i3, i5 तथा i7 में क्या अंतर है? हिंदी में-

Processor क्या है, Intel Core क्या है, i3 i5 i7 क्या अंतर है? इन सभी जानकारी को हम आज के आर्टिकल में जानने वाले हैं। दोस्तों अक्सर आप लोगों ने इनके बारे में सुना तो जरूर होगा लेकिन आपके मन में कभी ऐसा सवाल जरूर आया होगा कि आखिर यहां होता क्या है तो हम आज के आर्टिकल में इसी से संबंधित जानकारी जानने वाले हैं। वह भी आसान शब्दों में दोस्तों यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज की जनरेशन को बेसिक जानकारियां जरूर होनी चाहिए तो चलिए बिना देर करें हम नीचे विस्तार से जानते हैं-

 

Processor क्या है?

Processor का अर्थ कोई से भी ऑपरेटिंग सिस्टम में हो रही कार्य को प्रक्रिया करना होता है। प्रोसेसर को डेस्कटॉप तथा लैपटॉप का इंपॉर्टेंट हार्डवेयर कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर जब आप अपने डिवाइस में जैसे गेम प्ले, म्यूजिक प्ले, क्रोम ब्राउजर, वीडियो प्ले जितने भी आप चीज अपने डिवाइस में यूज करते हैं वह सभी प्रोसेसर की मदद से ही मुमकिन है। इन बातों से आप प्रोसेसर के महत्व को जान चुके होंगे। आजकल वर्तमान समय में सभी लैपटॉप तथा डेस्कटॉप में Intel एवं AMD प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। डिवाइस में अगर प्रोसीजर नहीं होगा तो हमारे डिवाइस की स्पीड कम हो जाएगी। साथ में लोडिंग स्पीड पर भी बड़ा इफेक्ट पड़ता है। प्रोसेसर जितना बेहतर होता है डिवाइस उतना ही बेहतर तरीके से और फास्ट वर्क करता है।

 

Intel Core क्या है?

दोस्तों ऐसा नहीं है कि सिर्फ Intel Core इंटेल में ही होते हैं यह किसी भी प्रोसेसर में देखने को मिलते हैं। चलिए अब हम कोर का अर्थ जानते हैं। दोस्तों सरल शब्दों में कहे तो कोर को प्रोसेसर का हाथ कह सकते हैं। जब प्रोसेसर के पास कोई वर्क आता है तो प्रोसेसर उस वर्क को कोर में डिवाइड करता है। कभी भी एक प्रोसेसर कई सारे कार्य को करने में सक्षम नहीं होता है। जिस वजह से प्रोसेसर को कोर की हेल्प लेनी पड़ती है। प्रोसेसर के ऊपर जितना भी लोड होता है वहां कोर की हेल्प से कम हो जाता है। चलिए अब हम कुछ अर्थों को भी जानते हैं-

Dual Core का अर्थ – 2 core
Quad Core का अर्थ – 4 core
Octa Core का अर्थ – 8 core

जितने अधिक आपके प्रोसेसर में कोर होंगे उतना ही बेहतरीन परफॉर्मेंस आपको देखने को मिलेगा।

 

i3, i5 तथा i7 में क्या अंतर है?

i3 के बारे में- i3 एक ड्यूल कोर प्रोसेसर होता है। जो लैपटॉप में या डेस्कटॉप में दोनों में ही ड्यूल कोर अवेलेबल होते हैं। साथ में इसमें आपको हाइपर थ्रेडिंग इनेबल मिलती है। आप ऑपरेटिंग सिस्टम को इंस्टॉल करते हैं तब कोई से भी डिवाइस में अगर प्रोसेसर में दो कोर अवेलेबल है। तब ऐसी स्थिति में हाइपर थ्रेडिंग इनेबल होने के करण ऑपरेटिंग सिस्टम दो कोर को चार कोर समझता है। कैश मेमोरी प्रोसेसर के साथ में लगी हुई होती है यहां साइज में छोटी होती है मैक्सिमम 3, 4 या 8 MB तक भी होती है। क्लॉक स्पीड की बात करें तो मैक्सिमम 1.30 GHz (गीगाहर्ट्ज) से 3.50 GHz तक होती है। इस टाइप के प्रोसेसर नॉर्मल कार्यों के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं और इनका प्राइस भी कम होता है कम रेंज में आप आसानी से यूज कर सकते हैं।

i5 के बारे में- यहां i3 से काफी ज्यादा अपग्रेड है। इसमें कोर भिन्न-भिन्न होते हैं मतलब जैसे कि लैपटॉप के लिए अलग तो वही डेस्कटॉप में अलग होती है। लैपटॉप में डुअल कोर होते हैं और कोई बड़े डिस्टॉप या कंप्यूटर में क्वॉड कोर देखने को मिलते हैं। इनमें हाइपर थ्रेडिंग इनेबल नहीं होती है पर फिर भी लैपटॉप में हाइपर थ्रेडिंग इनेबल हो सकती है। i5 केक वर्किंग कैपेसिटी भी बहुत बढ़िया है आप इसमें बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर जैसे- photo editing, video editing या फिर बड़े हैवी टाइप के गेम प्ले करते हैं तो यहां उनको भी लोड बड़ी सिंपली कर सकता है। मल्टी टास्किंग कार्य के लिए भी बहुत ही बेहतर ऑप्शन है। क्लॉक स्पीड, कैश मेमोरी तथा इनकी प्राइस बहुत ही अधिक होती है।

i7 के बारे में- i7 में भी लैपटॉप एवं डेस्कटॉप में भी अलग-अलग कोर देखने को मिलते हैं। कुछ लैपटॉप जो देखने में पतले होते हैं उनमें ड्यूल कोर अवेलेबल होते हैं। जो कुछ प्राइस में और देखने में हैवी होते हैं उनमें क्वॉड कोर अवेलेबल होते हैं और उनकी थिकनेस भी मोटी होती है। अब अगर डेस्कटॉप की बात करें तो डेस्कटॉप में क्वाड कोर या ओक्टा कोर दोनों ही अवेलेबल हो सकते हैं। हाइपर थ्रेडिंग की बात करें तो लैपटॉप में ड्यूल कोर या फिर क्वॉड कोर दोनों में हाइपर थ्रेडिंग इनेबल देखने को मिलती है। वहीं डेस्कटॉप में भी हाइपर थ्रेडिंग इनेबल होती है। हैवी सॉफ्टवेयर के लिए i7 बहुत ही बेहतर होता है आप कई सारे बड़े कार्यों को सिंपली कर सकते हैं। इसकी क्लॉक स्पीड, कैश मेमोरी और कीमत की बात करे तो अधिक देखने को मिलती है।

➤ यहां भी जानें- Floppy Disk क्या है? इसके प्रकार, उपयोग, फायदे और नुकसान बताये।

 

सारांश-

दोस्तों इस आर्टिकल की मदद से आप जान गए होंगे कि Processor व Intel Core क्या है तथा i3 i5 i7 में अंतर क्या है इसके बारे में भी आशा करता हूं कि आपको सभी जानकारी पसंद जरूर आई होगी। इन सभी जानकारियों को अपने Friends, Family के साथ जरूर शेयर करें और आपका अगर कोई सा भी कन्फ्यूजन हो तो Comment करके निसंकोच पूछ सकते हैं।
Thank you

कुछ FAQ-

Q.1 Processor क्या है in Hindi?
Ans. Processor का अर्थ कोई से भी ऑपरेटिंग सिस्टम में हो रही कार्य को प्रक्रिया करना होता है। प्रोसेसर को डेस्कटॉप तथा लैपटॉप का इंपॉर्टेंट हार्डवेयर कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर जब आप अपने डिवाइस में जैसे गेम प्ले, म्यूजिक प्ले, क्रोम ब्राउजर, वीडियो प्ले जितने भी आप चीज अपने डिवाइस में यूज करते हैं वह सभी प्रोसेसर की मदद से ही मुमकिन है।

Q.2 Intel Core का मतलब क्या होता है?
Ans. दोस्तों ऐसा नहीं है कि सिर्फ Intel Core इंटेल में ही होते हैं यह किसी भी प्रोसेसर में देखने को मिलते हैं। चलिए अब हम कोर का अर्थ जानते हैं। दोस्तों सरल शब्दों में कहे तो कोर को प्रोसेसर

Advertisement

Leave a Comment