Umang App क्या है? इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करवाये और इसका लाभ कैसे ले।

हेलो फ्रेंड्स आज का विषय बहुत रोचक है। जिसमें हम Umang App के बारे में बात करेंगे। आज ऐसे ऐसे सिस्टम्स चल चुके हैं जिनके बारे में बहुत लोगों को ज्ञात नहीं हैं वर्तमान समय में बहुत सारी नई नई चीजों का चलन हो चुका है। पुराने समय पर नजर डालें तो उस समय में ऐसी चीजें मौजूद नहीं थी और उस समय इंटरनेट कोई भी ज्यादा Use नहीं करता था परंतु कहते हैं ना कि बदलाव बहुत जरूरी है। बदलाव ही हमें नई-नई चीजें सिखाता है।


ऐसा ही आज का एक विषय है जिसमें हम Umang App क्या है की संपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानेंगे।
तो आइए दोस्तों बिना समय गंवाए सरल शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं –

 

Umang App क्या है ?

Umang App को देश के प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया है और इसका खास उद्देश्य यह है कि डिजिटल इंडिया उमंग की मदद से हमारा देश डिजिटल हो जाएगा। मतलब देश को डिजिटल बनाने के मकसद से इसे लॉन्च किया। उमंग ऐप में लगभग 162 से भी ज्यादा सर्विस आपको मिलती है।

उमंग ऐप को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (MEIT) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NEGD) दोनों ने मिलकर बनाया है। उमंग ऐप के अंदर आपको केंद्र सरकार और राज्य सरकार जैसी बहुत सी सर्विस मिलती है और इसके साथ ही आप सरकारी एजेंसियों से संबंधित और भी बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इनके साथ उमंग एप्प को 5th Global Conference On Cyberspace के अंदर लाया गया है इसको नवंबर 2017 में विकसित किया गया था इस ऐप में 12+ भाषाएं उपलब्ध हैं इसको आप Android, iOS एवं Windows जैसे बहुत से डिवाइस में यूज कर सकते हैं। इसके अंदर आप डिजिटल इंडिया की सारी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Umang App का पूरा नाम क्या है ?

Umang App का पूरा नाम “Unified Mobile Application For New Age Governance” होता है। जिसका वास्तविक हिंदी अर्थ “नए युग के प्रशासन के लिए एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन” है।

 

Umang App का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उमंग एप का खास उद्देश्य भारतीय नागरिकों के मध्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच प्रदान करना होता है अर्थात देश के जितने भी आम नागरिक हैं उनको सरकारी सेवाओं, योजनाओं व सुविधाओं इन सभी की टोटल जानकारियों से परिचित कराना होता है और इनका लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी तथा सहायता भी करता है। इस ऐप से नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि पहले सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ता था। समय भी बहुत बर्बाद होता था परंतु उमंग एप ने इस परेशानी को दूर कर दिया है।
उमंग ऐप एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिस पर नवीनतम सभी सरकारी सेवाओं की जानकारी मिल जाती हैं।

 

Umang App से लाभ –

उमंग ऐप जिसके द्वारा बहुत प्रकार के लाभ है तो हम निम्नलिखित तरीके से कुछ लाभ के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं –

  • उमंग ऐप को किसी भी डिवाइस में आसानी से चलाया जा सकता हैं।

  • उमंग ऐप में बहुत प्रकार की भाषाएं उपलब्ध होती हैं आप अपने पसंदीदा भाषा का चुनाव करके उपयोग कर सकते हैं।

  • उमंग एप के द्वारा आप किसी भी कॉलेज का आवेदन फॉर्म आराम से भर सकते हैं।

  • साथ ही उमंग एप पेमेंट और मनी ट्रांसफर करने की सुविधा भी प्रदान करता है। जैसे आप- बिजली बिल, गैस बिल, पानी बिल, मोबाइल रिचार्ज इत्यादि सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

  • उमंग एप के उपयोग से आप नवीनतम सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

  • उमंग एप एक ऐसा एकलौता माध्यम बन चुका है जिस पर केंद्र सरकार से लेकर स्थानीय निकायों की संपूर्ण जानकारियां मिल जाती हैं।

  • उमंग एप के कारण नागरिकों का समय बचता है उन्हें किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है इस ऐप के द्वारा सभी कार्य संभव है।

 

Umang App
Umang App

Umang App में उपलब्ध सेवाएं कौन-कौन सी है ?

उमंग एप में बहुत सी सेवाएं मौजूद होती है जिनसे हम जुड़ सकते है तथा उनकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
हम इसकी कुछ निम्नलिखित सेवाओं के बारे में जानते हैं जैसे –

  1. बैंकिंग सेवाएं
  2. आयकर रिटर्न
  3. पैन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र
  4. पेंशन योजनाएं
  5. बिजली बिल, पानी बिल इत्यादि का भुगतान और पैसा भेजना
  6. परीक्षा परिणाम
  7. किसानों से संबंधित संपूर्ण योजनाएं
  8. डिजिटल लॉकर

इत्यादि प्रकार की सेवाएं उमंग एप में देखने को मिलती है तथा नई-नई योजनाओं के अपडेट भी आते रहते हैं।

 

Umang App में रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं ?

दोस्तों उमंग ऐप में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है आपको सबसे पहले उमंग ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है। अब हम उमंग ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ विशेष बातें जानेंगे तो आइए निम्नलिखित माध्यम से स्टेप बाय स्टेप जानते हैं –

  • उमंग ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप उमंग ऐप को ओपन कर लीजिए।
  • ओपन होने के बाद एक होम पेज आएगा जहां आपको login/register का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है
  • अब एक नया पेज आएगा जहां आपको “Enter Mobile Number” का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर बाद में Next पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको रिक्त स्थान में दर्ज कर दीजिए तथा फिर register के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।

 

यहां भी जाने-
E-commerce क्या है? परिभाषा,प्रकार और लाभ बताइये।

 

निष्कर्ष –

Umang App की सारी जानकारी दोस्तों आपको जरूर समझ में आई होगी। मैंने आपको Umang App के बारे में जानकारी समझाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।
आशा करता हूं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Umang App के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी।
इन जानकारियों को अपने friends, family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा प्रश्न है तो निसंकोच Comment करके पूछ सकते हैं।

“Thanks”

 

Umang App से संबंधित कुछ FAQ –

  Q.1 उमंग एप से क्या क्या कर सकते हैं ?
  Ans. बैंकिंग सेवाएं,आयकर रिटर्न,पैन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन योजनाएं बिजली बिल, पानी बिल इत्यादि का भुगतान और पैसा भेजना, परीक्षा परिणाम, किसानों से संबंधित संपूर्ण योजनाएं, डिजिटल लॉकर इत्यादि प्रकार उमंग एप से कर सकते है।

  Q.2 उमंग ऐप में कितनी भाषाएं हैं ?
  Ans. उमंग ऐप में 12+ भाषाएं उपलब्ध हैं।

  Q.3 उमंग ऐप के संस्थापक कौन है ?
  Ans. उमंग ऐप को इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (MEIT) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NEGD) दोनों ने मिलकर बनाया है।

Advertisement

2 thoughts on “Umang App क्या है? इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करवाये और इसका लाभ कैसे ले।”

  1. जानकारी बहुत ही अच्छी लगी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका 🙏🌹🌹

    Reply

Leave a Comment