IFSC code क्या है? ये क्यों जरूरी होता है? इसे कैसे पता कर सकते हैं?

आज के आर्टिकल में हम IFSC code से रिलेटेड कुछ जानकारियां जानेंगे। आखिर IFSC code क्या है, क्यों जरूरी होता है, लाभ क्या-क्या है?। सभी जानकारियां इस आर्टिकल की मदद से आसान शब्दों में जानने की कोशिश करेंगे तो आइए दोस्तों बिना वक्त गंवाए नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

IFSC code क्या है?

IFSC code मुख्य रूप से 11 अंकों का यूनिक कोड होता है जिसमें कुछ अंग्रेजी के शब्द और कुछ नंबर भी ऐड होते हैं। यहां हर एक ब्रांच का भिन्न-भिन्न होता हैं। इस कोड का इस्तेमाल NEFT, RTGS और IMPS ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फंड ट्रांसफर या प्राप्त करने के लिए खास रूप से किया जाता है। इसको RBI (Reserve Bank Of India) द्वारा प्रोवाइड किया जाता है। RBI ने हर एक ब्रांच को एक यूनिक IFSC code दे रखा है इस कोड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर जैसी सर्विस बैंक को मिलती है। इसका खास इस्तेमाल तो ब्रांच का सरलता से पता लगाने के लिए किया जाता है यानी की IFSC code की मदद से यदि दो बैंक अकाउंट के मध्य आपको पैसे ट्रांसफर करने हैं तो वहां पर आपको IFSC code की बहुत जरूरत पड़ेगी। यहां कोड बहुत ही इंपोर्टेंट होता है इसके द्वारा ही प्राप्तकर्ता की सही ढंग से पहचान होती है। और इसी के द्वारा ब्रांच का भी पता लगाया जा सकता है हर एक चेक बुक में यहां कोड दर्ज होता है। कुल मिलाकर इस कोड के माध्यम से किसी भी विशिष्ट ब्रांच की पहचान कुछ ही समय में सरलता से हो सकती है।

 

IFSC का फुल फॉर्म क्या होता है?

IFSC का फुल फॉर्म “Indian Financial System Code” होता है।

 

IFSC code क्यों जरूरी होता है?

IFSC code बहुत ही इंपोर्टेंट होता है इसके द्वारा न केवल बैंक ब्रांच की पहचान होती है बल्कि फंड ट्रांसफर करने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। यहां इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट करने का काफी ही आसान तरीका बना देता है। यूपीआई जैसे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सर्विस ने तो IFSC code की जरूरत को भी नाकाम कर दिया है पर जब किसी भी यूजर को कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर करना है या कोई मोटी रकम चुकानी है तो वहां पर IFSC code का यूज किया जाना ही चाहिए। IFSC code के द्वारा अगर आप पैसे भेजते हैं तो सर्वप्रथम बैंक यहां मालूम करता है कि जो आपके द्वारा पैसे भेजने हैं वहां किस बैंक में भेजने हैं और उसकी वहां ब्रांच कहां पर स्थित है अर्थात ब्रांच किस लोकेशन पर है। इन सब काम मालूम केवल IFSC code के द्वारा हो सकता है। RTGS, NEFT और IMPS ये तीनों मेथड जिनमें इस कोड का यूज होता है ये तीनों मेथड फंड ट्रांसफर करने में बहुत पॉपुलर है। इनमें से आप RTGS, NEFT का यूज करते हैं तो आपको सर्वप्रथम Beneficiary के नाम और बैंक अकाउंट नंबर, बैंक और ब्रांच का नाम व अंत में IFSC code की जरूरत पड़ती है। यह सभी डिटेल भरने के बाद ही आपका फंड सफलतापूर्वक ट्रांसफर होता है किंतु IMPS में इस कोड की जरूरत नहीं होती है उसमें MMID कोड और MPIN की जरूरत से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

 

IFSC code कैसे पता कर सकते हैं?

दोस्तों किसी भी बैंक का IFSC code मालूम करना बहुत ही सरल है। आप नीचे दी गई कुछ स्टेप के द्वारा जान सकते हैं।
जैसे-
1) Passbook से
2) Cheque Book से
3) Bank द्वारा
4) वेबसाइट द्वारा

चलिए दोस्तों अब मालूम करते हैं कि किस तरह से हम इन चार स्टेप के द्वारा IFSC code का पता लगा सकते हैं तो आइए और अधिक विस्तार से जानते हैं।

1) Passbook से-

पासबुक किसी भी बैंक के अकाउंट होल्डर के पास उपलब्ध होती हैं और इसमें बैंक अकाउंट से रिलेटेड सभी डिटेल मौजूद होती हैं। बैंक पासबुक में आपको IFSC code बड़ी ही सरलता से मिल जाता है। आप नीचे दी गई फोटो द्वारा जान सकते हैं।

2) Cheque Book से-

चेक बुक भी बड़ा अच्छा ऑप्शन है IFSC code पता करने का अब बड़ी सरलता से मालूम कर सकते हैं। कुछ बैंक सब होते हैं जिनकी चेक बुक कुछ डिफरेंट हो सकते हैं परंतु उनमें IFSC code ऊपर की तरफ या नीचे जरूर लिखा हुआ होता है। कई बैंक की चेक बुक में प्रथम पेज पर ही आपको सभी डिटेल्स मिल जाते हैं।

3) Bank द्वारा-

दोस्तों अगर आपको IFSC code ऊपर दी गई स्टेप द्वारा मालूम नहीं हो रहा है तो आप बैंक से संपर्क करके भी IFSC code प्राप्त कर सकते हैं आजकल तो कुछ ऐसी भी वेबसाइट होती है जिनके द्वारा आप क्षण भर में किसी भी बैंक के संपूर्ण डिटेल को इंटरनेट पर निकाल सकते हैं। आप डायरेक्ट बैंक का नाम लिखकर भी गूगल पर सर्च कर सकते हैं फिर आपको तुरंत ही बैंक से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

4) वेबसाइट द्वारा-

इंटरनेट पर कई वेबसाइट ऐसी भी है जिनके द्वारा IFSC code का पता लगाना चुटकी का खेल होता है। आप नीचे दिए गए पॉइंट के माध्यम से जान सकते हैं।

आपको किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है और फिर IFSC code website ये लिखकर सर्च करना है।

अब आपके सामने कई प्रकार की वेबसाइट आ जाएगी जिनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर क्लिक कर दीजिए।

क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे Bank के नाम आ जाएंगे। जिनमें से आपको अपना बैंक के नाम को चुनना होगा।

बैंक नाम को चुनने के बाद राज्य, जिला, ब्रांच नेम इनको भी सही तरीके से दर्ज कर दे।

अतः अब सब चीज सही तरीके से भरने के बाद सबमिट बटन पर टैप करें।

 

IFSC code के लाभ क्या-क्या है?

IFSC code बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। निम्न माध्यम से इसके लाभ के बारे में जानने की कोशिश करते हैं-

1. IFSC code आपको कई प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामले से भी बचाता है यहां बैंक और ब्रांच की एक पहचान होती हैं।

2. आप IFSC code के तहत आने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन बिलों का भी भुगतान सरलता से कर सकते हैं।

3. आपको अपने बैंक और ब्रांच की पहचान करने के लिए IFSC code मालूम होना चाहिए। जिसके अनुसार आप कुछ ही सेकंड में अपने बैंक, ब्रांच की लोकेशन जांच सकते हैं।

4. IFSC code द्वारा पैसे भेजने और प्राप्तकर्ता को पेमेंट सफल होने पर एक नोटिफिकेशन भी मिलता है।

 

IFSC code की मदद से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के तरीके क्या है?

IFSC code के माध्यम से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर हो सकते हैं। नीचे कुछ उदाहरण बताए गए हैं आइए विस्तार से ओर अधिक जानते हैं-

1.) National Electronic Funds Transfer (NEFT)-

इस तरीके का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आपको जिस किसी के पास भी पैसे भेजने हैं तो उसका सर्वप्रथम recipient , beneficiary bank branch का नाम साथ ही अकाउंट का प्रकार, अकाउंट नंबर भी मालूम होना चाहिए

2.) Real Time Gross Settlement (RTGS)-

इस मेथड का यूज तुरंत एवं हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन में होता है। आपको किसी भी व्यक्ति के पास पैसे भेजने हैं तो सर्वप्रथम उसका नाम, अकाउंट नंबर, अंत में IFSC code बहुत ही जरूरी होता है ये सभी जानकारियां भरने के बाद अगर आपका IFSC code गलत होता है तो आपका भुगतान असफल भी हो सकता है। इसलिए IFSC code को सही तरीके से और जांच कर ही दर्ज करना चाहिए।

3.) Immediate Payment Service (IMPS)-

इस मेथड के उपयोग से अगर आप पेमेंट करते हैं तो आपको IFSC code इस मेथड में भी यूज करना पड़ेगा।

इन बातों से आपने अनुमान तो लगा लिया होगा कि IFSC code कितना इंपॉर्टेंट होता हैं।

यहां भी जानें- ऑप्टिकल फाइबर क्या है? कैसे काम करता है? in Hindi

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि IFSC code क्या है? आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

 

IFSC code से संबंधित कुछ FAQ-

Q.1 बैंक में IFSC कोड क्या है?
Ans. IFSC का फुल फॉर्म “Indian Financial System Code” होता है। यहाँ हर एक ब्रांच का भिन्न-भिन्न होता हैं। इस कोड का इस्तेमाल NEFT, RTGS और IMPS ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फंड ट्रांसफर या प्राप्त करने के लिए खास रूप से किया जाता है।

Q.2 पासबुक से IFSC कोड कैसे पता करें?
Ans. पासबुक किसी भी बैंक के अकाउंट होल्डर के पास उपलब्ध होती हैं और इसमें बैंक अकाउंट से रिलेटेड सभी डिटेल मौजूद होती हैं। बैंक पासबुक में आपको IFSC code बड़ी ही सरलता से मिल जाता है।

Q.3 IFSC कोड कितने अंकों का होता है?
Ans. IFSC code मुख्य रूप से 11 अंकों का यूनिक कोड होता है जिसमें कुछ अंग्रेजी के शब्द और कुछ नंबर भी ऐड होते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment