Web Browser क्या है? पूरा जाने।

आज हम एक ऐसे विषय के बारे में बात करेंगे जो आपके बहुत काम में आता है। जिसकी सहायता से आप आपके छोटे-से-छोटे काम भी आसानी से मतलब पूरी तरह से सफल हो जाते हैं। आज के इस खास विषय का नाम Web Browser हैं।
Web Browser आपके और हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि वेब ब्राउज़र के कारण ही हम आपके साथ जानकारियां शेयर करते हैं। आज के जीवन में वेब ब्राउज़र की अहमियत इतनी है कि इसका किसी को अंदाजा नहीं हैं।

यह एक ऐसी सुविधा आपको प्रदान करता है। जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से अपनी समस्या को जान सकते हैं उसका समाधान ढूंढ सकते हैं। इसमें बस आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है और दोस्तों आजकल तो इंटरनेट हर किसी के पास available होता है। इंटरनेट और वेब ब्राउज़र एक दूसरे से संबंधित रहते हैं।
दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको Web Browser के बारे बताएंगे कि Web Browser क्या है ? Web Browser के कार्य, Web Browser की विशेषता कौन-कौन सी है ? इसके लाभ इत्यादि आप इस आर्टिकल की मदद से जान सकते हैं।

दोस्तों हमारी तरफ से आपको संपूर्ण जानकारी आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश की जायेगी। आइए ओर सीखते हैं –

 

Web Browser क्या है ?

वेब ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है। जो इंटरनेट पर सामग्री को खोजने और प्रदर्शित करने के लिए उपयोग होता है। जिसको माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन एवं कई अन्य कंपनियों द्वारा मुफ्त में प्रदान किया जाता है। इन वेब ब्राउजिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग World Wide Web में नेविगेट करने एवं वेब पेजेस (Web Pages) को देखने हेतु किया जाता है। अधिकांश ब्राउज़र्स फ्रीवेयर (Freeware) होते हैं।
वेब ब्राउज़र आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर इंटरनेट पर आसानी से available होते हैं।

” वेब ब्राउज़र का काम वेबसाइटों के पते (URLs) को प्राप्त करना, उनको सर्च इंजन के माध्यम से खोजना, वेबसाइट की सामग्री को डाउनलोड करना इत्यादि होते हैं। ”

 

Web Browser का इतिहास –

Web Browser का इतिहास इंटरनेट एवं कंप्यूटर विज्ञान के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इसके इतिहास से जुड़ी कुछ जानकारियां निम्नलिखित है –

  • “World Wide Web” सन् 1990 में बनाया गया पहला वर्जन था। इसके रचयिता सर टिम बर्नर्स-ली है। इसको Web Pages व इंटरनेट संचार के लिए होस्ट सर्वर के साथ में संचालित किया गया। यह एक टेक्स्ट परम्परागत इंटरफ़ेस का उपयोग करने वाला ब्राउज़र था तथा ग्राफिक्स का समर्थन नहीं करता था।

  • बाद में सन् 1993 में मॉजिला (Mozilla) प्रकल्प शुरू किया गया, जिसके कारण Netscape ब्राउज़र विकसित हुआ। ग्राफिक्स और आधुनिकता के समर्थन का गुण Netscape में देखने को मिला और यह आमतौर पर ‘Web Browser’ के रूप में जाना जाता है।

  • सन् 1995 में Microsoft Company ने Internet Explorer ब्राउज़र का latest version जारी किया। जो उनके ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज के साथ संगत था। इसने माइक्रोसॉफ्ट को Web Browser उद्योग में अग्रणी स्थान प्राप्त कराया। इसकी वजह यह है कि ये एक Free Browser था।

  • 2004 में Mozilla Firefox ब्राउज़र का पहला version जारी हुआ। यह Mozilla Netscape के खिलाफ एक विकल्पक ब्राउज़र था तथा प्रमुख वेब ब्राउज़र के रूप में आज भी अत्याधिक उपयोग हो रहा है।

इसके बाद कई अन्य Web Browser उपलब्ध हुए, जिनमें सबसे popular निम्नलिखित हैं –

 

Opera – 1995
Safari – 2003
Google Chrome – 2008
Microsoft Edge – 2015

 

Web Browser के कार्य –

वेब ब्राउज़र के कार्य कुछ निम्नलिखित तरीके से दर्शाए गए हैं –

1) वेब ब्राउज़र (Web Browser) किसी पेज के लिए निदृष्ट किए गए वेब ऐड्रेस (Web Address) अर्थात URL के लिए संबंधित वेबसाइट इंफॉर्मेशन को पुनः प्राप्त करके (Retrieve) प्रदर्शित करता है।

2) किसी वेबपेज के हायपरटेक्स्ट लिंक (Hypertext Link) के लिए वेब ब्राउजर, वेब सर्वर से कम्युनिकेट करता है जिससे वह Linked ‌पेज या Linked डॉक्यूमेंट को प्रदर्शित कर सके।

3) वेब ब्राउज़र HTML में लिखे गए Web Pages को इंटरप्रेट, फॉर्मेट और डिस्प्ले करता है। वेब ब्राउज़र किसी भी वेब पेज को Execute नहीं करता है। वास्तव में यह प्रयोगकर्ता द्वारा निर्दिष्ट किए वेब पेज अर्थात् URL के लिए वेब सर्वर से Request करता है।

4) वेब ब्राउज़र उपयोगकर्ता को आसान तरीके से सुरक्षित वेबसाइट (secure website) को चेक करने के लिए security checkers के साथ संगत (Accompaniment) बनाता है। यह अवैध (Illegal) या संदिग्ध (Suspicious) वेबसाइट को चेक करके उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5) वेब ब्राउज़र उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट के माध्यम से Files डाउनलोड करने की अनुमति देता है। फाइल्स मैं जैसे – फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट्स एवं सॉफ्टवेयर इत्यादि शामिल हो सकते हैं।

 

Web Browser की विशेषताएं –

Web Browser की विशेषताएं कुछ अलग-अलग ब्राउज़रों के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं परंतु निम्नलिखित विशेषताएं ज्यादातर सभी प्रमुख Web Browser में पाई जाती हैं –

  1) Tab –

यह विशेषता ब्राउज़र में अनेक Tab ओपन करने में सक्षम होती है। जिसके माध्यम से एक ही समय में कई वेब पेज खोले जा सकते हैं।

  2) Bookmark –

यह विशेषता आपको वेब पेज को बुकमार्क करने देती है। जिससे माध्यम से आप उसे बाद में आसानी से खोल सकते हैं।

  3) Download Management –

यह विशेषता आपके लिए बहुत फायदेमंद है। जिसकी मदद से फ़ाइलें इंटरनेट से डाउनलोड करना और प्रबंधित करना आसान होता है।

  4) Search Engine –

ब्राउज़र आपको इंटरनेट पर बड़ी सरलता से खोजने के लिए एक खोज इंजन प्रदान करता है। जो आपको वेब पेजों को बड़ी आसानी से खोजने में मदद करता है।

  5) Pop-up Block –

इसकी खास बात यह है कि यहां आपको विज्ञापन एवं अनचाहे पॉप-अप विंडों को अवरोधित (Blocked) करने की महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करती है।

 

कुछ लोकप्रिय वेब ब्राउजर –

  ✧ Mozilla Firefox :

यह एक निशुल्क ओपन सोर्स वेब ब्राउजर है। जिसको विंडोज OS,XP एवं लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ मोबाइल डिवाइस पर इंटरनेट उपयोग करने के लिए बनाया गया है।

  ✧ Google Chrome :

यह एक फ्रीवेयर वेब ब्राउज़र है। जिसे Google कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस वेब ब्राउज़र में बुकमार्क्स तथा सेटिंग सिंक्रोनाइजेशन, वेब स्टैंडर्ड सपोर्ट, सिक्योरिटी, मालवेयर ब्लॉकिंग, ऑटोमेटिक वेब पेज ट्रांसलेशन व कलर मैनेजमेंट के साथ-साथ अन्य सभी परंपरागत विशेषताएं उपलब्ध है।

  ✧ Internet Explorer :

इंटरनेट एक्सप्लोरर एक लोकप्रिय वेब ब्राउज़र है। जिसका निर्माण Microsoft Company द्वारा किया गया है। इंटरनेट एक्सप्लोरर, विंडोज और मैकिनटोश ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी संस्करणों में उपयोगी है।

  ✧ Netscape Navigator :

नेटस्कैप नेविगेटर वेब ब्राउज़र का निर्माण नेटस्कैप कम्युनिकेशन के माध्यम से किया गया है। नेटस्कैप नेविगेटर, विंडोज, मैकिनटोश और यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी संस्करणों के लिए उपलब्ध है।

  ✧ Lynx :

लाइनक्स एक टैक्स्ट-आधारित ब्राउज़र है इसका निर्माण यूनिवर्सिटी ऑफ कन्सास द्वारा किया गया था। यह मुख्यत: टैक्स्ट आधारित इंटरनेट कनेक्शन है।

 

निष्कर्ष –

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको Web Browser के बारे में सभी जानकारियां समझ में जरूर आई होगी। आप इसके बारे में जान तो जरूर गए होगे कि Web Browser कितना महत्वपूर्ण है। आप सभी की Help करने के लिए हमेशा तत्पर है।
Web Browser इतना Important है कि हमारी कोई सी भी परेशानी, सवाल या फिर किसी भी विषय के बारे में Informations को तुरंत बताने में Expert है।

दोस्तों मुझे आशा है कि आपको Web Browser के बारे में सभी जानकारियां बहुत पसंद आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends एवं Family के साथ जरूर शेयर करें।

“सभी को दिल से धन्यवाद”

Advertisement

2 thoughts on “Web Browser क्या है? पूरा जाने।”

Leave a Comment