करने में जुटे हैं तो उनके लिए आज यहां आर्टिकल महत्वपूर्ण होने वाला है। उनकी कुछ हद तक समस्या कम हो सकती है। आज के आर्टिकल में हम O level क्या है? इसके बारे में जानकारियां जानने की कोशिश करेंगे तो चलिए दोस्तों समय का ध्यान रखते हुए महत्वपूर्ण विषय के बारे जानकारियां जानते हैं-

 

O level क्या है?

O level जिसका फुल फॉर्म “Ordinary Level” होता है। यहां एक तरह से कंप्यूटर कोर्स होता है जिसमें मुख्य रूप से डिप्लोमा कोर्स अवेलेबल हैं। इसमें कुछ कंप्यूटर से रिलेटेड बेसिक इनफार्मेशन एवं कुछ इंपॉर्टेंट एप्लीकेशन से संबंधित इंफॉर्मेशन भी मिलती है। ओ लेवल को संचालित करने के पीछे NIELIT (National Institute of Electronic and Information Technology) का समर्थन है। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स पूर्णतः एक वर्ष के लिए होता है यानी कि कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स को कंप्लीट कर सकता है। 1 वर्ष में दो टाइप से सेमेस्टर होते हैं। ओ लेवल कोर्स के माध्यम से कोई भी व्यक्ति Web Designer, User Interface Designer, Office Automation Assistant इत्यादि फील्ड में जॉब के लिए इंपॉर्टेंट स्किल को डेवलप करने का प्रयास कर सकता है। यह सभी स्किल को कंप्लीट करने के बाद कोई भी व्यक्ति टेक्नोलॉजी से रिलेटेड किसी भी टाइप के जॉब प्रोफाइल में करियर बना सकता है। स्टूडेंट की योग्यता 10+2 होना ही चाहिए तब जाकर ही कोई भी स्टूडेंट ओ लेवल कोर्स में एडमिशन पाने के काबिल बन सकता है। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में चार सब्जेक्ट स्टूडेंट को पढ़ने के लिए मिलते हैं।

 

O level कंप्यूटर कोर्स से क्या फायदा होता है?

दोस्तों ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स को करने से आपको कई प्रकार के लाभ होते हैं। चलिए निम्न माध्यम से जानते हैं-

• ओ लेवल कोर्स को कंप्लीट करने के बाद आप नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप खुद का एक निजी कंप्यूटर कोचिंग इंस्टिट्यूट भी ओपन कर सकते हैं।

• ओ लेवल कोर्स पूरा करने के बाद आप प्राइवेट या सरकारी स्कूल में कंप्यूटर टीचर की जॉब भी पा सकते हैं।

• आप आसानी से किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी कंपनियों में भी जॉब के लिए ओ लेवल कोर्स के सर्टिफिकेट को अप्लाई में ले सकते हैं ।

• आप सिंपली डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा की खास वैकेंसी में या तो O या फिर A लेवल सर्टिफिकेट होल्डर भी अप्लाई करने में भी बहुत मदद मिलेगी।

 

O level कंप्यूटर कोर्स में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में आवेदन करने के लिए दोस्तों आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिन्हें निम्नलिखित दर्शाया गया है आइए जानते हैं-

Step 1. दोस्तों आपको सर्वप्रथम NIELIT की ऑफिशल वेबसाइट http://student.nielit.gov.in को ओपन करना होगा।

Step 2. ओपन करने के बाद स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज आ जाएगा। आपके यहां पर राइट साइड में “Apply Online” का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Step 3. उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने और भी कई प्रकार के ऑप्शन आ जाएंगे जिसमें से आपको केवल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में O Level (O) पर क्लिक करना होगा।

Step 4. क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज में “I Agreed to Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 5. इसके पश्चात अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर ओपन हो जाएगा। तब आपको मांगी गई सभी डिटेल्स को सही-सही भर देना है।

Step 6. सभी डिटेल्स को सही तरीके से भरने के बाद आपको कुछ इंपॉर्टेंट दस्तावेजों को स्कैन करना होगा। स्कैन करने के बाद उसको अपलोड भी करना होता है। खास बात आपको कुछ रजिस्ट्रेशन फीस मिनिमम ₹500 का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

Step 7. अंत में कैप्चा कोड की प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।

दोस्तों इस प्रकार आप ऑनलाइन तरीके से ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में बड़ी ही सरलता से आवेदन की प्रक्रिया को कंप्लीट कर सकते हैं।

 

O level कंप्यूटर कोर्स में जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन-कौन से हैं?

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में फॉर्म भरने के लिए दोस्तों निम्नलिखित कुछ प्रमुख डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-

• आवेदक व माता-पिता का नाम
• जन्म तिथि
• मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
• लिंग
• कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र
• एड्रेस, वैवाहिक स्थिति, रिलिजन
• सम्पूर्ण सिलेबस।

इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां ओ लेवल कोर्स में बहुत ही अहम् होती है।

 

O level कंप्यूटर कोर्स में फीस कितनी लगती है?

दोस्तों ओ लेवल कोर्स में आप एडमिशन लेना चाहते हैं तो फीस के बारे में जरूर जानकारियां हासिल कर ले। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स की फीस केवल आप पर निर्भर करती है अगर आप जैसे- ऑनलाइन माध्यम से डायरेक्ट ओ लेवल कोर्स करते हैं तो आपको मिनिमम ₹3000 से ₹4000 तक का पूरा खर्चा आ सकता है किंतु अगर आप वही किसी बड़े इंस्टीट्यूट में एडमिशन कराते हैं। तब आपका ओ लेवल कोर्स कंप्लीट करने में मैक्सिमम ₹15000 से लेकर ₹20000 तक का इन्वेस्टमेंट आ सकता है।

 

O level कंप्यूटर कोर्स करने के बाद जॉब के ऑप्शन-

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आप निम्नलिखित दर्शाई गई फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको ओ लेवल कोर्स कंप्लीट करना ही होगा चलिए दोस्तों निम्न माध्यम से जानते हैं-

1. कंप्यूटर ऑपरेटर
2. जूनियर प्रोग्रामर
3. वेब डिजाइनर
4. teaching assistant
5. EDP Assistant

➤ यहां भी जानें- Chromebook क्या है? यह ट्रेडिंग, गेमिंग, ग्राफिक डिजाइन और वीडियो एडिटिंग के लिए कैसा है?

 

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें आशा है कि आप O level के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे। इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ O level के बारे में जान सके। और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी आपके लिए यहां जानकारी कितनी उपयोगी है Comment में जरूर बताइएगा।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 O level कंप्यूटर कोर्स करने से कौन सी जॉब मिलती है?
Ans. O level कंप्यूटर कोर्स को कंप्लीट करने से निम्न प्रकार की जॉब प्राप्त हो सकती है जैसे- कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर प्रोग्रामर, वेब डिजाइनर, teaching assistant, EDP Assistant.

Q.2 O level किस टाइप का कोर्स है?
Ans. यहां एक तरह से कंप्यूटर कोर्स होता है जिसमें मुख्य रूप से डिप्लोमा कोर्स अवेलेबल हैं। इसमें कुछ कंप्यूटर से रिलेटेड बेसिक इनफार्मेशन एवं कुछ इंपॉर्टेंट एप्लीकेशन से संबंधित इंफॉर्मेशन भी मिलती है। ओ लेवल को संचालित करने के पीछे NIELIT (National Institute of Electronic and Information Technology) का समर्थन है।

Advertisement

Leave a Comment