Screen Cast क्या है? Mobile से स्मार्ट टीवी में Screen Cast कैसे करते हैं?

आज के लेख में हम Screen Cast के बारे में चर्चा करेंगे आखिरी Screen Cast क्या होता है इससे संबंधित संपूर्ण जानकारियों इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे।
आज वक्त इतना आगे बढ़ चुका है कि हमें किसी भी चीज की कोई कमी महसूस नहीं होती है। इतनी सुविधाएं हर वक्त हम सबके लिए तत्पर रहती है। जिनके बारे में हमने कभी आइडिया नहीं लगाया होगा।


तो आइए दोस्तों बिना देर करें Screen Cast के बारे में नीचे विस्तार से जानकारियां जानते हैं-

 

Screen Cast क्या है?

Screen Cast एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो वायरलेस तरीके से कार्य करती है। Screen Cast की मदद से आप अपने स्मार्टफोन की डिस्प्ले को अपने स्मार्ट टीवी में बिना किसी वायर के देख सकते हैं। अर्थात् आप स्मार्टफोन में जो भी वीडियो, ऑडियो चलाते हैं उसको आप स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पर भी देख या फिर सुन भी सकते हैं।
इस प्रोसेस में Wife बड़ी अहम भूमिका निभाता है। यहां टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं है अपितु टेबलेट, पीसी या फिर कंप्यूटर में भी अवेलेबल होती है।

 

स्मार्टफोन की मदद से स्मार्ट टीवी में Screen Cast कैसे करते हैं?

दोस्तों कई स्मार्टफोन ऐसी भी है जिनमें स्क्रीन कास्ट का ऑप्शन नहीं होता है तो आप इस स्थिति में प्ले स्टोर से स्क्रीन कास्ट को इंस्टॉल कर सकते हैं।
अब बात करते हैं कि स्मार्टफोन की हेल्प से स्क्रीन कास्ट कैसे करते हैं?
तो चलिए दोस्तों निम्न माध्यम से कुछ इंफॉर्मेशन प्राप्त करते हैं-

1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट टीवी को वाईफाई से कनेक्ट करना है। फिर स्मार्टफोन में “Cast” का ऑप्शन ढूंढना है। कास्ट का ऑप्शन आपको नोटिफिकेशन बार या सेटिंग में भी मिल सकता है।

2. अब आपको कास्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर कुछ देर बाद आपके मोबाइल पर स्मार्ट टीवी का नाम या मॉडल नंबर नजर आने लगेगा।

3. फिर आपको कनेक्ट पर क्लिक करना पड़ेगा।

4. कनेक्ट होने के बाद आपके मोबाइल की डिस्प्ले आपके स्मार्ट टीवी में दिखाई देने लगेगी।

5. फिर आप जो भी वीडियो या इमेज मोबाइल में ओपन करते हैं। वहां आपकी स्मार्ट टीवी पर दिखने लगेगी।

6. आप बिना परेशानी के स्मार्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर कोई सी भी मूवी या सीरियल का आनंद ले सकते हैं।

 

कंप्यूटर या लैपटॉप में Screen Cast कैसे करते हैं?

अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को कंप्यूटर या लैपटॉप में देखने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आइये दोस्तों निम्न माध्यम से कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं-

1. सर्वप्रथम आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को ओपन करना है। फिर राइट साइड में नीचे की तरफ कोने में एक बॉक्स रहता है मतलब नोटिफिकेशन आईकॉन पर क्लिक करना है।

2. अब आपको “Connect” वाला ऑप्शन ढूंढना है। तथा उस पर क्लिक कर दीजिए इसके पश्चात आपको “Project To This PC” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3. फिर ओपन करने के बाद एक नई सेटिंग ओपन होगी। यहां पर आपको “Available For Everywhere” तथा “First Time Only” को सेलेक्ट करना है।

4. अब आपको मोबाइल फोन में WiFi ऑन करना होगा। फिर अपने कंप्यूटर या लैपटॉप वाईफाई से कनेक्ट कर लीजिए।

5. इसके उपरांत अपने मोबाइल फोन में Cast ऑप्शन को ढूंढ कर उस पर क्लिक करना है। आपका मोबाइल फोन कुछ क्षण में आपके कंप्यूटर या लैपटॉप को सर्च कर लेगा।

6. और जब आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का नाम आ जाए तब उस पर क्लिक करना है।

7. क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल फोन आराम से कनेक्ट हो जाएगा।

8. फिर आप अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन को कंप्यूटर या लैपटॉप में देख सकते हैं।

 

Screen Cast से लाभ क्या है?

Screen Cast से जो लाभ होते हैं। उनके बारे में कुछ जानकारियां निम्नलिखित प्रदर्शित की गई है-

Screen Cast की प्रक्रिया बहुत ही सरल होती है। कोई भी नया व्यक्ति एक या दो बार में कनेक्ट करना सीख सकता है।
Screen Cast में किसी प्रकार के वायर की जरूरत नहीं होती है।
आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को यूज करने की आवश्यकता नहीं है। आप Screen Cast की हेल्प से अपने मोबाइल को सरलता से कनेक्ट कर सकते हैं।
• Screen Cast न्यू फीचर होने के कारण केवल विंडोज10 में ही अवेलेबल है।

➤ यहां भी जाने-

इन्टरनेट चैटिंग क्या है? Internet Chatting in Hindi

 

निष्कर्ष-

इस आर्टिकल में आपको Screen Cast के बारे में जानकारियां समझ में जरूर आई होगी।
दोस्तों मुझे आशा है कि आपको Screen Cast की सभी जानकारियां बहुत पसंद आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends एवं Family के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपका कोई सा भी question है तो निसंकोच कमेंट में पूछ सकते हैं।

“Thanks”

 

कुछ FAQ-

Q.1 स्क्रीन कास्ट से क्या फायदा है?
Ans. आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को यूज करने की आवश्यकता नहीं है। आप Screen Cast की हेल्प से अपने मोबाइल को सरलता से कनेक्ट कर सकते हैं।

Q.2 स्क्रीन कास्ट क्या होता है?
Ans. Screen Cast एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो वायरलेस तरीके से कार्य करती है। Screen Cast की मदद से आप अपने स्मार्टफोन की डिस्प्ले को अपने स्मार्ट टीवी में बिना किसी वायर के देख सकते हैं।

 

Advertisement

Leave a Comment