ZIP File क्या है? इसे कैसे बनाते हैं? प्रकार, लाभ और हानि बताये।

आज के आर्टिकल में हम एक ऐसे विषय के बारे में बात करेंगे जो बहुत खास होने वाला है। जिसका उपयोग आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है उसको ZIP File कहते हैं। इसको किसी भी डिवाइस में यूज कर सकते हैं लेकिन दोस्तों गौर करने की बात यहां है कि कई लोगों को इसके बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारियां नहीं है और आज हम इसी विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा करने वाले हैं तो चलिए बिना देर करें जानते हैं।

 

ZIP File क्या है?

ZIP File का पूरा नाम “Zone Improvement Plan” होता है। यहां कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में बहुत सहायक होती है मतलब इसके द्वारा डिवाइस में कई सारी फाइलों को एक फोल्डर में पैक किया जाता है। इसको एक तरह से Archive File भी कहते है क्योंकि यहां एक या एक से अधिक फाइलों को एक फोल्डर में बिना किसी डाटा लॉस के डाटा को कंप्रेस करके एक फोल्डर में स्टोर कर लेती है। इसको .zip के रूप में सेव किया जाता है। यहां स्टोरेज को कम करती है क्योंकि इसका साइज बहुत कम होता है। इसमें जरूरत अनुसार पासवर्ड की भी फैसिलिटी होती है। शेयर करना भी इसको बहुत आसान होता है। ZIP File को विशेष रूप से ईमेल आईडी के साथ भी अटैच कर सकते हैं। मान लीजिए कभी अगर बड़ी साइज के फाइल को ऑनलाइन शेयर करना है तो दोस्तों यहां आपको पता है कि बड़ी साइज की फाइल को शेयर करना कठिन है। साथ में उसमें इंटरनेट भी बहुत लगता है किंतु अगर आप अपनी ओरिजिनल फाइल को ZIP File में बदलते है तो कम साइज में और कम इंटरनेट के साथ आप किसी भी व्यक्ति को ZIP File शेयर कर सकते हैं।

 

ZIP File कैसे बनाते हैं?

ZIP File बनाने के लिए दोस्तों नीचे कुछ आसान स्टेप्स दर्शाई गई है चलिए जानते हैं-

Step 1. सर्वप्रथम आपको अपने कंप्यूटर में जिस किसी भी फाइल को ZIP File में परिवर्तित करना है उस फाइल को सिलेक्ट कर लीजिए।

Step 2. अब आपको राइट बटन पर क्लिक करना है।

Step 3. इतना करने के बाद आपको Send पर क्लिक करना होगा और फिर compressed (Zipped) folder ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद आपकी फाइल ZIP File में बदल जाएगी।

 

ZIP File के प्रकार क्या है?

ZIP File तीन प्रकार की होती है जिनके बारे में आसान शब्दों में नीचे जानते हैं-

1. RAR-

इस टाइप की जिप फाइल को बनाने के लिए विशेष रूप से WinRAR सॉफ्टवेयर का यूज किया जाता है। इनका खास उपयोग किसी भी अन्य फाइल्स के एरर को रिकवर, कंप्रेशन, शेयर करने में होता है। इनका विवरण .RAR में होता है।

2. ARJ-

ये एक सॉफ्टवेयर टूल में होती है। इनको डिजाइन करने में “Robert Jung” का बहुत योगदान रहा है। इनका विवरण .ARJ के रूप में होता है। इनका खास उपयोग MS-DOS and Windows systems में होता है।

3. ZIP-

आज के टाइम पर इसने बहुत ही प्रसिद्धि हासिल कर ली है। इसका खास उपयोग विविध ऑपरेटिंग सिस्टम्स में होता है। फ़ाइलों को compress एवं expand करने के लिए। इनका विवरण .Zip के रूप में होता है।

 

मोबाइल में ZIP File कैसे बनाएं?

मोबाइल में ZIP File बनाने के लिए नीचे कुछ आसान स्टेप दिए गए हैं चलिए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

Step 1. आपको पहले उस फोल्डर को सिलेक्ट कर लेना है और फिर आपको More वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 2. इसके बाद आपको compress के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3. क्लिक करने के बाद आपको जिप फाइल को कोई सा भी नाम दे देना है अगर आप चाहे तो पासवर्ड भी सेट कर सकते हैं।

Step 4. अंत में आपको Ok बटन पर क्लिक कर देना है। दोस्तों जिप फाइल को मोबाइल में कन्वर्ट करने के लिए किसी मोबाइल में अलग सेटिंग होती है तो यहां पर आपको Winzip App की हेल्प भी ले लेना है उसके द्वारा भी आप सिंपली जिप फाइल क्रिएट कर सकते हैं।

 

ZIP File को Unzip/Open कैसे करें?

कंप्यूटर में-

• कंप्यूटर में जी फाइल को ओपन करने के लिए आपको जिप फाइल पर माउस बटन से राइट क्लिक करना है तथा Extract All विकल्प पर क्लिक करना है।
• इसके पश्चात आपको ब्राउज़र पर क्लिक करना है। साथ में
File की Location Choose करें।
• फाइल की लोकेशन कस करने के बाद आपको नीचे एक Extract जैसा बटन मिलेगा उसे पर क्लिक करना है।
• जैसे आप क्लिक करेंगे आपकी जिप फाइल सफलतापूर्वक Unzip/Open हो जाएगी।

मोबाइल में-

• अपने मोबाइल में पहले उस जिप फाइल को सेलेक्ट कर लेना है।
• फिर आपको More पर क्लिक करना है और Decompressed File पर भी क्लिक करना होगा।
• अब आपको उस फोल्डर को एक नाम दे देना है व ok बटन पर क्लिक करके आप जिप फाइल को UNZIP File में चेंज कर सकते हैं।

 

Names of some popular zip file software –

1. PeaZip
2. WinRAR
3. Bandizip
4. Hamster ZIP Archiver
5. 7-Zip
6. Big data
7. Visit Ashampoo
8. WinZip
9. Zipware

 

ZIP File के लाभ क्या है?

जिप फाइल के कुछ लाभ निम्नलिखित है-

1. जिप फाइल में आप पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
2. जिप फाइल में आप किसी भी बड़े साइज के फाइल्स को कंप्रेस करके बिल्कुल छोटे साइज में सेव करके रख सकते हैं।
3. कंप्रेस फाइल में किसी भी प्रकार का डाटा लॉस नहीं होता है।
4. जिप फाइल को आसानी से शेयर भी किया जा सकता है।
5. जी फाइल को कोई से भी ऑपरेटिंग सिस्टम में ओपन कर सकते हैं।
6. डिवाइस के स्पेस में भी जिप फाइल के द्वारा बहुत फायदा होता है क्योंकि इससे स्पेस की काफी बचत होती है। आप बड़ी से बड़ी फाइल को छोटी साइज में रख सकते हैं।

 

ZIP File के हानि क्या है?

जिप फाइल के कुछ नुकसान इस प्रकार है-

1. किसी किसी ऑपरेटिंग सिस्टम में इनबिल्ड जिप फाइल को UNZIP फाइल में बदलने के लिए सॉफ्टवेयर नहीं होते हैं उसके लिए आपको अलग से सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना पड़ता है।
2. कुछ ऐसे भी ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं जिनमें जिप फाइल को पासवर्ड पर सेट करने के लिए अलग से सॉफ्टवेयर की हेल्प लेनी पड़ती है।
3. अक्सर कंप्यूटर में यह भी होता है कि जो एंटीवायरस होते हैं वे जिप फाइल को स्कैन करने में असमर्थ होते हैं।

➤ यहां भी जानें- DBMS क्या है? इसके प्रकार, फीचर्स, उपयोग, फायदे और नुकसान बताये। हिंदी में-

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि ZIP File क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 ZIP File का मतलब क्या होता है?
Ans. ZIP File कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में बहुत सहायक होती है मतलब इसके द्वारा डिवाइस में कई सारी फाइलों को एक फोल्डर में पैक किया जाता है। इसको एक तरह से Archive File भी कहते है क्योंकि यहां एक या एक से अधिक फाइलों को एक फोल्डर में बिना किसी डाटा लॉस के डाटा को कंप्रेस करके एक फोल्डर में स्टोर कर लेती है।

Q.2 ZIP File का फुल फॉर्म क्या है?
Ans. ZIP File का पूरा नाम ” Zone Improvement Plan” होता है।

 

Advertisement

Leave a Comment