MS PowerPoint (PPT) क्या है? – विशेषताएं, Presentation कैसे बनाये और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे कर सकते हैं? हिंदी में-

हेलो फ्रेंड्स आज के लेख में हम एक ऐसे विषय में बात करेंगे जिसका उपयोग आपको बहुत प्रॉफिट दिलाने वाला है। मतलब यहां आपकी बहुत ही उपयोग में आ सकता है जिससे आपके बहुत सारे कार्य सरलता से कंप्लीट हो जाएंगे इस विषय को MS PowerPoint (PPT) कहते हैं यहां आपके छोटे-बड़े सभी कार्यों को करने में सक्षम है लेकिन कुछ लोगों को इसकी बेसिक तथा एडवांस जानकारियां मालूम नहीं है इसकी संपूर्ण जानकारियां नीचे आसान शब्दों में दी गई है। नीचे दी गई जानकारी को आप ध्यान पूर्वक जान के आराम से इसके बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं जान सकते हैं-

 

MS PowerPoint (PPT) क्या है?

MS PowerPoint जिसका पूरा नाम “Microsoft Power Point” होता है। वहीं PPT जिसका फुल फॉर्म “PowerPoint Presentation” होता है। यहां ऐसा प्रोग्राम है जिसकी हेल्प से कोई भी यूजर बड़ी सरलता से अट्रैक्टिव प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकता है। विशेष तौर पर पावर पॉइंट को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया है। इसके माध्यम से जो Text, Audio डाटा है उसको स्लाइड के रूप में तैयार करना साथ में create, edit, format, share और present करने का वर्क करता है। पावर पॉइंट में यूजर को कई सारे ऐसे-ऐसे टूल्स मिलते हैं जो बहुत ही लाभकारी होते हैं मतलब जिनके द्वारा यूजर्स एक आकर्षित और सुंदर प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकता है।

 

MS PowerPoint की विशेषताएं कौन-कौन सी हैं?

एमएस पावरप्वाइंट की कुछ विशेष विशेषताएं निम्नलिखित दी गई है चलिए जानते हैं-

1. पावरप्वाइंट में एनीमेशन भी क्रिएट किया जा सकता है।

2. पावरप्वाइंट में विशेष रूप से Edit, add, delete slides, add pictures, add/delete animations, transitions आदि वर्क आराम से कर सकते हैं।

3. पावरप्वाइंट में यूजर को Create videos, create handouts, create presentation notes, speaker notes इत्यादि सुविधा भी मिलती है।

4. पावर पॉइंट में जो क्रिएट प्रेजेंटेशन होता है उसको आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

5. पावर पॉइंट के द्वारा स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी की जा सकती हैं।

6. इसके माध्यम से आप एक प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकते हैं।

7. पावर पॉइंट में आपके जितने भी टोटल प्रोजेक्ट क्रिएट होते हैं। उनको आप ड्राइव या फिर मोबाइल फोन में भी सेव करके रख सकते हैं।

 

PowerPoint Presentation (PPT) कंप्यूटर या लैपटॉप में किस तरह बना सकते हैं?

पावरप्वाइंट में प्रेजेंटेशन बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं। चलिए निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं-

1. सर्वप्रथम आपको पावर पॉइंट ओपन करना है फिर “start button” पर क्लिक करना होगा और all programs में जाना होगा।
2. ऑल प्रोग्राम्स में आपको “MS Office” का विकल्प इसको ओपन करें फिर इसमें पावर पॉइंट को भी ओपन करना होगा।
3. इतना सब करने के बाद आपको “New Blank Presentation” पर क्लिक करना है। इसके उपरांत डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा जिसमें आपको New Slide का विकल्प दिखेगा वहां से आप अपनी मर्जी अनुसार स्लाइड ले सकते हैं व इंसर्ट भी कर सकते हैं।
4. अंततः आप टेक्स्ट बॉक्स को इंसर्ट करके एक आकर्षित प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकते हैं। आप टेक्स्ट कलर, फोंट साइज, फोंट डिजाइन इत्यादि अपनी इच्छा से चेंज कर सकते हैं।
5. इंसर्ट के माध्यम से आप चाहे तो वीडियो, ऑडियो, इमेज जैसी फाइलों को ऐड कर सकते हैं।

 

PowerPoint Presentation (PPT) मोबाइल में कैसे बना सकते हैं?

दोस्तों अगर आपको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशंन मोबाइल से क्रिएट करना है तो यह भी मुमकिन है कुछ आसान स्टेप के द्वारा आप सीख सकते हैं।

1. आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशंस ऐप को इंस्टॉल करना है‌। इंस्टॉल होने के बाद आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना है जिसमें मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का यूज होगा।

2. अकाउंट क्रिएट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको Next button पर क्लिक करना होगा।

3. अब आगे आपको एक नया पेज मिलेगा जिसमें आपको ऊपर राइट साइड में + का आइकॉन दिखेगा जिस पर क्लिक कर दीजिए।

4. क्लिक करने के बाद आप “Create in” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए और यहां पर आपको “This device > Documents” जैसा ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करना है।

5. इतना सब करने के बाद आपको नीचे बहुत प्रकार के टेंपलेट्स दिखाई देंगे इसमें से आप अपनी इच्छा से किसी भी टेंपलेट्स को चुन सकते हैं आपको जो भी बेहतर टेंपलेट्स लगे उसका सिलेक्शन कर ले।

6. सिलेक्शन करने पर एक “go to settings” जैसा ऑप्शन आएगा इसको कंप्लीट कर ले और फिर नीचे की साइड आपको + का आइकॉन दिखेगा जिस पर क्लिक कर दीजिए इतनी सब प्रक्रिया के बाद आपके प्रोजेक्ट में न्यू स्लाइड ऐड हो जाएंगे।

7. अंततः आपको अब एक खाली बॉक्स दिखाई देगा उसे पर टच करके आप कुछ भी लिख सकते हैं जो आप लिखना चाहते हैं। पावर पॉइंट में जो आपके द्वारा लिखे गए टेक्स्ट उनको आप bold, underline तथा italics style में चेंज भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको टेक्स्ट का फोंट साइज बदलने की भी सुविधा मिलती है।

8. आपका मन अगर प्रेजेंटेशन में कोई से भी मीडिया फाइल जो image, video या फिर audio ग्रुप में उसको ऐड करने का है तो आप उसको भी insert वाले option पर क्लिक करके मीडिया टाइप सेलेक्ट पर जाकर इंसर्ट कर दीजिए।

9. जब आपका पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन कंप्लीट हो जाए तब आप उसको सिंपल तरीके से सेव कर सकते हैं आपको ऊपर राइट साइड में तीन बिंदु मिलेंगे। उस पर क्लिक करके save वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए। इतनी प्रोसेस के बाद आपका प्रोग्राम आराम से से हो जाएगा।

 

MS PowerPoint की हेल्प से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे कर सकते हैं?

दोस्तों आपको भी यह जानकर आश्चर्य होगा अपने ज्यादातर एमएस पावरप्वाइंट में प्रेजेंटेशन क्रिएट करने के लिए ही उपयोग किया होगा लेकिन इसकी हेल्प से स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना भी बहुत आसान है। नीचे कुछ स्टेप्स दी गई है जिन्हें अवश्य फॉलो करें। जिनके द्वारा आप भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना सीख जाएंगे।

Step 1. आपको पहले पावर पॉइंट को ओपन करना है और फिर “Record” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए यहां पर आपको “Screen Recording” जैसा विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।

Step 2. इतना करने के बाद आपको स्क्रीन पर रिकॉर्डिंग टूल्स नजर आएंगे। जिसमें आपके पास कुछ ऑप्शन आएंगे आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ ऑडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं या नहीं ये आपको खुद को सेलेक्ट करना है।

Step 3. अब आपको “Select Area” बटन पर क्लिक करना है इसके द्वारा आपको स्क्रीन के उस एरिया को सेलेक्ट करना है जिसको आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं।

Step 4. इतना करने के बाद आप रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करेंगे तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग स्टार्ट हो जाएगी अगर आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग को रोकना है तो आप Pause और Stop बटन के हेल्प ले सकते हैं।

Step 5. जब आप स्टॉप बटन पर क्लिक करते हैं तो यहां रिकॉर्डिंग, पावर पॉइंट पर ओपन होगी। इसके बाद आपको “File” वाले ऑप्शन पर जाना है वहां पर आपको “Export” पर क्लिक करना होगा।

Step 6. वहां पर आपको ”Create a Video” पर क्लिक करना है साथ में वीडियो की आउटपुट क्वालिटी भी सेलेक्ट कर लीजिए।

Step 7. वीडियो को पूर्ण रूप से सेव करने के लिए लेफ्ट साइड में ”Create Video” बटन पर क्लिक करके save as पर क्लिक कर दीजिए जहां आपकी वीडियो आराम से सेव होने लग जाएगी।

➤यहां भी जानें- PayPal क्या है? इसके अकाउंट के प्रकार, अकाउंट कैसे बनाये, अकाउंट वेरीफाई कैसे करे, Paypal.Me लिंक कैसे बनाएं और फायदे, नुकसान बताये।

 

हमने क्या सीखा?

आज हमने इस लेख में सीखा कि MS PowerPoint (PPT) क्या है? उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट के जरिए पूछ सकते है। साथ में इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।
“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 MS Power Point क्या है in Hindi?
Ans. MS PowerPoint जिसका पूरा नाम “Microsoft Power Point” होता है। वहीं PPT जिसका फुल फॉर्म “PowerPoint Presentation” होता है। यहां ऐसा प्रोग्राम है जिसकी हेल्प से कोई भी यूजर बड़ी सरलता से अट्रैक्टिव प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकता है। विशेष तौर पर पावर पॉइंट को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया है।

Q.2 PowerPoint का उपयोग क्या है?
Ans. इसके माध्यम से जो Text, Audio डाटा है उसको स्लाइड के रूप में तैयार करना साथ में create, edit, format, share और present करने का वर्क करता है। पावर पॉइंट में यूजर को कई सारे ऐसे-ऐसे टूल्स मिलते हैं जिनके द्वारा यूजर्स एक आकर्षित और सुंदर प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकता है।

Q.3 PowerPoint की किसी एक विशेषता के बारे में बताइये?
Ans. PowerPoint में विशेष रूप से Edit, add, delete slides, add pictures, add/delete animations, transitions आदि वर्क आराम से कर सकते हैं।

 

Advertisement

2 thoughts on “MS PowerPoint (PPT) क्या है? – विशेषताएं, Presentation कैसे बनाये और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे कर सकते हैं? हिंदी में-”

  1. Aapka article padhne ke baad feel hota hai ki apne behter research ki hai ,internet ke bare me mene bhi apne sabdo me article likha hai jo ki aapke user ke valuable ho skta ek bar jarur read karen.

    Reply

Leave a Comment