IR Blaster क्या है? इसका उपयोग किस तरह करते हैं?

Present Time में निरंतर लोगों के पास बहुत सारी टेक्नोलॉजी आ चुकी है परंतु future का कुछ कह नहीं सकते। आखिर कब टाइम बदल जाए इसका किसी को मालूम नहीं है। कब नई नई टेक्नोलॉजी लॉन्च हो जाए इसका कोई अनुमान नहीं है। धीरे-धीरे सभी क्षेत्र में Growth हो रही है। आज तो लोगों के पास ऐसी-ऐसी सुविधाएं हर समय तत्पर रहती है जिन्हें यूज़ करना काफी आसान है। IR Blaster भी इन्हीं टेक्नोलॉजी में से एक है। जिसके बारे में हम संपूर्ण जानकारी जानने की पूरी कोशिश करेंगे।


तो आइए दोस्तों बिना देर करें जानते हैं-

 

IR Blaster क्या है?

IR Blaster एक तरह से टेक्नोलॉजी होती है। जो रिमोट कंट्रोल का कार्य करती है। आपके घर में DTH या TV के चैनल को चेंज करने के लिए रिमोट जरूर यूज होता होगा। ठीक इसी तरह IR Blaster रिमोट कंट्रोल का कार्य करता है। मतलब IR Blaster का फीचर जिस भी मोबाइल फोन में होता है तो इसकी मदद से अपने स्मार्टफोन को रिमोट में तब्दील करके DTH या TV के चैनल को बदल सकते हैं एवं वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। लगभग रिमोट के द्वारा जितने भी कार्य किए जा सकते हैं ठीक उसी प्रकार आईआर ब्लास्टर की मदद से अपने स्मार्टफोन को रिमोट बनाकर यूज कर सकते हैं।

आसान शब्दों में जान तो- IR Blaster वास्तव में एक रिमोट कंट्रोल का ही कार्य करता है। इस फीचर्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन अथवा टेबलेट को Virtual remote में परिवर्तित कर सकते हैं पर इसकी एक खास बात यह है इसमें भिन्न-भिन्न डिवाइस के साथ वर्क करने का गुण होता है। अर्थात आईआर ब्लास्टर घर के जो इलेक्ट्रॉनिक्स या घरेलू डिवाइस होते हैं उनको आराम से कंट्रोल कर सकता है।

 

IR Blaster का पूरा नाम क्या है?

IR Blaster जिसका पूरा नाम “Infrared Blaster” होता है। इसको हिंदी में “अवरक्त ब्लास्टर” कहते हैं।

 

IR Blaster का सर्वप्रथम किस व्यक्ति ने प्रयोग किया था?

IR Blaster की शुरुआत सन् 2010 में हुई थी और IR Blaster का प्रयोग सर्वप्रथम Eugene J. Polley ने किया था।

IR Blaster
IR Blaster

IR Blaster का उपयोग किस तरह करते हैं?

IR Blaster का उपयोग करना कोई कठिन कार्य नहीं है। बस कुछ सिंपल स्टेप के द्वारा आईआर ब्लास्टर का उपयोग किया जा सकता है।
आइये निम्न मध्यम से जानकारियां हासिल करते हैं-

1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यहां चेक करना है कि आपके स्मार्टफोन में IR Blaster सेंसर हेंगा या नहीं। क्योंकि बहुत प्रकार के स्मार्टफोन में IR Blaster सेंसर नहीं होता है।

2. अगर सेंसर मौजूद है तो आपको पहले प्ले स्टोर से आईआर ब्लास्टर ऐप को इंस्टॉल करना पड़ेगा। कुछ स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर ऐप पहले से ही इंस्टॉल होकर आती है।

3. आईआर ब्लास्टर ऐप को ओपन कर लीजिए। ओपन करने के बाद आपको डिवाइस को सेलेक्ट करना होगा। जैसे एक Air Conditioner, DVD Player, Television, Set-top Box या फिर कोई अन्य डिवाइस को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो डिवाइस के नाम के द्वारा भी डिवाइस को चुन सकते हैं अथवा डिवाइस के मॉडल नंबर को भी दर्ज कर सकते हैं।

4. इसके उपरांत आईआर ब्लास्टर ऐप में मौजूद जितनी भी तरह-तरह की बटन अवेलेबल है। उनको रिमोट कंट्रोल जैसे ही उपयोग में ले सकते हैं। अर्थात् आप चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं इत्यादि।

 

IR Blaster ऐप का सिलेक्शन कैसे करें?

कई प्रकार के स्मार्टफोन ऐसे भी होते हैं। जिनमें पहले से ही आईआर ब्लास्टर ऐप इंस्टॉल होकर आती है किंतु कुछ स्मार्टफोन में यहां इंस्टॉल नहीं होती है तो इस स्थिति में आप IR Blaster app को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर बहुत प्रकार की आईआर ब्लास्टर एप्स मौजूद होती है। कुछ प्रसिद्ध एप्स जैसे- Universal TV Remote Control व AnyMote Universal Remote ये ऐप्स बिल्कुल फ्री में अवेलेबल है।
इन्फ्रारेड टेक्नोलॉजी का यूज करने वाली जितनी भी ऐप्स प्ले स्टोर पर अवेलेबल होती है। उनमें से कुछ ऐप्स, टोटल डिवाइस को कंट्रोल करने में असमर्थ होती है। किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पूर्व उस ऐप का Description अवश्य पढ़ लें।
यहां ज्ञात कर ले कि जिस ऐप को आप डाउनलोड कर रहे हैं। वहां आपके डिवाइस के साथ में वर्क करेगा या नहीं क्योंकि आईआर ब्लास्टर एक थर्ड पार्टी पर आधारित ऐप है। इसलिए सावधानी के साथ और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ऐप को इंस्टॉल करें।

 

IR Blaster से लाभ क्या है?

IR Blaster से कई प्रकार के लाभ होते हैं। आइये निम्नलिखित माध्यम से कुछ जानकारियां प्राप्त करते हैं-

आईआर ब्लास्टर आपके डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। आप दूर से भी अपने डिवाइस को सरलता से कंट्रोल कर सकते हैं।

आईआर ब्लास्टर बिल्कुल एक रिमोट कंट्रोल की तरह ही कार्य करता है।

आईआर ब्लास्टर All In One जैसा होता है। मतलब आपको अपने सभी डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग रिमोट कंट्रोल को खरीदने की कोई जरूरत नहीं है।

आईआर ब्लास्टर कई प्रकार के डिवाइस को कंट्रोल करने का गुण रखता है। उदाहरणार्थ- Air Conditioner, DVD Player, Television, Set-top Box इत्यादि।

➤ यहां भी जाने-

धातु और अधातु (Metal and Nonmetal) क्या है? संक्षिप्त में बताइये।

 

निष्कर्ष-

दोस्तों हमें आशा है कि आप IR Blaster के बारे में सभी जानकारी अच्छे से जान गए होगे।
इन जानकारियों को अपने दोस्तों,परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी कुछ IR Blaster के बारे में जान सके और हमें Comment करके जरूर बताएं कि आपको जानकारी कैसी लगी आपके लिए यहां जानकारी कितनी उपयोगी है Comment में जरूर बताइएगा।
Thank you

 

IR Blaster से संबंधित कुछ FAQ-

Q.1 IR Blaster का क्या मतलब है?
Ans. IR Blaster एक तरह से टेक्नोलॉजी होती है। जो रिमोट कंट्रोल का कार्य करती है। आपके घर में DTH या TV के चैनल को चेंज करने के लिए रिमोट जरूर यूज होता होगा। ठीक इसी तरह IR Blaster रिमोट कंट्रोल का कार्य करता है।

Q.2 IR Blaster से क्या फायदा है?
Ans. IR Blaster कई प्रकार के डिवाइस को कंट्रोल करने का गुण रखता है। उदाहरणार्थ- Air Conditioner, DVD Player, Television, Set-top Box इत्यादि।

Advertisement

Leave a Comment