Smart Card क्या है? यह किस काम आएगा, कैसे बनेगा। इसके लाभ और हानि बताये।

आज के आर्टिकल में Smart Card से संबंधित जानकारियां जानेंगे। Smart Card वर्तमान समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसमें बहुत प्रकार की विशेषताएँ देखने को मिलती है। इन विशेषताओं के कारण Smart Card बहुत प्रचलित है। गुजरते वक्त के साथ-साथ कुछ नई चीजें देखने को मिल रही है। हमें मतलब एक तरह से परेशानी से जूझना नहीं पड़ता हैं और हम इन टेक्नोलॉजी का आभार प्रकट करने में असमर्थ हैं। Smart Card भी इन्हीं टेक्नोलॉजी में से एक है। जिसके बारे में हम संपूर्ण जानकारी जानने की पूरी कोशिश करेंगे।


तो आइए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं –

 

Smart Card क्या है ?

Smart Card एक विशेष प्रकार का Stored Value Payment System है। इसको यूं ही स्मार्ट कार्ड नहीं कहा जाता है। इसके अंदर स्मार्ट जैसी ही बात है यहां प्लास्टिक के एक कार्ड के रूप में होता है बिल्कुल क्रेडिट कार्ड जैसा दिखता है। इसमें एक छोटी सी Memory Chip लगी होती है इसी Memory Chip के कारण इसको स्मार्ट कार्ड माना जाता है क्योंकि इसमें सभी जानकारियां स्टोर होती है।
मतलब कार्ड को रखने वाले की व्यक्तिगत जानकारी स्टोर होती हैं। इस कार्ड की खासियत बहुत अद्भुत है ये बैंक खाते के अलावा क्रेडिट कार्ड नम्बर,स्वास्थ्य बीमा, यातायात साधन, व्यक्तिगत पहचान आदि को शामिल कर सकता है और महत्वपूर्ण पासवर्ड भी स्टोर करने में सक्षम है। जिससे कोई अनाधिकृत व्यक्ति उसका उपयोग नहीं कर सकता। इस वजह के कारण यहां अधिक सुरक्षित भी होता है। स्मार्ट कार्ड की इस क्षमता के कारण कई क्रेडिट कार्डों के बदले एक स्मार्ट कार्ड रखना अच्छा निर्णय हो सकता है। स्मार्ट कार्ड कि उपयोगिता निरंतर वृद्धि कर रही है।
स्मार्ट कार्ड technology रूप से एक उच्च सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक साधन होता है। जो आधुनिक डेटा संग्रहित करने और ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाए रखने में बहुत सहायता करता है।

 

Smart Card किस काम आता है ?

स्मार्ट कार्ड बहुत से कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेषकर आज के समय में स्मार्ट कार्ड का कार्य लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। कई प्रकार की सुविधाएं होती है। जिनसे बहुत सारे लोग अनभिज्ञ हैं। स्मार्ट कार्ड लोगों को उन सुविधाओं से जोड़ने में मदद करता हैं।

आपको एक Digital Wallet को डाउनलोड करने की आवश्यकता होती हैं फिर आप बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जैसे- मुफत ऑनलाइन बिल पेमेंट, मनोरंजन कार्यक्रमों की सूचनाएँ तथा टिकट की खरीदारी करना आदि।
Digital Wallet से ग्राहक इंटरनेट पर एक क्लिक से शॉपिंग कर सकते हैं। साधारण दुकानदार अपनी दुकान पर उस कार्ड को साधारण क्रेडिट कार्ड की तरह स्वैप करके अपना पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, स्मार्ट कार्ड को एकेस कंट्रोल, ट्रांसपोर्टेशन, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापारी उपयोग, लाभकारी योजनाओं को लोगों के संपर्क में पहुंचाने में,बैंकिंग, ID वेरीफिकेशन एवं कंट्रोल तथा विभिन्न प्रकार की एप्लीकेशंस में भी बहुत काम आता है।

 

Smart Card कैसे बनेगा ?

स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए वर्तमान समय में बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन का माध्यम चुन सकते हैं। जिनसे आसानी से स्मार्ट कार्ड बन जाते हैं। स्मार्ट कार्ड विभिन्न रूपों में होता है। जैसे- स्मार्ट राशन कार्ड, स्मार्ट वोटर आईडी कार्ड, स्मार्ट आधार कार्ड, स्मार्ट पासपोर्ट इत्यादि प्रकार के शामिल होते हैं।

आप किसी सरकारी विभाग की वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। इसमें एक फॉर्म होता है जिसे डाउनलोड करने के बाद सही जानकारियों के साथ fill करके फिर जरूरत के अनुसार आवश्यक डाक्यूमेंट्स जिसमें आपकी सही पहचान व निवास प्रमाण पत्र हो, बैंक डिटेल इत्यादि को fill करना पड़ता है।
Last में आपको विभाग द्वारा कुछ जारी किए गए भुगतान को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से pay करने को कहा जाता है। फिर आपका आसानी से स्मार्ट कार्ड बन जाता है।

 

Smart Card के प्रकार –

स्मार्ट कार्ड के कुछ मुख्य प्रकार निम्नलिखित है –

  1. Contact Smart Cards –

इन कार्ड की सतह पर धातु की Connect Plate स्थित होती है। जिससे कार्ड रीडर के साथ सीधे फिजिकल संपर्क होता है। संपर्क स्मार्ट कार्ड आमतौर पर बैंकिंग, दूरसंचार व आईडी कार्ड सिस्टम में उपयोग होते हैं।

  2. Contactless Smart Cards –

संपर्क स्मार्ट कार्ड के विपरीत, संपर्क रहित (Contactless) कार्ड को Reader के साथ सीधे फिजिकल संपर्क की आवश्यकता नहीं होती है। संपर्क रहित स्मार्ट कार्ड का यूज पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स एक्सेस कंट्रोल और पेमेंट अनुप्रयोगों जैसे संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड में जरूरी होता है।

  3. Dual-Interface Smart Cards –

इसमें Card Contact एवं Contactless इंटरफेस दोनों को सम्मिलित किया जाता हैं। जिससे उन्हें विभिन्न सिस्टम्स में उपयोग करने की परमिशन मिलती है।
आमतौर पर इनका यूज पेमैंट, पहचान और Safe Access Control सहित कई अनुप्रयोगों के लिए भी होता है।

  4. Memory Cards –

मेमोरी कार्ड एक प्रकार का स्मार्ट कार्ड है क्योंकि इसमें डेटा स्टोरेज का वर्क होता है। अक्सर इनका उपयोग पर्सनल डेटा, मेडिकल रिकॉर्ड या इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसे एप्लीकेशंस के लिए भी किया जाता है।

 

Smart Card के लाभ –

स्मार्ट कार्ड बहुत से कार्य में आपकी हेल्प करता है। आइए निम्नलिखित माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं –

 • स्मार्ट कार्ड आपकी व्यक्तिगत पहचान को सुरक्षित एवं गैर-अधिकृत यूजर्स तक पहुंच से दूर रखता है।
 • स्मार्ट कार्ड से आपको कई प्रकार की सेवाओं व संसाधनों का उपयोग करने की आसान सुविधा प्राप्त होती है।
 • स्मार्ट कार्ड के द्वारा आपको सुरक्षित रूप से संचार करने की सुविधा भी मिलती हैं।
 • विशेषकर स्मार्ट कार्ड का उपयोग कोई भी व्यक्ति है कर सकता है। इसका उपयोग करना बहुत आसान है।
 • स्मार्ट कार्ड size एवं weight में बहुत कम होता है।जिससे यूजर्स इसे आसानी से अपने पास रख सकते है।
 • स्मार्ट कार्ड का पेमेंट के लिए भी यूज किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट को सुविधाजनक बनाता है।

 

Smart Card की हानियां –

स्मार्ट कार्ड से आपको निम्न प्रकार की हानियां होती हैं जैसे –

 • स्मार्ट कार्ड रीडर ज्यादातर सभी प्रकार के स्मार्ट कार्ड के अनुरूप नहीं होते हैं।
 • आपका अगर स्मार्ट कार्ड गुम हो जाता हैं तो आपको असुविधा का सामना करना पड़ता हैं।
 • स्मार्ट कार्ड में हैकिंग की संभावना होती है। जिसके कारण ना आपको कोई परेशानी से गुजरना पड़ता है।

 

निष्कर्ष –

दोस्तों इस आर्टिकल में आपको Smart Card के बारे में सभी जानकारियां समझ में जरूर आई होगी।
दोस्तों मुझे आशा है कि आपको Smart Card की सभी जानकारियां बहुत पसंद आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends एवं Family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा भी question है तो निसंकोच कमेंट में पूछ सकते हैं।

 

“सभी को दिल से धन्यवाद”

 

Advertisement

2 thoughts on “Smart Card क्या है? यह किस काम आएगा, कैसे बनेगा। इसके लाभ और हानि बताये।”

Leave a Comment