Mahashivratri 2024: आखिर किस दिन रहेगी महाशिवरात्रि? जाने सही तिथि व शुभ मुहूर्त।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि एक बहुत ही अद्भुत पर्व है और यहां पावन पर्व मार्च के महीने में 8 तारीख को शुक्रवार के दिन पड़ने वाला है। महाशिवरात्रि वैसे फागुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिवरात्रि को फागुन मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त बड़ी लगन के साथ व्रत करते हैं। भगवान शंकर की पूजा अर्चना एवं जल अभिषेक, दूध अभिषेक, यज्ञ एवं कई सारे धार्मिक कार्य शिवरात्रि के दिन बड़ी ही धूमधाम से किए जाते हैं। चलिए अब हम जल्द से जल्द महाशिवरात्रि पर्व के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

 

महाशिवरात्रि 2024 में कब है?

8 मार्च के दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू होने वाली है। 8 मार्च 2024 को रात के करीब 9:57 से फागुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शुरू होने वाली है और वही 9 मार्च 2024 को शाम के करीब 6:57 तक रहेगी। इस दिन सभी भक्तगण भगवान शंकर जी की पूजा करते हैं। शिव पुराण के अनुसार जाने तो इस दिन यानी की फागुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिवाजी रात में अग्री स्तंभ के रूप में ब्रह्मा जी और विष्णु जी के सामने प्रकट हुए थे। उसी वक्त आकाशवाणी भी हुई थी आकाशवाणी में कहां गया कि जो भी मनुष्य इस दिन रात में जागकर शंकर जी के लिंग का पूजन करता है। उसको पूर्ण रूप से अच्छी पुण्य प्राप्त होता है‌। इस हिसाब से महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा।

 

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त क्या है?

महाशिवरात्रि के दिन व्रत की शुरुआत सूर्योदय से शुरू होती है और वही समापन उसका अगले दिन होता है। इस दिन रात को भी चारों पहर में शिव जी का अभिषेक किया जाता है। विशेष रूप से शिव महापुराण का पाठ किया जाता है। कुछ मान्यताओं के तहत जाना जाता है कि कुछ लोग इस दिन सुबह शाम को पूजा के बाद व्रत पारण भी करते हैं।

महाशिवरात्रि सुबह पूजा मुहूर्त सुबह प्रातः काल 6:38 से सुबह के करीब 11:04 तक रहेगा।
महाशिवरात्रि निशिता काल मुहूर्त प्रात: 12.07 – प्रात: 12.55 (9 मार्च 2024)
महाशिवरात्रि रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 06:25 – रात 09:28
महाशिवरात्रि रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 09:28- 9 मार्च, प्रात: 12.31
महाशिवरात्रि रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय प्रात: 12.31- प्रात: 03.34
महाशिवरात्रि रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय प्रात: 03.34 – प्रात: 06:37
महाशिवरात्रि व्रत पारण समय सुबह 06.37 – दोपहर 03.28 (9 मार्च 2024)
Advertisement

Leave a Comment