Google Meet क्या है? इसके इस्तेमाल, विशेषताएं और फायदे बताये।

आज के आर्टिकल में हम Google Meet के बारे में कुछ खास चर्चा करने वाले हैं। आज कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको इस विषय के बारे में जानकारियां नहीं है। आज ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई भी चीज कब काम में आ जाए इसका किसी को कोई मालूम नहीं है। कोई भी चीज फालतू नहीं होती है। यहां ऐसा विषय है जिसके बारे में आज की जनरेशन को जरूर मालूम होना चाहिए तो चलिए दोस्तों बिना वक्त गंवाए Google Meet से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं-

 

Google Meet क्या है?

Google Meet मुख्य रूप से एक वीडियो कम्युनिकेशन सर्विस का ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसमें आप कम नेटवर्क कनेक्शन की हेल्प से ऑनलाइन मीटिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसको गूगल के माध्यम से वर्ष 2017 में लॉन्च किया है। इसमें एक ही वक्त में कई सारे मेंबर ऐड हो सकते हैं और वीडियो कांफ्रेंस भी कर सकते हैं। इसको खास करके प्रोफेशन वर्क के लिए बनाया गया है। मतलब जैसे ऑफिस के सभी कर्मी एकजुट होकर ऑनलाइन मीटिंग कर सकते हैं, स्टूडेंट ऑनलाइन क्लासेस से कनेक्ट हो सकते हैं इत्यादि। इस ऐप को आप मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेबलेट सभी डिवाइस में यूज कर सकते हैं। इस ऐप को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे इसको आप अपने पर्सनली कामों में भी यूज कर सकते हैं। मतलब दोस्त या परिवार मेंबर के साथ लाइव वीडियो कॉल करके गूगल मीट का लाभ उठा सकते हैं। गूगल मीट को पहले Google Hangouts मीट भी कहा जाता था।

 

Google Meet पर आईडी कैसे बनाई जाती है?

गूगल मीट पर आईडी बनाना बहुत ही आसान है। दोस्तों अगर आप गूगल मीट में खुद के निजी वर्क या व्यावसायिक वर्क के लिए है आईडी बनाना चाहते हैं तो आपकी पहले से Gmail, Google Photos, YouTube या कोई अन्य गूगल प्रोडक्ट में आईडी तो जरूर बनी होगी। आप उसके द्वारा डायरेक्ट साइन इन कर सकते हैं। आईडी अगर पहले से नहीं बनी है तो आप साइन अप भी कर सकते हैं।

 

Google Meet का मूल उद्देश्य क्या है?

गूगल मीट को लॉन्च करने के पीछे मूल उद्देश्य यहां है कि आज एक तरह से डिजिटल समय चल रहा है और इसमें ज्यादातर वर्क ऑनलाइन तरीके से होते हैं। जैसे हमें किसी भी व्यक्ति के साथ चाहे वहां देश के किसी भी कोने में मौजूद हो उसके साथ ऑनलाइन मीटिंग, स्टूडेंट लाइव क्लासेस जॉइन कर सकते हैं, आप अपने फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर के साथ पर्सनली वीडियो कॉल कर सकते हैं। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म ये बहुत ही डिमांड में दिन प्रतिदिन चलते जा रहे हैं।

 

Google Meet ऐप को कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

दोस्तों आपको गूगल मीट ऐप का इस्तेमाल करना नहीं आता है तो आप घबराएं नहीं इसका इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है आप जब एक दो बार प्रैक्टिस करेंगे तो आप भी अपने आप सीख जाएंगे चलिए निम्न स्टेप को फॉलो करके ओर अधिक सीखते हैं।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए-

Step 1. दोस्तों सर्वप्रथम आपको अपने डिवाइस में गूगल मीट एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।

Step 2. गूगल मीट एप को ओपन कर लीजिए। परमिशन वाले ऑप्शन को आपको allow कर देना है। अब साइन अप करने के लिए आपको अपने पहले से बने हुए गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा।

Step 3. जब आपका गूगल मीट अप में अकाउंट सक्सेसफुल हो जाएगा तब आपके सामने एक नई स्क्रीन ओपन होगी।

Step 4. न्यू स्क्रीन पर आपको दो टाइप के ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें से पहला New Meeting और दूसरा Meeting Code का होगा।

Step 5. पहले वाले ऑप्शन New Meeting पर क्लिक करके आप एक न्यू मीटिंग स्टार्ट कर सकते हैं। दूसरे वाले ऑप्शन Meeting Code पर क्लिक करके मीटिंग कोड को दर्ज करना है। जिसमें आप जारी मीटिंग में ऐड हो जाएंगे।

दोस्तों यह स्टेप बहुत ही आसान है। जिनको आप एक दो बार में आराम से जान जाएंगे। चलिए अब हम नीचे इसकी विशेषताएं जानते हैं।

 

Google Meet की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

गूगल मीट गूगल का ही एक प्रोडक्ट है और इसकी विशेषताएं बहुत प्रकार की है चलिए निम्न माध्यम से कुछ विशेष विशेषताओं के बारे में जानते हैं।

• गूगल मीट में आप गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐप को भी ऐड कर सकते हैं।
• गूगल मीट में विशेष रूप से adjustable layout और screen setting जैसी सुविधा भी मिलती है।
• आप किसी भी पार्टिसिपेंट्स के साथ स्क्रीन को लाइव शेयर कर सकते हैं।
• गूगल मीट पर लाइव मीटिंग के दौरान आप पार्टिसिपेंट्स के साथ मैसेज भी सेंड कर सकते हैं।
• गूगल मीत को कोई से भी डिवाइस में आसानी से यूज किया जा सकता है।
• इसमें आपको कैमरा और माइक एडजस्ट जैसी फैसिलिटी भी मिलती है और वही आप ज्वाइन होने से पहले preview को भी चेक कर सकते हैं।
• एक मीटिंग में आप करीबन 100 प्रतिभागियों को भी ऐड कर सकते हैं।

 

Google Meet के उपयोग से क्या-क्या फायदे होते हैं?

• गूगल मीट एप को यूज करना बहुत ही आसान होता है। आप किसी भी डिवाइस में इसका सिंपली इस्तेमाल कर सकते हैं।
• गूगल मीट में More stable and secure service सभी यूजर्स को मिलती है।
• इसमें आप अपनी इच्छा से किसी भी व्यक्ति को ऐड कर सकते हैं।
• गूगल मीट पर एक कॉल में लगभग 100 प्रतिभागियों को जोड़ सकते हैं।

 

Google Meet से जुड़ी और भी बहुत सी जानकारियां-

गूगल मीट बहुत ही उपयोगी ऐप है जिसके माध्यम से बड़े कार्य भी आसानी से कंप्लीट हो जाते हैं चलिए इसके बारे में हम कुछ विशेष जानकारी जानते हैं।

• Google Meet में रिकॉर्ड कैसे करते हैं?

➜ गूगल मीट में रिकॉर्डिंग करने के लिए आपको सर्वप्रथम मीटिंग को ज्वाइन करना होगा और फिर नीचे आपको एक रिकॉर्ड बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है क्लिक करने के पश्चात रिकॉर्डिंग चालू हो जाएगी।

• Google Meet में कॉल के दौरान बैकग्राउंड कैसे चेंज करें?

➜ गूगल मीट में यूजर को बैकग्राउंड लगाने का भी विकल्प मिलता है। सर्वप्रथम यूजर को कैमरा ऑन करना होता है और उसके बाद बैकग्राउंड सेटिंग जैसा ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करके कोई भी यूजर बैकग्राउंड को आसानी से चेंज कर सकता है।

• Google Meet ऐप को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं?

दोस्तों अगर आप भी गूगल मीट एप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई लिंक के माध्यम से बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
https://Meet.Google.Com/

➤ यहां भी जानें- Dongle क्या है? इसके प्रकार, उपयोग और उपयोग से फायदे बताये हिंदी में

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें आशा है कि आप Google Meet के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे।
इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ Google Meet के बारे में जान सके। और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी आपके लिए यहां जानकारी कितनी उपयोगी है Comment में जरूर बताइएगा।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Google Meet का क्या मतलब है?
Ans. Google Meet मुख्य रूप से एक वीडियो कम्युनिकेशन सर्विस का ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसमें आप कम नेटवर्क कनेक्शन की हेल्प से ऑनलाइन मीटिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Q.2 Google Meet के संस्थापक कौन है?
Ans. Google Meet “गूगल” का ही एक प्रोडक्ट है और इसको गूगल द्वारा विकसित गया है।

Q.3 क्या वास्तविक में Google Meet का यूज करना सुरक्षित है?
Ans. गूगल मीट गूगल का ही एक प्रोडक्ट है जिस वजह से गूगल मीट का यूज करना बहुत ही सेफ है। आप जानते हैं कि दोस्तों गूगल जिसका पिछले कई वर्षों से नाम चलता आ रहा है और यहां ऐसी वैसी कंपनी नहीं है। यह एक प्रसिद्ध कंपनी है और जिसका प्रोडक्ट गूगल मीट है।

 

 

Advertisement

Leave a Comment