NDL क्या है? राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

आज के समय में सब कुछ चीजें ऑनलाइन माध्यम में परिवर्तित हो चुकी है। आज का जमाना डिजिटल बन चुका है। फ्यूचर में हमें और भी कई प्रकार की चीजें डिजिटल देखने को मिल सकती है। निरंतर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है ऐसी ऐसी डिजिटल तकनीकियां हम सबके लिए हर समय मौजूद रहती हैं जिनका हमने कभी भी विचार नहीं करा होगा।

ठीक ऐसे ही आज के टॉपिक में NDL पर बात करेंगे जो हमें डिजिटल तरीके से प्राप्त होता है तो चलिए दोस्तों वक्त गंवाए सभी जानकारियां नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

NDL क्या है?

NDL-राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, भारत तथा विदेशों के शिक्षा संस्थानों से अध्ययन सामग्री एकत्र करने का एक प्लेटफार्म है। यह एक डिजिटल पुस्तकालय है। जिसमें पाठ्य पुस्तक, निबंध, वीडियो आडियो पुस्तकें, व्याखयान, उपन्नयास तथा अन्य प्रकार की शिक्षण सामग्री शामिल है। कोई भी व्यक्ति, किसी भी समय और कहीं से भी राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर सकता है। यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क है साथ ही इस्तेमाल करने में भी बहुत आसान है।

 

NDL का पूरा नाम क्या है?

NDL जिसका पूरा नाम “National Digital Library” होता है। इसका हिंदी मतलब राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी” होता है।

 

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की कुछ निम्नलिखित विशेषताएं हैं तो आइए जानते हैं-

(a) राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की वेबसाइट के लिए www.ndl.gov.in पर विजिट कर सकते है।

(b) वेबसाइट के अलावा राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी मोबाइल एप्प पर भी उपलब्ध है।

(c) यह मोबाइल ऐप पूरे देश के पुस्तकालय और यहां तक कि विदेशी पुस्तकालय को डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराता है।

(d) यह ऐप आईफोन और एंड्रायड दोनों में उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

(e) उपयोगकर्ता विषय, स्रोत, सामग्री का प्रकार आदि के माध्यम से विषय वस्तु ढूंढ सकते हैं।

(f) अभी यह ऐप तीन भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी और बांग्ला में उपलब्ध है। राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में 200 भाषाओं में 160 स्रोतों की 1.7 करोड़ अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। लाइब्रेरी के अंतर्गत 30 लाख उपयोगकर्ताओं का पंजीकरण हो चुका है तथा सरकार का लक्ष्य प्रति वर्ष इस संख्या में 10 गुनी वृद्धि करना है।

 

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ी कुछ बातें-

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ी कुछ बातें निम्न है-

राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी जिसको आप ऐप के द्वारा इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके लिए आपको प्ले स्टोर ओपन करना और वहां से NDL इंस्टॉल कर लीजिए।

इंस्टॉल करने के बाद ओपन कर लीजिए और जो आवश्यक जानकारियां हैं उनको भर दीजिए।

 ये वेबसाइट के माध्यम से भी यूज़ किया जा सकता है। आपको वेबसाइट ओपन करना होगा फिर एक नया पेज ओपन होगा। जिस पर आपको कुछ अपनी विशेष जानकारियों को दर्ज करना है।

जैसे- नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, पासवर्ड, एजुकेशन लेवल इत्यादि जानकारियां भरने के बाद आप आराम से लॉगिन कर सकते हैं।

यहां भी जाने-
ISP क्या है ISP कैसे वर्क करता है?

 

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें आशा है कि आप राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी (NDL) के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे।
इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी (NDL) के बारे में जान सके और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी।

“Thank you”

 

कुछ FAQ-

 Q.1 क्या नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी फ्री है?
 Ans. कोई भी व्यक्ति, किसी भी समय और कहीं से भी राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर सकता है। यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क है साथ ही इस्तेमाल करने में भी बहुत आसान है।

 Q.2 राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की विशेषता क्या है?
 Ans. राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में 200 भाषाओं में 160 स्रोतों की 1.7 करोड़ अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। लाइब्रेरी के अंतर्गत 30 लाख उपयोगकर्ताओं का पंजीकरण हो चुका है।

Advertisement

Leave a Comment