Metaverse क्या है? एक अलग वर्चुअल दुनिया- जाने क्या है खास

वास्तविक दुनिया जिसमें क्या कुछ संभव नहीं है। चांद पर पहुंचना संभव है। चांद पर झंडा गाड़ना संभव है। वैसे ही एक और दुनिया है जिसको वर्चुअल तरीके से तैयार किया गया है। वैसे लगभग आज के टाइम में सभी लोग इससे वाकिफ है। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको वर्चुअल दुनिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आज हम एक ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाले जो बहुत ही इंपॉर्टेंट होने वाला है। जिसका नाम “Metaverse” है। अब इस शब्द को देखकर आपके मन में एक प्रश्न जरूर आता होगा कि Metaverse क्या है तो बता दे कि यहां एक ऐसी दुनिया है जिसमें हम वास्तविक दुनिया की तरह हम अपने दोस्तों-यारों, रिश्तेदारों से मिल सकते हैं उनसे बात कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि हम अपने रहने के लिए वर्चुअल माध्यम से घर और जमीन भी खरीद सकते हैं। इन बातों से आपने अनुमान तो लगा लिया होगा कि यहां कितना स्पेशल टॉपिक होने वाला है। तो चलिए बिना देर करें इसके बारे में सभी जानकारी विस्तार से आसान शब्दों में जानते हैं-

 

Metaverse क्या है?

Metaverse यहां मुख्य रूप से दो शब्दों के जोड़ से बना है। एक Meta जिसका अर्थ है “Beyond” और Verse का अर्थ है “Universe”. मेटावर्स का वास्तविक अर्थ एक डिजिटल दुनिया होता है। जो एक तरह से वर्चुअल वर्ल्ड (आभासी दुनिया) की तरह ही है। यहां दुनिया ऐसी दुनिया है जो हमारी सोच से बहुत ही यूनिक है। जहां पर हम वर्चुअली एंट्री तो करते हैं लेकिन हमको फिजिकल फील भी होता है कि हम उस जगह पर सचमुच में है। मेटावर्स में एक साथ कई प्रकार की टेक्नोलॉजी का यूज होता है। जैसे- Augmented Reality, Virtual Reality, Machine Learning, Blockchain Technology, and Artificial Intelligence etc.
इस वर्चुअल वर्ल्ड में हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है।
मार्क जुकरबर्ग ने भी अपने कुछ विचार इस दुनिया के लिए बया किये है। उनका कहना है कि यहां एक “Virtual Environment (आभासी वातावरण)” है। असली दुनिया में अगर हमें कई जाना है यह किसी जगह पर घूमना है तो उसके लिए हमें कई तरह की परेशानियों को उठाना पड़ता है लेकिन मेटावर्स ऐसी दुनिया है जिससे हम घर बैठे भी अमेरिका या फिर दुनिया भर की, दुनिया भर के किसी भी कोने में घूम सकते हैं। इतना ही नहीं घर बैठे अंतरिक्ष में होने का अनुभव भी कर सकते हैं।

आसान भाषा में जाने तो- Metaverse एक ऐसी आभासी दुनिया है। जहां पर हमारी पहचान भी अलग होती है। इसमें घूमने फिरने के साथ-साथ दोस्तों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। यहां पूर्ण रूप से एक वर्चुअल वर्ल्ड होता है। इसकी कोई लिमिट नहीं मतलब इसमें आप कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। पिछले कहीं समय से मेटावर्स काफी चर्चा में है।

आखिर कैसे हम Metaverse की वर्चुअल दुनिया में कदम रख सकते हैं? जानिए

दोस्तों Metaverse की वर्चुअल दुनिया में एंट्री करने के लिए आपको कुछ बेसिक बातों को ध्यान में रखना होगा। मतलब सीधी सीधी बात कहे तो सबसे पहले एक लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी। फिर हाई-स्पीड इंटरनेट, वीआर हेडसेट यह बहुत ही जरूरी है Metaverse की वर्चुअल दुनिया में कदम रखने के लिए। फ्यूचर में Metaverse में आपको हैंडसेट गियर की जरूरत भी पड़ने वाली है।
अब बात करते हैं कि इस वर्चुअल दुनिया में कैसे पहुंचा जाए तो इसके लिए आपको https://decentraland.org/ वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको अपना एक अलग अवतार क्रिएट करना है। इस अवतार को एक अच्छा सा नाम और वेशभूषा दे दीजिए। Metaverse की दुनिया में आप इसी अवतार और नाम से जाने जाएंगे। आपको विश्वास नहीं होगा कि आप इस वर्चुअल दुनिया में जमीन और फ्लैट्स भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप किसी भी इवेंट या फिर पार्टी में भी एंट्री कर सकते हैं।
Metaverse की दुनिया में कदम रखने के लिए आप decentraland के अलावा The Sandbox और फेसबुक कंपनी का भी यूज कर सकते हैं।

 

Metaverse शब्द को आखिर कहां से लिया गया?

Metaverse जो शब्द ही नहीं बल्कि इसकी दुनिया भी बहुत अद्भुत है। यहां शब्द पहली बार सन 1992 में Neal Stephenson नाम के साइंटिस्ट द्वारा उपयोग किया गया था। उन्होंने अपने नोवल “Snow Crash” में इसका बड़ा अच्छा उदाहरण प्रकट किया। इस नॉवेल में उन्होंने दिखाया की लोग अपने 3D अवतारों के साथ आपस में कैसे संवाद करते हैं। मतलब लोग कैसे काल्पनिक 3D जीवन जीते हैं।

 

Metaverse के फायदे क्या है?

Metaverse से वैसे तो कई सारे फायदे हैं लेकिन कुछ प्रमुख फायदे के बारे में निम्न जानकारी दी गई है जैसे-

1. Metaverse की हेल्प से आप अपने ही लोगों से आपस में सिंपली कम्युनिकेट कर सकते हैं।
2. Metaverse के द्वारा आप घर बैठे ही मीटिंग, गेम प्ले, शॉपिंग, स्टडी लगभग सभी कार्य कर सकते हैं।
3. Metaverse की मदद से आप वर्चुअल दुनिया में अपने दूर के दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ अपने ही घर में मिल सकते हैं। उनके साथ चैट कर सकते हैं।

Metaverse के कारण बदल जाएगी स्कूलों की दुनिया?

Metaverse यहां दुनिया ऐसी दुनिया है जिसमें हम वह सभी कार्य कर सकते हैं। जो हम वास्तविक दुनिया में करते आ रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर में भी इसने इफेक्ट डालना शुरू कर दिया है। अब वहां टाइम चल रहा है जहां बच्चे बस केवल AR अथवा VR Box को अपनी आंखों पर लगाकर स्कूल लाइफ का पूरा अनुभव ले सकते हैं। मतलब पूर्ण तरीके से यहां भविष्य को बदलकर रख देगा जिस वजह से स्कूलों को भी बदलना होगा। आज प्रजेंट टाइम में OTT platforms, news agencies, big clothing brands etc. अपनी सेवाओं को मेटावर्स पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां पूरी तरीके से एक अलग तरह का फ्यूचर होने वाला है। जिससे आने वाले समय में हम सभी रूबरू परिचित जरूर होंगे।

यहां भी जाने- SSL क्या है इसके प्रकार, उपयोग, कैसे काम करता है? in Hindi

 

हमने क्या सीखा?

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Metaverse क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
“Thank you”

 

कुछ FAQ-

Q.1 Metaverse क्या है? इन हिंदी
Ans. Metaverse एक ऐसी आभासी दुनिया है। जहां पर हमारी पहचान भी अलग होती है। इसमें घूमने फिरने के साथ-साथ दोस्तों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं। यहां पूर्ण रूप से एक वर्चुअल वर्ल्ड होता है। इसकी कोई लिमिट नहीं मतलब इसमें आप कभी भी कुछ भी कर सकते हैं।

Q.2 Metaverse से क्या फायदा है?
Ans. Metaverse के कुछ फायदे निम्न हैं जैसे-

1. Metaverse की हेल्प से आप अपने ही लोगों से आपस में सिंपली कम्युनिकेट कर सकते हैं।
2. Metaverse के द्वारा आप घर बैठे ही मीटिंग, गेम प्ले, शॉपिंग, स्टडी लगभग सभी कार्य कर सकते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment