लैपटॉप या डेस्कटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें? शॉर्टकट तरीके से।

दोस्तों आज प्रेजेंट टाइम में कंप्यूटर या फिर डेस्कटॉप का तो सभी यूज करते हैं लेकिन कुछ लोगों को बेसिक जानकारियां मालूम नहीं है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे की जाती है। बिल्कुल आसान तरीकों के द्वारा जानेंगे कुछ आसान स्टेप्स है जिनको अवश्य फॉलो करें। दोस्तों स्मार्टफोंस में आजकल स्क्रीनशॉट या फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के कई सारे ऑप्शंस अवेलेबल होते हैं किंतु आज कई सारे ऐसी यूजर्स हैं जिनको अपने विंडोज लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना नहीं आती है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग बहुत ही काम आता है जैसे की कई बार हमें कोई इंपॉर्टेंट कंटेंट दिखता है तो उसकी तुरंत स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। पर कई सारे यूजर्स को लैपटॉप मैं स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का तरीका पता नहीं है। आज के आर्टिकल में हम ऐसे दो आसान तारिको के बारे में जानेंगे। जिनके माध्यम से आप सिंपली अपने विंडोज सिस्टम में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना सीख सकते हैं। जल्द से जल्द जानने की कोशिश करते हैं।

 

लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें?

लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना बहुत ही सरल है अगर दोस्तों आप भी अपने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए कुछ shortcut key के बारे में जानने वाले हैं। चलिए दोस्तों बिना देर करें दो आसान तरीकों के बारे में जानते हैं।

पहला ऑप्शन-

1. सबसे पहले आपको अपने सिस्टम में Windows+ALT+R बटन को दबाना है फिर एक मेनू बार ओपन होगा।
2. इस मेनू बार में आपको चौथे नंबर पर एक डॉट जैसा आइकॉन मिलेगा उस पर प्रेस कीजिए। प्रेस करने के बाद आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिल जाएगा।

 

दूसरा ऑप्शन-

1. इतना ही नहीं आप एक टूल की भी हेल्प ले सकते हैं। जिसका नाम Snipping Tool है। इसके द्वारा आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
2. आपको इसे सर्च बार में सर्च करके ओपन कर लेना है।
3. ओपन करने के बाद आपको एक “New” जैसा ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर दीजिए।
4. जिसके पश्चात आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिल जाएगा फिर आप बड़ी ही आसानी से स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment