Google lens क्या है? इसके मुख्य फीचर, उपयोग, फायदे और नुकसान बताइये।

दोस्तों आज हम एक ऐसे विषय के बारे में बात करेंगे जिसके गुण बहुत ही अद्भुत है। यहां उन कार्यों को करने में सक्षम होता है जिनके बारे में मानव दृष्टि से विचार करना भी संभव नहीं है। इस महत्वपूर्ण विषय को Google lens कहा जाता है। इसके बारे में सुनकर आपको एक विचार जरूर आया हुआ कि आखिर Google lens क्या है? तो इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है और यहां किस लिए उपयोग होता है इसके बारे में भी नीचे चर्चाएं की गई है। यहां आपकी बहुत ही हेल्प कर सकता है। आपको इसके बारे में जानकारियां अवश्य जानी चाहिए क्योंकि यह ऐसी चीज है जो किसी भी परिस्थिति में आपके बहुत कम आने वाली है चलिए बिना वक्त गवाएं विस्तार से जानते हैं।

 

Google lens क्या है?

Google lens एक तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित टेक्नोलॉजी है। इसको गूगल द्वारा 4 October 2017 में लॉन्च किया गया है। वर्तमान समय में सभी स्मार्टफोन में गूगल लेंस का आसानी से यूज कर सकते हैं। वास्तव में Google lens मुख्य रूप से तस्वीरों को सर्च करने एवं छवि पहचाने में एक्सपर्ट होता है। इतना ही नहीं यहां कई सारे कार्यों को करने में सक्षम है जैसे- किसी प्रोडक्ट, टेक्स्ट, वास्तु, क्यूआर कोड मतलब किसी भी चीज को आप स्कैन करके तुरंत ही रियल टाइम में उसके बारे में सभी डिटेल्स को जान सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी फोटो में लिखित टेक्स्ट को ट्रांसलेट, कॉपी पेस्ट भी कर सकते हैं वो भी किसी भी लैंग्वेज में यहां एप्लीकेशन बिल्कुल फ्री है और यह आपको गूगल प्ले स्टोर से मिल जाएगी। आज वर्तमान समय में गूगल लेंस ऐसा प्लेटफार्म बन गया है। जिसकी हेल्प से किसी भी चीज की फोटो लेकर उससे संबंधित जानकारियां क्षण सेकंड में ढूंढ सकते हैं।

 

Google lens के मुख्य फीचर क्या है?

गूगल लेंस के मुख्य फीचर्स कुछ इस प्रकार है जैसे-

• गूगल लेंस Barcode व Qr Code को स्कैन कर सकता है।
• किसी भी टाइप के टेक्स्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।
• किसी भी ब्रांड के प्रोडक्ट को स्कैन करके उससे रिलेटेड इनफार्मेशन सर्च कर सकते हैं।
• किसी भी पेड़ या पौधे के बारे में गूगल लेंस पर स्कैन करके जानकारियां मालूम कर सकते हैं।
• किसी भी वस्तु को स्कैन करके उससे रिलेटेड इनफॉरमेशन, ऑनलाइन प्राइस इत्यादि जानकारियां जान सकते हैं।
• टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने के साथ-साथ कॉपी पेस्ट तथा उसको ऑडियो में भी सुन सकते हैं।
• किसी भी अनजान जगह (place) के बारे में जानकारियां जान सकते हैं।
• किसी भी लिंक को तुरंत ही स्कैन करके ओपन कर सकते हैं।

 

Google lens का उपयोग कैसे करें?

गूगल लेंस का उपयोग करना बहुत सरल है नीचे कुछ स्टेप दी गई है चलिए जानते हैं-

Step 1. सर्वप्रथम दोस्तों आपको अपने डिवाइस में Google lens को ओपन कर लेना है। ओपन करने के बाद आपको “Turn on camera to use Lens” वाले बटन पर क्लिक करना है।

Step 2. इसके बाद परमिशन पर allow करें और फिर ई-मेल आईडी से लॉगिन अथवा साइन अप कर लीजिए।

Step 3. इतना करने के बाद Google lens का होम पेज ओपन हो जाएगा। वहां पर आप कैमरे की मदद से किसी भी चीज के बारे में सर्च कर सकते हैं।

Step 4. इसके अलावा आप अपने फाइल में सेव फोटो को अपलोड करके इंफॉर्मेशन निकाल सकते हैं।

 

Google lens के फायदे क्या है?

गूगल लेंस के कुछ फायदे इस प्रकार है-

• गूगल लेंस के माध्यम से कोई भी यूजर किसी भी वस्तु की फोटो क्लिक करके तुरंत ही जानकारी ढूंढ सकते हैं।
• गूगल लेंस एक फ्री एप्लीकेशन है।
• गूगल लेंस को आप डेस्कटॉप में भी ओपन कर सकते हैं।
• आप किसी भी इमेज में लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट करके कॉपी पेस्ट कर सकते हैं।
• साथ में टेक्स्ट को किसी भी लैंग्वेज में चेंज और ऑडियो में भी सुन सकते हैं।
• किसी भी प्रोडक्ट को स्कैन करके उसके बारे में ऑनलाइन प्राइस जान सकते हैं।

 

Google lens के नुकसान क्या है?

गूगल लेंस के कुछ नुकसान इस प्रकार है-

• इसको यूज करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। इंटरनेट न होने पर यह वर्क नहीं करता है।
• गूगल लेंस धुंधले टेक्स्ट को पहचानने में असमर्थ होता है।
• सेम प्रोडक्ट को ढूंढने में भी गूगल लेंस असमर्थ रहता है।

 

Google lens को डेस्कटॉप में कैसे यूज करें?

गूगल लेंस को डेस्कटॉप में यूज करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को अवश्य फॉलो करें-

Step 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में गूगल को ओपन कर लेना है। आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं।

Step 2. Google lens पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ इस प्रकार ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे- पहले वाला “Drag an image here or upload a file” इसका हिंदी अर्थ “यहां कोई छवि खींचें या फ़ाइल अपलोड करें” तो आप जान गए होंगे कि यहां पर आप किसी फोटो को कैप्चर या अपलोड कर सकते हैं।

Step 3. दूसरे वाले ऑप्शन में “Paste image link” लिखा हुआ दिखेगा जिसमें आपको इमेज की लिंक पेस्ट करनी है और सर्च बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद तुरंत ही रिजल्ट आपको मिल जाएगा।

➤ यहां भी जानें- Google Tag Manager क्या है?-इसके फायदे,अकाउंट कैसे बनाएं,कैसे वर्क करता है? हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Google lens क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 Google lens का क्या काम है?
Ans. Google lens एक तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित टेक्नोलॉजी है। इसको गूगल द्वारा 4 October 2017 में लॉन्च किया गया है। वर्तमान समय में सभी स्मार्टफोन में गूगल लेंस का आसानी से यूज कर सकते हैं। वास्तव में Google lens मुख्य रूप से तस्वीरों को सर्च करने एवं छवि पहचाने में एक्सपर्ट होता है।

Q.2 Google lens के उपयोग से क्या फायदे है?
Ans. Google lens के उपयोग से कुछ फायदे-
• गूगल लेंस के माध्यम से कोई भी यूजर किसी भी वस्तु की फोटो क्लिक करके तुरंत ही जानकारी ढूंढ सकते हैं।
• गूगल लेंस एक फ्री एप्लीकेशन है।
• गूगल लेंस को आप डेस्कटॉप में भी ओपन कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment