सुकन्या समृद्धि योजना का मूल उद्देश्य क्या है? इसमें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और बचत खाता कैसे खुलवाएं? – GyanMaala

सुकन्या समृद्धि योजना का मूल उद्देश्य क्या है? इसमें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और बचत खाता कैसे खुलवाएं?

सुकन्या समृद्धि योजना 2024: सुकन्या समृद्धि योजना यहां योजना भारतीय सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना सरकार द्वारा की गई है। इसका खास मकसद देश की बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है। इस योजना को विशेष रूप से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अधिनियम के तहत भी लागू किया गया है। चलिए दोस्तों जल्द से जल्द से इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

सुकन्या समृद्धि योजना का मूल उद्देश्य क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जो भी बेटी अपने उज्जवल भविष्य के सपने देख रही है। उनके उज्जवल भविष्य को पंख देने के लिए शुरू की गई है। कहते हैं कि थोड़ी-थोड़ी बचत से ही घड़ा पूर्ण रूप से भरा जाता है वैसे ही थोड़ी-थोड़ी बचत करके भारत सरकार का यही लक्ष्य है की बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

 

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित की गई है-

• इस योजना के द्वारा केवल भारतीय बेटियों को ही लाभ प्रदान किया जा रहा है।

• जिन बेटियों की उम्र 10 वर्ष से अधिक है वही इस योजना में शामिल हो सकती है।

• सुकन्या समृद्धि योजना में केवल और केवल एक परिवार की दो बेटियां ही पात्र हो सकती है।

• इस योजना में निश्चित राशि को वार्षिक रूप से जमा करना पड़ता है।

 

सुकन्या समृद्धि योजना में बैंक खाता खुलवाने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना में बैंक खाता खुलवाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जो कि इस प्रकार है-

1. इच्छुक उम्मीदवार का जन्म प्रमाण पत्र
2. माता-पिता का आधार व पैन कार्ड
3. मोबाइल नंबर
4. निवास प्रमाण पत्र
5. सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म

 

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता कैसे खुलवाएं? जानें पूरी प्रोसेस-

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत खाता खुलवाने के लिए कुछ सिंपल सी प्रक्रिया है जिनको स्टेप बाय स्टेप अवश्य फॉलो करें। चलिए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

1. सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है।
2. फिर आपको सुकन्या समृद्धि योजना का एक एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
3. एप्लीकेशन फॉर्म में जितनी भी जानकारी आप पूछी गई है उनको सही-सही भर दीजिए।
4. आपको एप्लीकेशन फॉर्म के साथ है कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट को भी संलग्न करना है।
5. आपको एक बार पुनः एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक कर लेना है।
6. इस एप्लीकेशन फॉर्म को बैंक का अधिकारी के पास जमा करना है और आप इसके साथ ₹250 की राशि भी जमा कर सकते हैं।
7. ₹250 की राशि जमा करने से होता क्या है कि आपका बैंक अकाउंट ओपन हो जाता है।
8. इतना सब करने के बाद बैंक अधिकारी द्वारा जांच शुरू हो जाएगी। इसके बाद आपको अपने आवेदन फार्म की रसीद मिल जाएगी। इस रसीद को बड़ी ही सुरक्षा से संभाल कर जरूर रखें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top