Google Wallet क्या है? इसके फीचर्स कौन-कौन से हैं? हिंदी में-

हेलो फ्रेंड्स आज का विषय बहुत रोचक है। जिसमें हम Google Wallet के बारे में बात करेंगे। आज ऐसे ऐसे सिस्टम्स चल चुके हैं। जिनके बारे में बहुत लोगों को ज्ञात नहीं हैं। वर्तमान समय में बहुत सारी नई नई चीजों का चलन हो चुका है। पुराने समय पर नजर डालें तो उस समय में ऐसी चीजें मौजूद नहीं थी और उस समय इंटरनेट कोई भी ज्यादा Use नहीं करता था परंतु कहते हैं ना कि बदलाव बहुत जरूरी है। बदलाव ही हमें नई नई चीजें सिखाता है। ऐसा ही आज का एक विषय है जिसमें हम Google Wallet क्या है की संपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानेंगे। तो आइए दोस्तों बिना समय गंवाए सरल शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं-

 

Google Wallet क्या है?

Google Wallet एक तरह से एप्लीकेशन होती है जो गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। इसमें कई सारे गुण होते हैं। मतलब कि यहां कई सारे कार्यों को करने में सक्षम है। गूगल वॉलेट को हम डिजिटल वॉलेट या ई वॉलेट मान सकते हैं तथा यहां NFC (Near Field Communication) पर आधारित होती है आप इसके द्वारा अपने स्मार्टफोन से पेमेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, वैक्सीन सर्टिफिकेट इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट एवं आईडी को इस गूगल वॉलेट में डिजिटल रूप में सेव करके सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं। गूगल वॉलेट कई सारी सुविधाओं के लिए जाना जाता है इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग इत्यादि कार्यों को भी चुटकी में कंप्लीट कर सकते हैं आपको अपने पर्स में डॉक्यूमेंट को साथ ले जाने की जरूरत नहीं आप गूगल वॉलेट में डिजिटल तरीके से सेव करके रख सकते हैं। गूगल वॉलेट एक तरह से गूगल पे के समान ही होता है हालांकि गूगल वॉलेट को अभी वर्तमान समय में भारत में लॉन्च नहीं किया है क्योंकि भारत में पहले से ही गूगल पे का जमकर उपयोग किया जा रहा है। फिर भी किसी-किसी जगह पर गूगल वॉलेट का यूज अभी भी किया जाता है। इसका इसका केवल उन्हीं स्थानों पर किया जाता है जहां NFC-enabled टर्मिनल अवेलेबल होता है।

 

Google Wallet के फीचर्स कौन-कौन से हैं?

गूगल वॉलेट में कई सारे फीचर्स होते हैं चलिए कुछ विशेष जानकारी को नीचे विस्तार से जानते हैं।

1. गूगल वॉलेट के प्रत्येक यूजर को पैसे सेंड और रिसीव करने की फैसिलिटी प्रोवाइड करता है।
2. आपको ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी इत्यादि डॉक्यूमेंट को डिजिटल तरीके से गूगल वॉलेट में सेव करने की सुविधा मिलती है।
3. गूगल वॉलेट का एक खास फीचर यहां है कि इसमें आप अपने कार की चाबी को भी डिजिटल सेव करके रख सकते हैं मान लीजिए किसी के पास चाबी नहीं है या चाबी गुम गई तो फिर ऐसी स्थिति में इस गूगल वॉलेट एप के माध्यम से कर को ऑन ऑफ करने की बेहतरीन सुविधा मिलती है।
4. गूगल वॉलेट एप के द्वारा मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं।
5. टिकट बुकिंग जैसे कार्यों को गूगल वॉलेट के माध्यम से क्षण सेकंड में कर सकते हैं।

 

Google Pay और Google Wallet में क्या अंतर है?

Google Pay और Google Wallet दोनों में अंतर कुछ इस प्रकार है जैसे-

1. गूगल पे एक तरह से यूपीआई डिजिटल पेमेंट का जरिया है जबकि गूगल वॉलेट peer to peer पेमेंट के लिए जाना जाता है।
2. गूगल पे में प्रत्येक यूजर को बैंक अकाउंट ही लिंक करना पड़ता है। वही गूगल वॉलेट में बैंक कार्ड को लिंक करना अनिवार्य होता है।
3. गूगल पे के द्वारा आप अपने बैंक अकाउंट से डायरेक्ट ही पैसे सेंड और रिसीव कर सकते हैं तो वहीं गूगल वॉलेट में आपको बैंक कार्ड की मदद लेनी पड़ती है।
4. गूगल पे में NFC-enabled टर्मिनल की ज़रूरत नहीं होती है लेकिन गूगल वॉलेट में NFC-enabled टर्मिनल बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और यह किसी-किसी स्थानों पर अवेलेबल नहीं होते हैं।

 

Google Wallet कितना सुरक्षित है?

गूगल वॉलेट गूगल के एक प्रोडक्ट में से ही है लेकिन जब बात हमारे निजी डेटा की आती है। तब लोग अक्सर ऐसी स्थिति में ज्यादा सोच विचार न करके बड़े नुकसान को अपने गले लगा लेते हैं और फिर इसका नतीजा बहुत ही खतरनाक होता है लेकिन दोस्तों गूगल वॉलेट में आपका डाटा बिल्कुल सुरक्षित है और यहां गूगल कंपनी ने क्लियर भी कर दिया है। गूगल कंपनी का कहना है कि हर एक यूजर्स का पर्सनल डाटा सेफ एंड सिक्योर तरीके से रहेगा। आपका जितना भी पर्सनल डाटा है उसको आप स्वयं ही एक्सेस कर सकते हैं और कोई नहीं।

➤ यहां भी जानें- Computer Font क्या है? कैसे डाउनलोड करे, कैसे इंस्टॉल करे और लाभ क्या है?

 

हमने क्या सीखा?

आज हमने इस लेख में सीखा कि Google Wallet क्या है? आशा करता हूं कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है यदि आपका कोई सा भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। साथ में इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर जरुर करे।
“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 Google Wallet क्या है?
Ans. Google Wallet एक तरह से एप्लीकेशन होती है जो गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। इसमें कई सारे गुण होते हैं। मतलब कि यहां कई सारे कार्यों को करने में सक्षम है। गूगल वॉलेट को हम डिजिटल वॉलेट या ई वॉलेट मान सकते हैं तथा यहां NFC (Near Field Communication) पर आधारित होती है

Q.2 गूगल पे और गूगल वॉलेट में क्या अंतर है?
Ans. गूगल पे एक तरह से यूपीआई डिजिटल पेमेंट का जरिया है जबकि गूगल वॉलेट peer to peer पेमेंट के लिए जाना जाता है।

Advertisement

Leave a Comment