Google Chat क्या है? इसका इस्तेमाल, विशेषताएं, अकाउंट कैसे बनाए और ये सुरक्षित है या नहीं?

हेलो फ्रेंड्स आज के टॉपिक में हम Google Chat से संबंधित कुछ जरूरी जानकारियों पर ध्यान देंगे। वैसे तो आज टेक्नोलॉजी का बहुत चलन है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूर्णता टेक्नोलॉजी से परिचित नहीं है। और इस टेक्नोलॉजी वाले जमाने में सभी जानकारियां ना सही लगभग कुछ तो जानकारियां होना चाहिए। क्या पता हमें कब कौन सी चीज काम में आ जाए सभी चीजों को इंपॉर्टेंट समझना चाहिए तो आइए दोस्तों बिना देर करें Google Chat क्या है तथा इस से रिलेटेड सभी जानकारियां नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

Google Chat क्या है?

Google Chat एक ऐसी सर्विस है जिसका यूज आप अपने परिजनों से बात करने में कर सकते हैं अर्थात आप अपने परिवार के मेंबर और अपने फ्रेंड्स के साथ गूगल चैट के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं। इसको पहले प्रोफेशनल कार्य के लिए डेवलप्ड किया गया था लेकिन बाद में इसका कोई भी व्यक्ति यूज मुफ्त में कर सकता है। यहां एक एप्लीकेशन का रूप है और इसमें कस्टमर को मीटिंग, स्क्रीन शेयर करने एवं व्हाइट बोर्ड जैसी कई प्रकार के फैसिलिटी प्रोवाइड होती है। आप वीडियो कॉल के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं तो वही चैट बोट भी इसमें अवेलेबल होता है और जिसकी हेल्प से ऑटोमेटिक रिप्लाई का ऑप्शन भी कस्टमर को मिलता है। इसमें आप कोई सा भी डाक्यूमेंट्स जो आपके गूगल ड्राइव में से होते हैं उनको भी आप किसी के साथ भी आदान-प्रदान कर सकते हैं। गूगल चैट के एंड्राइड, iOS, और कंप्यूटर ये सभी वर्जन गूगल द्वारा लॉन्च हो चुके हैं। यहां गूगल चैट ऐप बिल्कुल फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम तथा टेलीग्राम जैसी सोशल मीडिया ऐप की तरह ही समांतर है।

 

Google Chat का इस्तेमाल कौन-से डिवाइस में कर सकते हैं?

दोस्तों गूगल चैट का इस्तेमाल आप एंड्राइड मोबाइल फोन, आईफोन साथ ही अगर डेस्कटॉप या लैपटॉप में भी यूज करना चाहते हैं तो ये वर्जन भी लॉन्च हो चुके हैं। कंप्यूटर पर आपको गूगल चैट का इस्तेमाल करना है तो आपको इसका ब्राउज़र वर्जन पर जाकर ही लोगों करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आप कंप्यूटर में बड़ी सरलता से ब्राउज़र के माध्यम से गूगल चैट का आनंद ले सकते हैं गूगल चैट यह नाम सुनकर आपको समझ में आ गया होगा कि यहां एक चैट का ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से आप वीडियो कॉल, वॉइस कॉल, टेक्स्ट मैसेज, वॉइस मैसेज इन सभी फैसिलिटी का आनंद भरपूर ले सकते हैं।

 

Google Chat की विशेषताएं क्या है?

गूगल चैट की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं-

1. गूगल चैट के द्वारा आप किसी भी व्यक्ति से पर्सनली बात कर सकते हैं।

2. गूगल चैट ऐप बिल्कुल व्हाट्सएप के जैसा ही होता है अगर आप ग्रुप में वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो वह सर्विस भी गूगल चैट में अवेलेबल है।

3. आप अपने दोस्तों के साथ टेक्स्ट मैसेज, वॉइस मैसेज, वीडियो कॉल व वॉइस कॉल कर सकते हैं।

4. दोस्तों आप डेस्कटॉप या लैपटॉप में इसका यूज करते हैं तो जिसमें आपको नोटिफिकेशन जैसा फीचर मिलता है। अगर आपको किसी ने मैसेज किया है तो वहां स्क्रीन पर तुरंत ही दिख जाएगा।

5. गूगल चैट में आपको बहुत प्रकार के इमोजी भी मिलते हैं जिनका आप कभी भी, किसी भी वक्त यूज कर सकते हैं।

6. गूगल चैट में यूजर्स को स्मार्ट कंपोज की सर्विस भी मिलती है। इसमें अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और इतालवी जैसी लैंग्वेज भी अवेलेबल है।

Google Chat में अकाउंट कैसे बनाते हैं?

दोस्तों गूगल चैट में अकाउंट बनाने के लिए बहुत ही सिंपल स्टेप्स हैं। जिनको आप फॉलो करके आराम से गूगल चैट में अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं आइए निम्न मध्यम से कुछ स्टेप्स के बारे में जानते हैं-

सर्वप्रथम आपको अपने डिवाइस में अगर आप मोबाइल वर्जन चाहते हैं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको गूगल चैट में अकाउंट बनाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना है बल्कि आप सरल तरीके से अकाउंट बना सकते हैं। आपका गूगल अकाउंट डायरेक्ट ही गूगल चैट में लॉगिन हो सकता है।

अगर आपका पहले से गूगल अकाउंट है तो आप उसको भी साइन अप कर सकते हैं।

आपका जी-मेल अकाउंट पहले से लॉगिन नहीं है तो सबसे पहले उसको लॉगिन करें क्योंकि जीमेल अकाउंट लॉगिन होने के बाद ही गूगल चैट को इंटीग्रेटेड कर सकते हैं।

जी-मेल अकाउंट जब लॉगिन हो जाएगा तब उसके उपरांत आपको लेफ्ट साइड में “See All Setting” जैसा विकल्प दिखेगा तो उसे पर आपको टेप दबाना है तब आपको राइट साइड में “chat and meet” जैसा विकल्प मिलेगा तो उसको क्लिक करके “Google Chat” को ऑन कर दीजिए।

इन प्रोसेस के बाद आप आराम से चैटिंग अपने किसी भी कांटेक्ट के साथ कर सकते हैं आपको केवल सर्च करने की देर है। आप अपने किसी भी फ्रेंड के साथ आराम से बात कर सकते हैं तथा डॉक्यूमेंट को शेयर या रिसीव भी कर सकते हैं।

 

क्या Google Chat सुरक्षा जैसे मामले में सुरक्षित है या नहीं?

गूगल चैट दोस्तों गूगल का ही एक प्रोडक्ट है और आपको पता है गूगल बहुत पूर्व समय से इसका नाम चलता आ रहा है। गूगल जिसको एक तरह से कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर कहां जाता है। अभी कुछ समय पहले गूगल चैट में एक अलर्ट करने के लिए नया फीचर ऐड किया जिसको Red Warning कहते हैं यहां एकदम नया फीचर है। गूगल मुख्य रूप से यूजर्स को कोई भी शिकायत का मौका नहीं दे रहा है। यूजर्स के लिए खास फेक इनवाइट और कुछ फेक लिंक से बचने के लिए गूगल चैट में बहुत ही महत्वपूर्ण ब्राइट रेड वार्निंग बैनर को ऐड किया है। इस फीचर को मोबाइल और डेस्कटॉप जैसे प्लेटफार्म के लिए अवेलेबल करा दिया गया है। इस फीचर्स के द्वारा यूजर्स को काफी हेल्प मिल सकती है जो भी हार्मफुल मैसेज या लिंक्स यूजर को परेशान करती है अब उनको ऐसे मैसेज से राहत मिलेगी गूगल चैट उनको अलर्ट करेगा।

 

Google Chat ब्राउज़र के रूप में-

दोस्तों आप भी अगर डेस्कटॉप या लैपटॉप में गूगल चैट को ओपन करना चाहते हैं तो आपके लिए नीचे लिंक दी गई है। जिसके माध्यम से आप डायरेक्ट ही गूगल चैट को अपने डिवाइस में ओपन कर सकते हैं।

https://chat.google.com/

यहां भी जानें-

इन्टरनेट चैटिंग क्या है? Internet Chatting in Hindi

IFSC code क्या है? ये क्यों जरूरी होता है? इसे कैसे पता कर सकते हैं?

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Google Chat क्या है। आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

कुछ FAQ-

Q.1 गूगल चैट का उपयोग किस लिए किया जाता है?
Ans. गूगल चैट एक ऐसी सर्विस है जिसका यूज आप अपने परिजनों से बात करने में कर सकते हैं अर्थात आप अपने परिवार के मेंबर और अपने फ्रेंड्स के साथ गूगल चैट के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं।

Q.2 गूगल चैट का मालिक कौन है?
Ans. गूगल चैट दोस्तों गूगल का ही एक प्रोडक्ट है और आपको पता है।

Advertisement

Leave a Comment