Google Docs क्या है? इसको ऑफलाइन कैसे यूज कर सकते हैं?

हेलो फ्रेंड्स आज का विषय बहुत रोचक है। जिसमें हम Google Docs के बारे में बात करेंगे। आज ऐसे ऐसे सिस्टम्स चल चुके हैं। जिनके बारे में बहुत लोगों को ज्ञात नहीं हैं। वर्तमान समय में बहुत सारी नई नई चीजों का चलन हो चुका है। पुराने समय पर नजर डालें तो उस समय में ऐसी चीजें मौजूद नहीं थी और उस समय इंटरनेट कोई भी ज्यादा Use नहीं करता था परंतु कहते हैं ना कि बदलाव बहुत जरूरी है। बदलाव ही हमें नई नई चीजें सिखाता है। ऐसा ही आज का एक विषय है जिसमें हम Google Docs क्या है की संपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानेंगे।


तो आइए दोस्तों बिना समय गंवाए सरल शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं-

 

Google Docs क्या है?

Google Docs जो कि गूगल द्वारा विकसित हुआ है। गूगल डॉक्स मुख्य रूप से एक ऐसा प्लेटफार्म है। जिसमें आप वर्ड एडिटिंग सरलता से कर सकते हैं। वैसे गूगल डॉक्स मुख्यतः माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की बराबरी करता है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की हेल्प से जो कार्य होते हैं। वही सेम टू सेम कार्य गूगल डॉक्स के यूज से कर सकते हैं। गूगल डॉग्स के द्वारा जैसे- डॉक्यूमेंट्स एडिट, शेयर, ग्रुप चर्चाएं, क्रिएट, अपडेट, वॉइस टाइपिंग इत्यादि कार्य सरलता से बिना किसी एक्स्ट्रा नॉलेज के कर सकते हैं। एक विशेष बात गूगल डॉग्स की यहां है कि यूजर का संपूर्ण डाटा जो यूजर कलेक्ट करता है। वहां डाटा क्लाउड में सिक्योर रहता है। मतलब यूजर को कुछ भी अलग से कंप्यूटर स्टोरेज, Extra SSD या Drive नहीं चाहिए होता है क्योंकि गूगल डॉक्स में यूजर को पहले से ही 15gb क्लाउड स्टोरेज प्राप्त होता है। गूगल डॉक्स को आप किसी भी इंटरनेट डिवाइस पर यूज कर सकते हैं। चाहे वहां Computer, Laptop, Android Mobile, IPhone, Tablet ही क्यों न हो। केवल आपके पास गूगल अकाउंट या फिर ई-मेल आईडी अवश्य ही होना चाहिए।

 

Google Docs के इतिहास के बारे में-

अब Google Docs के इतिहास बारे में बात करते हैं:- यहां बात सन 2005 में अगस्त महीने की है तब Upstartle नामक एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक वेब आधारित वर्ड एडिटर प्रोग्राम को लांच किया था। जिसका नाम “Writely” था। फिर अगले साल इसको गूगल ने परचेस किया इसमें बहुत से परिवर्तन किए गए एवं इसका पहले जो Writely नाम था। इसको चेंज करके गूगल ने एक नए नाम “Google Docs” के साथ लांच किया। इसके बाद से ही इसको अपडेट व हैंडल करने की संपूर्ण जिम्मेदारी गूगल के हाथों में आ गई।
फिर साल 2012 में यहां प्रोग्राम यूजर के स्मार्टफोन में भी सरलता से एक्सेस होने लगा। आज के समय में गूगल डॉक्स में 100 से भी ज्यादा लैंग्वेज अवेलेबल है। इसी करण यूजर अपनी पसंदीदा लैंग्वेज में गूगल डॉग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Google Docs की विशेषताएं कौन-कौन सी है?

Google Docs की वैसे तो कई सारी विशेषताएं हैं लेकिन नीचे कुछ मुख्य विशेषताएं दर्शाई गई है। जिनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. गूगल डॉक्स जो की एक ऐसा फ्री ऑनलाइन वर्ड एडिटर है। जिसका यूज यूजर कहीं भी, किसी भी डिवाइस में कर सकता है।

2. गूगल डॉक्स पर ऑनलाइन तो वर्क कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन वर्क करना भी मुमकिन है।

3. गूगल डॉक्स पर यूजर टीमवर्क कर सकता है। अपने फ्रेंड्स को इनवाइट करके यूजर बिना किसी तकलीफ के गूगल डॉक्स पर अपने वर्क को एडिट कर सकता है।

4. गूगल डॉक्स यूज़ करने में बहुत ही सिंपल है। कोई भी व्यक्ति थोड़ी बहुत प्रैक्टिस में गूगल डॉक्स के टूल्स के बारे में सीख सकता है।

5. विशेष बात गूगल डॉक्स में गूगल सर्च जैसी सुविधा भी उपलब्ध होती है। जिससे यूजर क्षण सेकंड में गूगल पर सर्च करके इमेज, फोटो, म्यूजिक इत्यादि जितनी भी महत्वपूर्ण चीजें होती है उनको प्राप्त कर सकता है।

6. गूगल डॉक्स मुख्य रूप से मल्टीपल फाइल फॉर्मेट का समर्थन करता है। उदाहरणार्थ- .docs, .word, .text, .pdf etc.

7. गूगल डॉक्स में यूजर द्वारा जो written work होता है। वहां ऑटो सेव होकर क्लाउड सर्वर में पूर्ण रूप से सिक्योर होता है।

8. गूगल डॉक्स में स्पेशल Inbuilt Template अवेलेबल होते हैं। जिनकी हेल्प से यूजर डिफिकल्ट डॉक्यूमेंट को भी आसानी से क्रिएट कर सकता है।

 

Google Docs को कैसे सीखा जा सकता है?

कोई बिगनर गूगल डॉक्स सीखना चाहता है तो उसको सबसे पहले कुछ बेसिक चीजों को सीखना होगा। गूगल डॉक्स सीखने के लिए आज के टाइम में बहुत से प्लेटफॉर्म उपलब्ध होते हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से सीख सकते हैं। आइए निम्न मध्यम से कुछ इनफॉरमेशन जानते हैं-

1. online course द्वारा-

दोस्तों आप गूगल डॉक्स में एक्सपर्ट होना चाहते हैं तो ऐसे में मेरी सलाह है की आप ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है। ऑनलाइन कोर्स में आप कुछ वेबसाइट जैसे- Coursera, Udemy, SkillShare etc.

2. books द्वारा-

आप मार्केट में गूगल डॉक्स से संबंधित बुक की तलाश कर सकते हैं। वैसे तो आज के जमाने में ऐसी चीजें बहुत अवेलेबल होती है पर किताबी ज्ञान भी बहुत अच्छा विकल्प होता है। आप मार्केट या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी बुक को परचेस कर सकते हैं।

3. Internet द्वारा-

आज के जमाने में अगर इंटरनेट अवेलेबल है तो सब कुछ पॉसिबल है। इंटरनेट के द्वारा आप गूगल डॉक्स के बारे में बेसिक से बेसिक जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। जैसे आप ब्लॉग पढ़कर, यूट्यूब वीडियो देखकर, गूगल हेल्प सेंटर की मदद से, वेबसाइट द्वारा इत्यादि माध्यम से आप आप आसानी से सीख सकते हैं।

 

Google Docs को ऑफलाइन कैसे यूज कर सकते हैं?

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि किसी न किसी क्षेत्र में नेटवर्क प्रॉब्लम होती रहती है। इस स्थिति में अगर आपका गूगल डॉक्स का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है तो आप कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स द्वारा ऑफलाइन भी इसका यूज कर सकते हैं। आइए दोस्तों ये कुछ स्टेप्स निम्न माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं-

स्टेप 1. सर्वप्रथम आपको गूगल डॉक्स ओपन करना होगा। फिर मेनू पर क्लिक कर दीजिए।

स्टेप 2. इसके बाद सेटिंग पे क्लिक करके। ऑफलाइन एक्सेस को ऑन करना होगा।

स्टेप 3. फिर गूगल डॉक्स को क्रोम ब्राउजर में ओपन कीजिए। इसके उपरांत आप गूगल डॉक्स को ऑफलाइन भी यूज कर सकते हैं।

 

Google Docs के फायदे क्या है?

गूगल डॉक्स के कुछ लाभ निम्न प्रदर्शित किए गए हैं-

• गूगल डॉक्स में टेंपलेट्स की सुविधा अवेलेबल है।
• गूगल डॉक्स मल्टी डिवाइस सपोर्ट करने में सक्षम है।
• गूगल डॉक्स उपयोग में बहुत ही सिंपल है।
• इसमें विशेष एड ऑन की सुविधा भी अवेलेबल है।
• इसको ऑफलाइन भी यूज करना संभव है।

 

Google Docs से क्या-क्या हानियां है?

गूगल डॉक्स की कुछ हानियां भी निम्नलिखित प्रदर्शित की गई है। आइए जानते है-

• गूगल डॉक्स पर अधिक फीचर्स के लिए यूजर पूर्ण रूप से इस पर डिपेंड नहीं रह सकता है।

• गूगल डॉक्स पर जो भी कार्य हम करते हैं। उसमें इंटरनेट की विशेष जरूरत होती है। अगर इंटरनेट कनेक्ट नहीं होगा तो हम इसको तुरंत ओपन भी नहीं कर सकते हैं। फिर इसको डाउनलोड करके इंस्टॉल करने की जरूरत होती है।

➤ यहां भी जानें-

VPN क्या है? कैसे काम करता है इसके क्या-क्या फायदे है?

 

सारांश-

दोस्तों हमें आशा है कि आप Google Docs के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे।
इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ Google Docs के बारे में जान सके और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी आपके लिए यहां जानकारी कितनी उपयोगी है Comment में जरूर बताइएगा।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 गूगल डॉक्स का क्या काम है?
Ans. गूगल डॉग्स के द्वारा जैसे- डॉक्यूमेंट्स एडिट, शेयर, ग्रुप चर्चाएं, क्रिएट, अपडेट, वॉइस टाइपिंग इत्यादि कार्य सरलता से बिना किसी एक्स्ट्रा नॉलेज के कर सकते हैं।

Q.2 गूगल डॉक्स से क्या लाभ है?
Ans. गूगल डॉक्स में स्पेशल Inbuilt Template अवेलेबल होते हैं। जिनकी हेल्प से यूजर डिफिकल्ट डॉक्यूमेंट को भी आसानी से क्रिएट कर सकता है।

 

Advertisement

Leave a Comment