Javascript क्या है? कैसे सीखे, विशेषताएं, उपयोग, लाभ और नुकसान बताये।

हेलो फ्रेंड्स आज का विषय बहुत रोचक है। जिसमें हम Javascript के बारे में बात करेंगे। आज ऐसे ऐसे सिस्टम्स चल चुके हैं। जिनके बारे में बहुत लोगों को ज्ञात नहीं हैं। वर्तमान समय में बहुत सारी नई नई चीजों का चलन हो चुका है। पुराने समय पर नजर डालें तो उस समय में ऐसी चीजें मौजूद नहीं थी और उस समय इंटरनेट कोई भी ज्यादा Use नहीं करता था। परंतु कहते हैं ना कि बदलाव बहुत जरूरी है। बदलाव ही हमें नई नई चीजें सिखाता है। ऐसा ही आज का एक विषय है जिसमें हम Javascript क्या है इसकी संपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानेंगे। तो आइए दोस्तों बिना समय गंवाए सरल शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं-

 

Javascript क्या है?

Javascript वेब डेवलपमेंट के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट है और आज के जमाने में यहां बहुत ही पॉपुलर भी माने जाने वाली कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बन चुकी है। वैसे मुख्य रूप से इसको Scripting Language के रूप में यूज किया जाता है। जिस वजह से जावास्क्रिप्ट कोड को एक HTML page में भी लिखा जा सकता है।
इसको सीखना और इसका यूज करना बहुत ही सिंपल है। इतना ही नहीं इसको Object Oriented/Interpreted Language कहते हैं। दोस्तों इंटरप्रेटर लैंग्वेज का अर्थ जैसे जावास्क्रिप्ट लैंग्वेज कंपाइल नहीं होती है बल्कि इसको इंटरप्रिटेड की हेल्प से प्रोसेस कराया जाता है। जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बहुत ही उपयोगी है क्योंकि इसकी सहायता से आप इंटरएक्टिव वेब पेज तो क्रिएट कर सकते हैं साथ में वेब एप्लीकेशन को भी क्रिएट करना संभव है। आज प्रजेंट टाइम में यहां कई सारे कार्यों में यूज होती है जैसे वेब ब्राउज़र, वेब सर्वर, डेस्कटॉप व मोबाइल एप्लीकेशन, गेम डेवलपमेंट इत्यादि। इसके अलावा यहां सर्वर प्रोग्राम एवं वेब ब्राउज़र में Cookies के निर्माण में भी बहुत उपयोगी होती है। इसको सन 1995 में Brendan Eich के द्वारा बनाया गया था तब उस वक्त इसका नाम Livescript था पर कुछ समय बाद लोकप्रियता हासिल करने पर इसका नाम चेंज कर दिया गया।
दोस्तों आपको ज्ञात होगा कि HTML का फाइल एक्सटेंसन .html होता है ठीक इसके ही जैसा जावास्क्रिप्ट का फाइल एक्सटेंशन .js है।

 

Javascript की मुख्य विशेषताएं क्या है?

जावास्क्रिप्ट के कुछ मुख्य विशेषताएं निम्न दी गई है-

1. जावास्क्रिप्ट एक तरह से हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के अंतर्गत आता है। इसलिए इसको सीखना और समझना बहुत सिंपल होता है कोई भी न्यू व्यक्ति आराम से सीख सकता है।
2. वैसे जावास्क्रिप्ट रियल नाम ECMAScript है।
3. जावास्क्रिप्ट का यूज वेब पर किसी भी जगह किया जा सकता है।
4. यहां यूजर्स को वेबपेज के साथ इंटरेक्ट करने की अनुमति भी देती है।
5. कोई से भी टेक्स्ट एडिटर में जावास्क्रिप्ट कोड लिखा जा सकता है।
6. जावा स्क्रिप्ट को वैसे वेब ब्राउज़र में तो उपयोग किया जाता है परंतु इसके साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम में भी यूज कर सकते हैं।

 

Javascript के उपयोग क्या है?

जावा स्क्रिप्ट के कुछ उपयोग के बारे में निम्न जानकारियां दी गई है-

• मशीन लर्निंग में जावास्क्रिप्ट का यूज किया जाता है।
• मोबाइल एप्लीकेशन में भी जावास्क्रिप्ट बहुत उपयोगी है।
• वेब एप्लीकेशन में भी जावा स्क्रिप्ट उपयोगी है पहले के टाइम पर एक स्ट्रांग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जरूरत होती थी और बताते हुए दोस्तों आश्चर्य हो रहा है कि यह स्ट्रांग प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जावास्क्रिप्ट थी और आज भी है।
• फ्लाइंग रोबोट जिसको सरल भाषा में कहे तो ड्रोन में भी जो स्क्रिप्ट उपयोग की जाती है।
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आज के वक्त में बहुत ही पॉपुलर है अभी कुछ समय पहले यहां इतना दुनिया में नहीं छाया हुआ था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी भरपूर जावास्क्रिप्ट का उपयोग किया जा रहा है।
• एक अच्छे प्रेजेंटेशन को क्रिएट करने के लिए भी जावास्क्रिप्ट का यूज किया जाता है।

 

Javascript कैसे सीख सकते हैं?

जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सिखाना और समझना बहुत ही आसान है। निम्नलिखित स्टेप के द्वारा जानते हैं कि आखिर जावास्क्रिप्ट को कैसे सीख सकते हैं?

1. join computer institute-

दोस्तों जावा स्क्रिप्ट को सीखने के लिए आप अपने नजदीकी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ज्वाइन कर सकते हैं जहां पर आपको जावास्क्रिप्ट से रिलेटेड कई सारी जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आपको कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में प्रैक्टिस के साथ-साथ कई सारे ऐसे टूल्स के बारे में सिखाया जाएगा जो आपकी बहुत ही उपयोगी रहेंगे।

2. buy books-

मार्केट में आज लगभग सभी विषय से संबंधित किताबें उपलब्ध होती है आप चाहे तो ऑनलाइन भी परचेस कर सकते हैं और आपको बुक्स में बारीक से बारीक जानकारी अभी मिल जाएंगी । बुक्स एक अच्छा माध्यम है। इसके द्वारा आप जावास्क्रिप्ट सीख सकते हैं।

3. take online courses-

दोस्तों आप ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं यहां भी बहुत ही अच्छा उपाय है इसके द्वारा आप घर बैठे जावास्क्रिप्ट के बारे में आवश्यक जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं ना तो आपको किसी भी टीचर्स के पास जाना होगा। नहीं कोई से कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को ज्वाइन करना होगा आप बस आराम से घर बैठे ऑनलाइन स्टडी पोर्टल के माध्यम से अपनी स्किल को बढ़ा सकते हैं।

4. Learn from web-tutorials-

दोस्तों आपको मालूम होगा कि आजकल इंटरनेट है तो सब कुछ मुमकिन है आज आप इंटरनेट के द्वारा नमकीन कार्य को मुमकिन कर सकते हैं। जावास्क्रिप्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप विशेष रूप से इंटरनेट की हेल्प ले सकते हैं। आप वेबसाइट के माध्यम से जावास्क्रिप्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकते हैं।

5. learn from youtube-

यूट्यूब भी एक अच्छा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से आप पर जावास्क्रिप्ट के बारे में जान सकते हैं यूट्यूब पर कई इस चैनल है जो आपको जावास्क्रिप्ट के बारे में बेसिक से बेसिक जानकारी को भी सिखाएंगे। यूट्यूब में आप वीडियो देखकर प्रैक्टिकली जावास्क्रिप्ट को सीख सकते हैं।

 

Javascript के लाभ क्या है?

जावास्क्रिप्ट के कुछ लाभ इस प्रकार है-

• जावास्क्रिप्ट लगभग सभी टाइप के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने में सक्षम है।
• आज के टाइम पर जावास्क्रिप्ट बहुत ही फेमस है और आज इंटरनेट पर जितनी भी वेबसाइट अवेलेबल है वह लगभग इसका भरपूर यूज करते हैं।
• जावास्क्रिप्ट को कोई भी न्यू व्यक्ति आसानी से सीख सकता है।
• जावास्क्रिप्ट मुख्य रूप से एक गतिशील प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

 

Javascript के नुकसान क्या है?

जावास्क्रिप्ट के कुछ नुकसान-

• जावास्क्रिप्ट अलग-अलग वेब ब्राउज़र पर अलग-अलग तरीकों को अपनाकर वर्क करता है।
• क्लाइंट साइड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कारण Vulnerability ढूंढना आसान होता है। इसलिए इससे Security रिस्क बढ़ जाता है।
• जावास्क्रिप्ट के उपयोग से कभी-कभी वेब पेज की परफॉर्मेंस में प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है।

➤ यहां भी जानें- Router क्या है? इसकी विशेषताएं, प्रकार, भाग, फायदे और नुकसान बताईये। हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Javascript क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Javascript क्या है इसे समझाइए?
Ans. Javascript वेब डेवलपमेंट के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट है और आज के जमाने में यहां बहुत ही पॉपुलर भी माने जाने वाली कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बन चुकी है। वैसे मुख्य रुप से इसको Scripting Language के रूप में यूज किया जाता है। जिस वजह से जावास्क्रिप्ट कोड को एक HTML page में भी लिखा जा सकता है। इसको सीखना और इसका यूज करना बहुत ही सिंपल है। इतना ही नहीं इसको Object Oriented/Interpreted Language कहते हैं।

Q.2 Javascript से क्या लाभ है?
Ans. आज के टाइम पर जावास्क्रिप्ट बहुत ही फेमस है और आज इंटरनेट पर जितनी भी वेबसाइट अवेलेबल है वह लगभग इसका भरपूर यूज करते हैं।

Advertisement

Leave a Comment