MS Office क्या है? Microsoft Office से क्या काम होता है।

Present Time में निरंतर लोगों के पास बहुत सारी टेक्नोलॉजी आ चुकी है परंतु future का कुछ कह नहीं सकते आखिर कब टाइम बदल जाए इसका किसी को मालूम नहीं है। कब नई-नई टेक्नोलॉजी लॉन्च हो जाए इसका कोई अनुमान नहीं है। धीरे-धीरे सभी क्षेत्र में Growth हो रही है। आज तो लोगों के पास ऐसी-ऐसी सुविधाएं हर समय तत्पर रहती है जिन्हें यूज़ करना काफी आसान है।
हम आपको Article के माध्यम से एक महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं। जिसका नाम MS Office इसके बारे में नीचे विस्तार से सरल शब्दों में जानेंगे। तो आइए दोस्तों बिना देर करें MS Office के बारे में और जाने –

 

MS Office क्या है ?

MS Office इसका पूरा नाम Microsoft Office है यहां मुख्य रूप से एक सॉफ्टवेयर होता है जो प्रत्येक कंप्यूटर में पाया जाता है। एमएस ऑफिस बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेयर का समूह होता है।


इसके द्वारा आप छोटे कार्य से लेकर बड़े कार्य भी सरलता से कर सकते हैं। एमएस ऑफिस में बहुत प्रकार के Tools मौजूद होते हैं जिन्हें तरह-तरह के कार्यों में यूज किया जाता है। एमएस ऑफिस की मदद से आप ऑफिस वर्क में Letter तैयार, Email मैनेज, Database लगभग सभी प्रकार के कार्य कर सकते है। विद्यार्थी हिंदी एवं इंग्लिश दोनों प्रकार की टाइपिंग सीख सकते हैं। MS Office कंप्यूटर यूजर्स के द्वारा बहुत पसंद किये जानेवाला सॉफ्टवेयर बन चुका है। एमएस ऑफिस में जितने भी Application Software उपलब्ध होते हैं उन्हें Component of MS Office भी कहते है। इसकी एक खास बात यह है कि इसमें वर्ल्ड लेवल पर अनेक भाषाएं उपलब्ध है।आप इसमें अपने हिसाब से किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।

 

MS Office का इतिहास –

एमएस ऑफिस को प्रथम बार MAC Operating System के लिए सन् 1989 में तैयार किया गया था फिर सन् 1990 में Microsoft Windows के लिए पहले वर्जन को लांच किया। पहला वर्जन बहुत साधारण था ज्यादा पॉपुलर भी नहीं हुआ परंतु धीरे-धीरे इसके बहुत सारे वर्जन आते गए और काफी बदलाव देखने को भी मिला बहुत प्रकार के फंक्शन को जोड़ा गया वर्तमान समय में यह कंप्यूटर प्लेटफार्म के साथ-साथ Smartphone, Tablet इत्यादि डिवाइस के लिए भी Android Version के रूप में मौजूद है MS Office की लोकप्रियता बहुत आगे बढ़ चुकी है। यहां नए वर्जन के साथ यूजर्स को बहुत पसंद आया है इसके संचालक बिल गेट्स (Bill Gates) हैं। जिनका नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आता है।

 

MS Office के फायदे –

MS Office के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं –

 • एमएस ऑफिस के द्वारा आप ईमेल मैनेजमेंट आसानी से कर सकते हैं।

 • एमएस ऑफिस में जो भी टूल्स उपलब्ध होते हैं उनको यूज करना बहुत आसान होता है।

 • एमएस ऑफिस को कोई भी नया व्यक्ति सरलता से सीख सकता है।

 • एमएस ऑफिस कोई-से भी कंप्यूटर, लैपटॉप में आसानी से वर्क कर सकता है।

 • एमएस ऑफिस में समय के अनुसार अपडेट आते रहते हैं और नए-नए Features Add होते रहते हैं इन फीचर्स के कारण आप नई-नई चीजें सीख सकते हैं।

 • एमएस ऑफिस के कारण ऑफिस के सभी डिजिटल कार्यों को बड़ी आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

MS Office क्या है? Microsoft Office से क्या काम होता है।
MS Office क्या है? Microsoft Office से क्या काम होता है।

MS Office के Versions –

MS Office के समय के आधार पर नए-नए वर्जन विकसित किए गए। जिन्हें निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं –

 • 1990 ⇾ MS Office 1.0

 • 1992 ⇾ MS Office 3.0

 • 1995 ⇾ MS Office 95

 • 1997 ⇾ MS Office 97

 • 2000 ⇾ MS Office 2000

 • 2002 ⇾ MS Office 2002

 • 2003 ⇾ MS Office 2003

 • 2007 ⇾ MS Office 2007

 • 2010 ⇾ MS Office 2010

 • 2013 ⇾ MS Office 2013

 • 2016 ⇾ MS Office 2016

 • 2019 ⇾ MS Office 2019

 • 2021 ⇾ MS Office 2021 यहां वर्जन काफी latest वर्जन है।

 

MS Office के प्रकार –

1. MS Word –

MS Word Microsoft Corporation द्वारा विकसित एक Word Processing सॉफ्टवेयर है। जो उपयोगकर्ता को अपनी बातों को शब्दों में लिखने तथा साथ ही edit करने की विशेष सुविधा प्रदान करता है। यह Microsoft Office का ही एक Part है।

2. MS Excel –

MS Excel जिसको Microsoft Excel के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ Microsoft Corporation द्वारा विकसित एक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर है जो Tabulation Format (सारणीकरण प्रारूप) में डाटा को व्यवस्थित विश्लेषण और जोड़कर करने के लिए व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाता है।

3. MS Power Point –

MS‌ Power Point इसको Presentation Program कह सकते हैं। Presentation के द्वारा किसी को कठिन चीजें आसानी से विस्तार में समझा सकते हैं क्योंकि इसमें मल्टीमीडिया का सपोर्ट होता है जिसमें Photo, Sound, Animation, Graphics इत्यादि शामिल होते हैं। अगर किसी भी कार्यालय में Presentation देना है तो एम एस पावर प्वाइंट एक अच्छा विकल्प है।

4. MS Access –

MS Access को डेटाबेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर माना जाता है। इसका इस्तेमाल डेटाबेस फाइल बनाने में, डेटाबेस को मैनेज करने में तथा इसमें एक ही डेटाबेस पर कई तरह-तरह की Report भी तैयार कर सकते हैं एमएस एक्सेस में कोई भी User सिंपल तरीके के साथ Data entry कर सकता है।

5. MS Outlook –

MS Outlook पर्सनल इंफॉर्मेशन मैनेजर का एक अच्छा माध्यम है। इसका दूसरा नाम Outlook Express होता है। यहां बहुत प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। जैसे- MS Outlook में आपने एक बार अपनी ईमेल को लोगिन कर लिया फिर आपको ईमेल भेजने या प्राप्त करने में बड़ी आसानी होती है। मतलब आपको Web Browser को ओपन करने की कोई जरूरत नहीं एवं आपको कैलेंडर मैनेजमेंट, टास्क मैनेजर, नोटबुक जैसी सुविधाओं का भी उपयोग करने को मिलता है।

6. MS Publisher –

MS Publisher इसमें बहुत अद्भुत प्रकार की विशेषता है। जो भी व्यक्ति ग्राफिक्स डिजाइन व ऑनलाइन कंटेंट पब्लिश में रुचि रखते हैं उनके लिए यहां एक अच्छा विकल्प है। इसमें एक Template नामक सॉफ्टवेयर होता है जिससे Calendar, Certificate, Banner Business Card एवं डिजिटल एड्स कंटेंट इत्यादि के लिए Label, Table को तैयार कर सकते हैं।

7. MS Share Point –

MS Share Point को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया है। एमएस शेयर प्वाइंट क्लॉउड और स्टोरेज की विशेषता रखने वाला सॉफ्टवेयर है। यह डाटा को संगृहीत करके रखने में बहुत योगदान देता है। एमएस शेयर पॉइंट एक website collaboration सिस्टम होता है इसके द्वारा टीम मेंबर के साथ फ़ाइल और डेटा को सहजता से शेयर कर सकते हैं।

8. MS OneNote –

MS OneNote यहां भी एमएस ऑफिस का ही एक हिस्सा है। इसके द्वारा नोट बनाना बहुत आसान होता है अगर आप ड्राइंग में दिलचस्पी रखते है तो ड्राइंग बनाने के लिए इसमें स्पेशल फीचर्स होते हैं।
इसमें नोट्स को Save करना बहुत सरल है। एमएस वन नोट OneDrive से लिंक होता है अर्थात आप कभी भी किसी भी समय पर डिवाइस में save किये गए डाटा को मोबाइल पर एक्सेस कर सकते हैं।

 

MS Office को कैसे सीखें ?

MS Office को सीखने के लिए विभिन्न प्रकार के साधन उपलब्ध हैं जिन्हें निम्नलिखित तरीके से दर्शाया गया है इनको अवश्य फॉलो करें –

 • MS Office को सीखने के लिए आप कुछ बेसिक कोर्स कर सकते हैं कोर्स के द्वारा आप सब कुछ detail में भी जान सकते हैं तथा आप बुक्स का भी सहारा ले सकते हैं जो आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रुपों में मौजूद होती हैं।

 • MS Office को सीखने के लिए online course भी एक अच्छा विकल्प है ऑनलाइन कोर्स कंप्लीट होने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाता है बस आपको रोज मेहनत के साथ थोड़ी प्रैक्टिस भी करनी पड़ेगी।

 • MS Office को सीखने के लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं विभिन्न वेबसाइट्स, यूट्यूब वीडियो व अन्य प्रकार की एप्लीकेशन भी मौजूद होती है। जिनके द्वारा आप सरलता से सीख सकते हैं।
इन सभी Steps की सहायता से आप एमएस ऑफिस को सीख सकते हैं वो कहते हैं ना कि “Practice Makes A Man Better” इसलिए अभ्यास के साथ और अपनी एक पॉजिटिव सोच के साथ हमेशा सीखते रहे।

यहां भी जाने-
MS Excel क्या है ? इसे विस्तार से जाने।

 

निष्कर्ष –

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको MS Office के बारे में सभी जानकारियां समझ में जरूर आई होगी।
दोस्तों मुझे आशा है कि आपको MS Office की सभी जानकारियां बहुत पसंद आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends एवं Family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा भी question है तो निसंकोच Comment में पूछ सकते हैं।

“Thanks”

 

MS Office से सम्बंधित कुछ FAQ –

 Q.1 एमएस वर्ड के जनक कौन है ?
 Ans. इसके जनक बिल गेट्स (Bill Gates) हैं जिनका नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आता है।

 Q.2 एमएस ऑफिस की स्थापना कब हुई ?
 Ans. एमएस ऑफिस को प्रथम बार MAC operating system के लिए सन् 1989 में तैयार किया गया था फिर सन् 1990 में Microsoft Windows के लिए पहले वर्जन को लांच किया पहला वर्जन बहुत साधारण था।

 Q.3 एमएस ऑफिस से आप क्या समझते हैं ?
 Ans. MS Office इसका पूरा नाम Microsoft Office है। यहां मुख्य रूप से एक सॉफ्टवेयर होता है इसके द्वारा आप छोटे कार्य से लेकर बड़े कार्य भी सरलता से कर सकते हैं। एमएस ऑफिस में बहुत प्रकार के Tools मौजूद होते हैं जिन्हें अलग तरह-तरह के कार्यो में यूज किया जाता है। एमएस ऑफिस की मदद से आप ऑफिस वर्क में Letter तैयार, Email मैनेज, Database लगभग सभी प्रकार के कार्य कर सकते है।

 

Advertisement

Leave a Comment