पेमेंट गेटवे क्या है इसकी परिभाषा, प्रकार, कार्य और फायदे

दोस्तों आज का विषय बहुत ही खास है‌ एवं आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है। गुजरते वक्त के साथ निरंतर बहुत सारी सुविधाएं बढ़ती जा रही है। आज का समय ऑफलाइन से हटकर ऑनलाइन हो चुका है।
इस article में हम बात करेंगे कि Payment Gateway क्या होता है यह कैसे वर्क करता है इत्यादि के बारे बिना Time waste करे नीचे विस्तार से जानते हैं –

 

Payment Gateway क्या है?

Payment Gateway एक ई-कॉमर्स सेवा है जो online और mortar stores के लिए क्रेडिट कार्ड के भुगतान की प्रक्रिया करता है। पेमेंट गेटवे, पेमेंट पोर्टल जैसे web-enabled mobile devices/websites और front end processor/bank के बीच महत्वपूर्ण जानकारी स्थानांतरित करके लेन-देन की सुविधा प्रदान करता हैं। ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन प्रोसेस में पेमेंट गेटवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, जिससे व्यापारी और ग्राहक के बीच पेमेंट की अनुमति मिलती है।

लोकप्रिय पेमेंट गेटवे में PayPal, CC Avenue, PayU, EBS, VISA और Master Card शामिल हैं। पेमेंट प्रोसेसर लेनदेन डेटा का विश्लेषण और संचारण करता है। जबकि पेमेंट गेटवे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच फंड ट्रांसफर को अधिकृत करता है।
सरल शब्दों में जाने तो- पेमेंट गेटवे जिसका कार्य भुगतान से जुड़ा हुआ होता है। मतलब यहां मर्चेंट और कस्टमर दोनों में जो पेमेंट संबंधित समस्त कार्य होते हैं। उसको पूरा करता है। जैसे जब कस्टमर मर्चेंट के पास से किसी प्रोडक्ट या सर्विस को परचेज करता है। यहां पेमेंट गेटवे एक भूमिका निभाता है। आपके मन में प्रश्न जरूर आया होगा कि पेमेंट गेटवे कैसी भूमिका निभाता है तो जानते हैं, मान लीजिए आप किसी मर्चेंट के पास से प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। तो आप सभी प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद उसका ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं। सबसे लास्ट में एक पेमेंट पेज आता है यहां पेमेंट पेज, पेमेंट गेटवे के द्वारा उपलब्ध होता है।

 

Payment Gateway की परिभाषा क्या है?

Payment Gateway यहां मुख्य रूप से क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर है। यहां सॉफ्टवेयर कस्टमर को ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद पेमेंट करने की सुविधा देता है। अंत में जो पेमेंट वाला पेज खुलता है वहां पेमेंट गेटवे के द्वारा ही मुमकिन है। कस्टमर के माध्यम से जो पेमेंट भेजा जाता है। उस पेमेंट को पेमेंट गेटवे डायरेक्ट मर्चेंट के बैंक अकाउंट में सेंड करता है व कस्टमर का जो एड्रेस, जानकारी, उसका परिचय लगभग सभी जानकारियों को संग्रहित करके अपने पास रखता है।

 

Payment Gateway के प्रकार-

आपने अगर पेमेंट गेटवे के बारे में जानकारी हासिल कर ली है। तो अब इसके प्रकार के बारे में चर्चा करते हैं। यहां मुख्य रूप से चार रूपों में मौजूद है।
आइए जानते हैं-

1. Hosted Payment Gateway-

इस प्रकार के पेमेंट गेटवे में थर्ड पार्टी जैसा चेक आउट सिस्टम होता है। जब ग्राहक पेमेंट करता है उस समय ग्राहक को पेमेंट सेवा प्रोवाइडर (PSP) पेज पर रीडायरेक्ट करता है। सिंपल शब्दों में जाने तो- आप जब ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या किसी वेबसाइट से कुछ परचेज करते हैं। तो इस स्थिति में आपको अलग जाकर भुगतान करने की सुविधा दी जाती है। जिस पेज पर जाकर आप भुगतान करते हैं भुगतान सबसे सक्सेसफुल होने के बाद यहां आपको मर्चेंट के पेज पर वापिस भेज देता है।

2. Self-Hosted Payment Gateway-

इस प्रकार के पेमेंट गेटवे में कस्टमर को दूसरे पेज को ओपन करने की जरूरत नहीं होती है केवल मर्चेंट के पेज पर ही इंफॉर्मेशन डालने का एवं पेमेंट करने का ऑप्शन आराम से show हो जाता है। यहां Non Hosted payment Gateway के नाम से बहुत प्रसिद्ध है। इसका उपयोग पेमेंट करने की प्रोसेस को सुरक्षित और सरल बनाता है। जिससे कस्टमर कम समय में एक ही पेज पर रहकर पेमेंट कर सकता है।

3. API Payment Gateway-

API जिसका पूरा नाम “Application Programing Interface” होता है। इसका उपयोग करने के लिए मर्चेंट को Secure Service Layer (SSL) सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता होती है। इस पेमेंट गेटवे में कस्टमर को सीधे तौर पर मर्चेंट के पेज पर ही रहकर पेमेंट करने की सुविधा, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड दोनों माध्यमों में मिलती है। इन दोनों में से कस्टमर किसी भी ऑप्शन का चुनाव करके पेमेंट कर सकता है। इसमें https और API की हेल्प के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेस होती है और साथ ही मर्चेंट के पास पेमेंट का टोटल कंट्रोल भी होता है।

4. Local Bank Integration Gateway-

इस प्रकार का पेमेंट गेटवे छोटे मरचेंट्स के लिए बहुत ही उचित होता है। उचित इसलिए होता है क्योंकि यहां सेटअप करने में बहुत ही सरल है। इसके अलावा One Time Payment Structure भी सरलता से हो जाता है अर्थात् इस पेमेंट गेटवे में कस्टमर को जो पेमेंट गेटवे की वेबसाइट होती है उस पर भेजा जाता है और फिर वेबसाइट ओपन होने के बाद एक पेज आता है। जिसमें कुछ जरूरी व बैंक डिटेल कस्टमर द्वारा डालने के बाद एवं पेमेंट सक्सेसफुल हो जाने के अंत में कस्टमर को भेजे गए पेमेंट की सभी नोटिफिकेशन डाटा के रूप में तुरंत दे दी जाती है। इन कारणों से यहां तो पता चलता है कि यहां गेटवे बहुत ही सरल है।

Payment Gateway कैसे कार्य करता है?

1. सबसे पहले customer (visitors) मर्चेंट की ई-कॉमर्स साइट या ऐप पर कुछ प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदारी करता है और फिर उसके बाद वो check out button पर क्लिक करता है।

2. Check out button पर क्लिक करके ही कस्टमर को पेमेंट गेटवे पर transfer कर दिया जाता है जहाँ कस्टमर अपनी payment information fill करके pay now button पर क्लिक करता है।

3. Payment Gateway payment information collects करके उस इंफॉर्मेशन को encrypts करके सही बैंक को सेंड करता है।

4. बैंक कस्टमर की इंफॉर्मेशन को वेरीफाई करता है और फिर पेमेंट गेटवे को ये response send करता है कि पेमेंट सफल हो गया या नहीं।

5. Payment Gateway bank के response को मर्चेंट की वेबसाइट पर show करता है जिससे कस्टमर को payment success page या failure page show होता है। इस प्रकार कस्टमर और मर्चेंट दोनों को पेमेंट से संबंधित इंफॉर्मेशन तुरंत मिल जाती है।

 

Payment Gateway किस कारण से हम सबके लिए जरूरी है?

ऑनलाइन शॉपिंग जिसको अभी के दिनों में प्रत्येक व्यक्ति जानता है और इससे बहुत ही परिचित भी हैं। ऑनलाइन शॉपिंग जिसने बहुत कार्यों को एकदम आसान बना दिया है। आज चाहे वहां छोटा सा प्रोडक्ट हो या बड़ी बड़ी वस्तुएं तुरंत कम समय बिना घर से बाहर जाए ऑनलाइन शॉपिंग से परचेस कर सकते हैं।
जब ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं तो ऑनलाइन पेमेंट भी संभव है यहां ऑनलाइन पेमेंट, पेमेंट गेटवे के द्वारा ही मुमकिन है। पेमेंट गेटवे के द्वारा ही हम किसी सामान को ऑनलाइन साधन से खरीद या बेच सकते हैं।
पेमेंट गेटवे कस्टमर्स के लिए तो बड़ा अच्छा है साथ ही बिजनेसमैन को भी बड़ा फायदा होता है सबसे पहले बिजनेसमैन को ही फायदा होता है क्योंकि उनका बिजनेस ऑफलाइन से आज ऑनलाइन उठकर आ चुका है।
पेमेंट गेटवे जिसने यहां तक तो अच्छा प्रदर्शन किया इसके बाद यहां ई-कॉमर्स में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है अर्थात ई-कॉमर्स कंपनियां में जो ट्रांजैक्शन होता है उसको पेमेंट गेटवे के द्वारा ही मैनेज किया जाता है। आप सभी इन बातों से तो अनुमान लगा सकते हैं कि पेमेंट गेटवे सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

Payment Gateway के फायदे क्या है?

पेमेंट गेटवे जिसके द्वारा कई प्रकार के फायदे होते हैं परंतु कुछ मुख्य फायदे के बारे में निम्नलिखित माध्यम से जानते हैं जैसे-

1. पेमेंट गेटवे जिसकी मदद से मरचेंट्स और कस्टमर दोनों के समय की काफी बचत होती है।

2. पेमेंट गेटवे कस्टमर को फ्रॉड जैसे मामलों से बचाता है और पेमेंट के लेनदेन को सिक्योर बनाता है।

3. पेमेंट गेटवे कस्टमर को पेमेंट करने के लिए अलग-अलग तरह के विकल्प प्रदान करता है।

4. पेमेंट गेटवे जिसके इस्तेमाल से आप World Level पर काम कर सकते हैं।

5. पेमेंट गेटवे को किसी भी कार्य में भुगतान के लिए यूज किया जा सकता है।

यहां भी जाने-
E-commerce क्या है? परिभाषा,प्रकार और लाभ बताइये।

 

सारांश-

हमें आशा ही कि आपको Payment Gateway से संबंधित सभी जानकारियां पसंद जरूर आई होगी।
Payment Gateway के बारे में हमने अपनी तरफ से आपको आसान से आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश करी हैं अगर फिर भी आपके मन में किसी भी तरह का कोई Payment Gateway से संबंधित प्रश्न है तो आप निसंकोच होकर Comment करके जरूर पूछ सकते हैं।
इस आर्टिकल को अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूले।

“Thanks”

 

कुछ FAQ-

  Q.1 Payment Gateway क्या है समझाइए?
  Ans. पेमेंट गेटवे जिसका कार्य भुगतान से जुड़ा हुआ होता है मतलब यहां मर्चेंट और कस्टमर दोनों में जो पेमेंट संबंधित समस्त कार्य होते हैं उसको पूरा करता है।

  Q.2 पेमेंट गेटवे के फायदे क्या है?
  Ans. पेमेंट गेटवे जिसकी मदद से मरचेंट्स और कस्टमर दोनों के समय की काफी बचत होती है। पेमेंट गेटवे कस्टमर को फ्रॉड जैसे मामलों से बचाता है‌ तथा कस्टमर को पेमेंट करने के लिए सुरक्षित रूप प्रदान करता है।

  Q.3 लोकप्रिय पेमेंट गेटवे कौन-कौन से हैं?
  Ans. लोकप्रिय पेमेंट गेटवे में PayPal, CC Avenue, PayU, EBS, VISA और Master Card शामिल हैं।

Advertisement

Leave a Comment